Delhi Blast Investigation News: दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एजेंसियों ने मेडिकल फील्ड को निशाना बनाया है। हापुड़, कानपुर और सहारनपुर में छापेमारी तेज हो गई है।
रामबाबू मित्तल, हापुड़: दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट की जांच में एजेंसियों ने मेडिकल फील्ड को निशाना बनाया है। हापुड़, कानपुर और सहारनपुर में छापेमारी तेज हो गई है। पुलिस और एटीएस ने कई डॉक्टरों को हिरासत में लिया, जो आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के शक में घिरे हैं। खुलासे चौंकाने वाले हैं, शिक्षित तबका आतंक की जड़ों में सेंध लगा चुका है। ताजा कार्रवाई हापुड़ पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.
फारूख को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।कौन है डॉ. फारूखहापुड़ के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूख को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। जम्मू-कश्मीर मूल के डॉ. फारूख ने अल फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद से एमबीबीएस किया। ढाई साल से प्रसूति विभाग में तैनात, वे कॉलेज परिसर में रहते थे। शक है कि उनका जैश-ए-मोहम्मद से लिंक है। पुलिस ने लैपटॉप और पेन ड्राइव जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू की।कानपुर में मेडिकल छात्र पर एटीएस का डंडाकानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डीएम प्रथम वर्ष छात्र डॉ. मोहम्मद आरिफ को एटीएस ने अशोक नगर आवास पर दबिश देकर पकड़ा। मोबाइल और लैपटॉप जब्त। जांच में पता चला कि आरिफ का संपर्क गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद और डॉ. परवेज़ से था, जो नेटवर्क के केंद्रीय सदस्य हैं।सहारनपुर का पुराना कनेक्शनसहारनपुर के डॉ. आदिल अहमद पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्होंने कश्मीर में विवादित पोस्टर लगाए थे। ये गिरफ्तारियां साबित कर रही हैं कि ब्लास्ट साजिश डॉक्टरों के नेटवर्क से जुड़ी थी।मेडिकल जगत में खलबली, जांच तेजइन कार्रवाइयों से मेडिकल कम्युनिटी में दहशत फैल गई। एजेंसियां 'शैक्षणिक जिहाद' नेटवर्क की जड़ें खंगाल रही हैं।
दिल्ली ब्लास्ट जांच डॉक्टर आतंकी नेटवर्क हापुड़ छापेमारी कानपुर एटीएस कार्रवाई मेडिकल जगत आतंक कनेक्शन Doctor Terror Network Hapur Ats Raid Kanpur Medical Link Terror Connection In Doctors
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
டெல்லியில் மீண்டும் வெடிச்சத்தம்: சம்பவ இடத்திற்கு விரைந்த காவல்துறைDelhi Blast: டெல்லியின் மஹிபால்பூர் பகுதியில் உள்ள ராடிசன் ஹோட்டல் அருகே வெடிச்சத்தம் கேட்டதை தொடர்ந்து அப்பகுதியில் பரபரப்பான சூழல் உள்ளது.
Read more »
Delhi Mahipalpur Blast: ফের দিল্লিতে বিস্ফোরণ! বিকট শব্দ...ছুটে গেল দমকল, তোলপাড় রাজধানী...Delhi Mahipalpur Blast: Explosion sound heard in Delhi Mahipalpur near Radisson Hotel, fire tender rush to spot
Read more »
Delhi Red Fort Blast: ৬ ডিসেম্বর ৬ জায়গা! বিস্ফোরক বোঝাই ৩২ গাড়ি! দিল্লিকে রক্তে লাল করে বাবরির প্রতিশোধ! ভয়ংকর আপডেট...Delhi Red Fort Blast: Doctor Module had plan 6 Blasts On December 6 In Delhi-NCR, Babri Revenge Plan
Read more »
Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi serial-blast plot uncovered 4-city plan multiple IEDs 32 vehicles coded diary 8 major revelations Delhi Red Fort Blast delhi blast
Read more »
दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...Delhi Red Fort Blast Terrorist Turkey App Mystery; Follow Delhi Lal Qila Car Blast Investigation, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Delhi Blast News: നാല് നഗരങ്ങളിൽ സ്ഫോടന പരമ്പര ലക്ഷ്യമിട്ടു; പ്രതികളുടെ ഡയറികളിൽ നിന്ന് ലഭിച്ചത് നിർണായക വിവരങ്ങൾഡൽഹി സ്ഫോടന കേസ് പ്രതികൾ സ്ഫോടന പരമ്പര ലക്ഷ്യമിട്ടു
Read more »
