मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके परिणामस्वरूप आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर पुलिस, जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं।
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलावर को भीषण हादसा हो गाया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अभी तक जानकारी के अनुसार छह लोगो के मरने की खबर है। 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायरबिग्रेड मौजूद हैं। मौके पर 11 फायरबिग्रेड व 14 एम्बूलैंस बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौजूद हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। #WATCH | Mathura, UP | Several buses catch fire on the Delhi-Agra Expressway.
Casualties feared. Further details awaited. pic.twitter.com/9J3LVyeR3P — ANI December 16, 2025 हादसे पर क्या बोले मथुरा के एसएसपी? हादसे पर एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है...
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा मथुरा कोहरा दुर्घटना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मैक्सिको के 50% टैरिफ से कैसे निपटेगा भारत? बीच का रास्ता निकाल रहे दोनों देश, कारोबारियों को मिलेगी गुड न्यूज!भारत और मेक्सिको के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत जारी है, जिसका उद्देश्य भारतीय सामानों पर मेक्सिको द्वारा लगाए गए 50% तक के आयात शुल्क से राहत दिलाना है।
Read more »
Stock Market Outlook: 30000 के पार जा सकता है Nifty, मगर यहां रहेगी अड़चन; एक्सपर्ट ने बताया कैसा है टेक्निकल चार्ट?भारतीय शेयर बाजार Share Market ने उतार-चढ़ाव के बावजूद पॉजिटिव नोट पर हफ्ता खत्म किया। निफ्टी 50 0.59 बढ़कर 26,051 पर और सेंसेक्स 0.
Read more »
ऑस्ट्रेलियात उत्सव साजरा होत असतानाच तुफान गोळीबार, 2000 लोकांवर 50 गोळ्या झाडल्या, 10 जण ठारAustralia Firing: ऑस्ट्रेलियाच्या पंतप्रधानांनी घटनास्थळी जे काही चित्र आहे ते फार धक्कादायक आणि दु:खद असल्याचं म्हटलं आहे.
Read more »
सबसे तेज 'फिफ्टी' का रिकॉर्ड... वरुण चक्रवर्ती का धमर्शाला में धमाल, इमरान ताहिर और राशिद खान जैसे दिग्गजों...Varun Chakravarthy 50 T20i Wickets: वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे कर लिए. वह T20I में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वरुण ने इमरान ताहिर और राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी एक मामले में पीछे छोड़ा.
Read more »
जमशेदपुर में बिना सूचना के खोदी सड़क, 50 हजार की आबादी परेशानजमशेदपुर के परसुडीह में मकदुमपुर फाटक के पास बिना सूचना के पुलिया निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई, जिससे 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। सड़क के बीच गड्ढा होने और वैकल्पिक मार्ग न होने से राहगीरों को परेशानी हुई। मस्जिद के पास जाम लगने और पानी की पाइपलाइन टूटने से स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की...
Read more »
Trump Hit India With 50% Tariffs – Two Months Later, The Impact Fizzled Out; How PM Modi Turned The TablesDonald Trump’s 50% tariff on Indian goods initially rattled multiple sectors, but by November, India had fully recovered, showing strength and strategic independence in global trade.
Read more »
