दिल्ली धमाका: अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े आतंकी साजिश का खुलासा, जांच जारी

अपराध News

दिल्ली धमाका: अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े आतंकी साजिश का खुलासा, जांच जारी
दिल्ली धमाकाअल-फलाह यूनिवर्सिटीआतंकी साजिश
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को हुए धमाके की जांच के दौरान फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उसके कमरों से जुड़े कई राज खुले हैं। गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के कमरे नंबर 4 और 13 में धमाकों की साजिश रची गई थी, जहां से रासायनिक पदार्थ और डिवाइस बरामद हुए हैं। डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल की भूमिका भी सामने आई है।

"दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 को हुए धमाके की जांच जारी है. जांच एजेंसियों लगातार नए -नए खुलासे कर रही है. इस बीच फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उसके कमरा नंबर 4 और 13 समेत कई राज का पर्दाफाश किया है.

इस बीच दिल्ली धमाके के मामले में गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि दिल्ली धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी. जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे.Advertisment क्या है अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कमरा नंबर-4 और 13 का राज? दिल्ली धमाके की पूरी कहानी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ी हुई है. जहां सफेदपोश आतंकियों ने खूनी खेल रचा है. अल-फहाल का कमरा नंबर 4 और कमरा नंबर 13 इसका गढ़ थे. जहां पूरी साजिश रची गई थी. जांच में सामने आया है कि यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 के कमरा नंबर 13 से पकड़ा गया आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई और अन्य आतंकी डॉक्टर मिलकर धमाकों की साजिश रचते थे. कमरा नंबर 4 में डॉक्टर उमर की मौजूदगी में मीटिंग होती थी. ये दोनों कमरे आतंकियों की रणनीति और रासायनिक पदार्थों के लेन-देन का प्रमुख केंद्र थे. पुलिस की छापेमारी में कमरे से कई डिवाइस, पैन ड्राइव और डायरी बरामद हुई है. फोरेंसिक टीम ने कमरे और लैब से रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए हैं. जिनमें अमोनियम नाइट्रेट और ऑक्साइड शामिल थे. जिनके जरिये डॉक्टर विस्फोटक बना रहे थे. डॉक्टर शाहीन ने मुजम्मिल से की थी तीसरी शादी दिल्ली धमाकों में सबसे प्रमुख नाम डॉक्टर शाहीन का है. जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहते हुए आतंकी साजिश रच रही थी. दिल्ली धमाकों के मामले में डॉ. मुजम्मिल शकील ने कई कलूलनामे किए हैं. उसने बताया कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के जेहन में क्या चल रहा था. इसके साथ ही उसने जैश ए मोहम्मद की महिला कमांडर डॉ. शाहीन से उसकी नजदीकियों को लेकर भी खुलासे किए हैं. डॉ. शाही ने मुजम्मिल से तीसरी शादी की थी. अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हुई थी दोनों की मुलाकात मुजम्मिल ने पूछताछ में बताया कि डॉ. शाहीन से उसकी मुलाकात अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हुई थी. वो उससे उम्र में बड़ी थी, साथ ही उसकी सैलरी भी मुजम्मिल से ज्यादा थी. ऐसे में डॉ. मुजम्मिल डॉक्टर शाहीन के प्यार में पागल हो गया. जिसके चलते 2023 में दोनों ने शादी कर ली. डॉ. शाहीन का पहला पति जफर हयात महाराष्ट्र का रहने वाला है. जबकि दूसरा पति गाजियाबाद में कपड़े की दुकान चलाता था. जांच में पता चला है कि डॉक्टर शाहीन सऊदी अरब में भी असिस्टेंट प्रोफेसर थी. उसने आतंकी मॉड्यूल के लिए बैंक खाते से करीब 25 लाख रुपये दिए थे. सामने आया दिल्ली धमाके का सूटकेस कनेक्शन एजेंसियों की जांच में दिल्ली धमाके में सूटकेस कनेक्शन भी सामने आया है. एनआईए की गिरफ्त में मौजूद संदिग्धों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सुसाइड बॉम्बर डॉक्टर उमर उन नबी के पास आतंक और मौत के अपने हथियार बनाने के लिए एक गुप्त 'मोबाइल वर्कस्टेशन' था. जो एक बड़ा सा सूटकेस था. जिसे वो हर वक्त साथ रखता था. इसी सूटकेस में बम बनाने की सामग्री जैसे रासायनिक पदार्थ और उन्हें रखने के लिए कंटेनर होते थे. पुलिस को उसके सूटकेस में मिले बम बनाने के सामान से इसकी पुष्टि की है. ये भी पढ़ें: Delhi Blast: बारूद भरे ड्रोन से हमले की थी प्लानिंग, दिल्ली धमाके की जांच में हुए ये 5 बड़े खुलासे मुस्लिम इलाकों से जुटाया गया था विस्फोटक जांच में पता चला है कि आतंकी डॉक्टर अपने खतरनाक इरादों को पूरा करने के लिए मुस्लिम इलाकों से विस्फोटक जुटा रहे थे. जिससे उनपर कोई शक ना कर सके. एनआईए की जांच में पता चला है कि सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर मुजम्मिल के यूनिवर्सिटी फ्लैट में रुका था. अब जांच एजेंसियां डॉ. शाहीन को कानपुर लेकर जाने वाली हैं, लेकिन इससे पहले ही एजेंसियों ने कानपुर से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल NIA और ATS कई शहरों में छापेमारी कर रही है. ये भी पढ़ें: Delhi Blast: दिल्ली धमाके में सामने आया चीनी कनेक्शन, डॉ. शाहीन और उमर को लेकर जांच में हुए ये बड़े खुलासे"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

दिल्ली धमाका अल-फलाह यूनिवर्सिटी आतंकी साजिश जांच डॉ. शाहीन डॉ. मुजम्मिल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पंचांग: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, ब्रह्म योग, जानें आज के शुभ मुहूर्तपंचांग: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, ब्रह्म योग, जानें आज के शुभ मुहूर्तAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 November 2025: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, ब्रह्म योग, दोपहर में राहुकाल, जानें आज के शुभ मुहूर्त
Read more »

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: मेष वालों को मिलेगा रुका धन, मीन के जातक होंगे सफल! पढ़ें आज का पूरा राशिफल!Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: मेष वालों को मिलेगा रुका धन, मीन के जातक होंगे सफल! पढ़ें आज का पूरा राशिफल!Aaj ka Rashifal 13 November 2025, Horoscope Today: 13 नवंबर 2025, गुरुवार यानी आज चंद्रमा सिंह राशि
Read more »

Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 November 2025: गुरुवार का दिन यानी 13 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »

Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. కోపం కంట్రోల్‌ చేసుకోండి, ఈ రాశికి కొత్త ఉద్యోగ అవకాశాలు..Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. కోపం కంట్రోల్‌ చేసుకోండి, ఈ రాశికి కొత్త ఉద్యోగ అవకాశాలు..Today Horoscope November 13 Telugu: 2025 నవంబర్ 13వ తేదీ సూర్యోదయం ఉదయం 06: 05 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 5:59 గంటలకు గురువారం బహుళ నవమి తేదీ తిథి నక్షత్రం, రాశి ఫలాలు ఎలా ఉండనున్నాయి తెలుసుకుందాం.
Read more »

पंचांग - 13 नवंबर 2025पंचांग - 13 नवंबर 2025विक्रम संवत 2082, कालयुक्त शक सम्वत 1947 के अनुसार 13 नवंबर 2025 का पंचांग। तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चन्द्रास्त, अशुभ काल, शुभ काल आदि की जानकारी।
Read more »

सिर्फ 251 रुपये में 100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL ने लॉन्‍च किया गजब प्‍लान लेकिन 1 शर्तसिर्फ 251 रुपये में 100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL ने लॉन्‍च किया गजब प्‍लान लेकिन 1 शर्तबीएसएनएल ने एक खास प्लान लेकर आया है। इसकी कीमत सिर्फ 251 रुपये है। यह प्लान 14 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध होगा। इसमें 100GB डेटा मिलेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:44:39