दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, खासकर ग्रेटर नोएडा में। एक्यूआई 447 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा की गुणवत्ता खराब है। फरीदाबाद में हवा अपेक्षाकृत साफ है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीपीसीबी के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। इस बार दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 447 दर्ज किया गया, यह हवा की गंभीर श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 444, नोएडा में 437 और गुरुग्राम में 345 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 211 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। सोमवार दोपहर पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 373 और पीएम2.
5 की मात्रा 250.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से बृहस्पतिवार के बीच हवा के बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इस कारण सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन, खांसी, खुजली, सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई दिल्ली के लोग 14 अक्तूबर के बाद से ही प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने दिल्ली में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी।इस कारण हवा भी काफी साफ रही थी, लेकिन मॉनसून की वापसी के बाद से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का स्तर रविवार की शाम 5 बजे 449.2 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 297.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया था। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में मानकों से लगभग साढ़े चार गुना ज्यादा प्रदूषण मौजूद है। कई इलाकों में आपातकालीन स्तर सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से 500 तक होने पर उसे गंभीरतम श्रेणी में रखा जाता है। 500 से ऊपर के सूचकांक की गणना नहीं की जाती है। यह माना जाता है कि 500 के ऊपर आपात स्थिति शुरू हो जाती है। वजीरपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम के समय 500 के अंक पर पहुंच गया था, कुछ अन्य इलाके ऐसे थे जहां 500 के अंक तक पहुंचने के करीब रहा। अभी राहत के आसार नहीं राजधानी को प्रदूषित हवा से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। प्रदूषण की जो स्थिति है, उससे कोई बड़ी मौसमी परिघटना ही दिल्ली को बचा सकती है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेप की सर्वोच्च पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आई है। दिसंबर में दूसरी बार इतनी खराब हवा इस बार नवंबर में हवा की रफ्तार पहले की तुलना में तेज रही। इस कारण प्रदूषण का स्तर भी पहले की तुलना में कम रहा। दिसंबर में भयावह प्रदूषण देखने को मिल रहा है। सीपीसीबी द्वारा वर्ष 2015 के अप्रैल महीने में वायु गुणवत्ता सूचकांक की यह प्रणाली शुरू की गई थी। अभी तक देखें तो दिसंबर महीने में यह दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित दिन है। दिसंबर महीने के लिए सबसे ज्यादा प्रदूषित दिन 21 दिसंबर 2017 को रहा था, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 469 के अंक पर पहुंच गया था। ब्रिटेन, सिंगापुर व कनाडा ने जारी की एडवाइजरी ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने अपने नागरिकों को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में प्रदूषण को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने कहा कि नागरिकों को स्थानीय स्वास्थ्य सलाहों और प्रदूषण संबंधी प्रतिबंधों पर ध्यान देना चाहिए। धुंध से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए उड़ानों की सही स्थिति जान लें। ब्रिटेन और कनाडा ने कहा, सांस और हृदय संबंधी रोगों से पीड़ित लोग भारत जाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। ऐसे आपको प्रभावित करता है वायु प्रदूषण हवा में मौजूद प्रदूषकों को लंबे समय तक सांस के जरिए लेने से कोशिकाओं में सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव, इम्यूनसप्रेशन और म्यूटाजेनिसिटी होती है, जो फेफड़े, हृदय और मस्तिष्क सहित अन्य अंगों को प्रभावित करती है। ये सूक्ष्म कण हैं, जो फेफड़ों और रक्त धारा में प्रवेश कर सकते हैं। दिल्ली की हवा में 2.5 और 10 माइक्रोन से छोटे कण मुख्य प्रदूषक हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव अध्ययनों से पता चला है कि वायु प्रदूषण से अवसाद, स्किजोफ्रेनिया, बाइपोलरडिसऑर्डर और व्यक्तित्व विकारों का जोखिम बढ़ता है। अब इनसे दूर रहें उच्च प्रदूषण स्तर पर बाहरी व्यायाम से अधिक नुकसान हो सकता है। सड़कों के पास धूल और हानिकारक गैसें सबसे अधिक होती हैं।
वायु प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर एक्यूआई स्वास्थ्य समस्याएं प्रदूषण नियंत्रण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोविड-19: टीकाकरण जारी, अब तक प्रतिकूल प्रभाव के 447 मामले सामने आएदेश में आठ महीने बाद 24 घंटे में सबसे कम 145 लोगों की मौत के मामले सामने आए, वहीं एक दिन में संक्रमण के 13,788 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.5 करोड़ से अधिक हो चुकी है.
Read more »
सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 447 पर्यटकों को भारतीय सेना ने बचायासेना के सूत्रों के अनुसार, सभी पर्यटक 155 वाहनों में थे जो 15 किलोमीटर की दूरी में फंसे हुए थे. बर्फीले तूफान के बाद गाड़ियां फिसलनी शुरू हो गई थीं.
Read more »
नया प्री-पेड प्लान: Airtel ने लॉन्च किया 456 रुपये का प्री-पेड प्लान, मिलेगा 50GB डाटाएयरटेल के इस 456 रुपये वाले प्लान का मुकाबला जियो के 447 रुपये वाले प्लान से होगा। इस प्लान के साथ ग्राहकों को अमेजन प्राइम
Read more »
कोविड-19: देश में संक्रमण के 35,499 नए मामले सामने आए, 447 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,19,69,954 हो गए हैं और जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,28,309 हो गया है. विश्व में संक्रमण के मामले 20.26 करोड़ से ज़्यादा हो चुके हैं, जबकि 42.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
भीषण गर्मी के बाद आई आपदाओं से निपटने के लिए ईयू देगा इटली को 447 मिलियन यूरोभीषण गर्मी के बाद आई आपदाओं से निपटने के लिए ईयू देगा इटली को 447 मिलियन यूरो
Read more »
ब्याज दरों में कटौती का असर! सेंसेक्स 447 अंक उछलकर बंद, एसबीआई टॉप गेनर रहाब्याज दरों में कटौती का असर! सेंसेक्स 447 अंक उछलकर बंद, एसबीआई टॉप गेनर रहा
Read more »
