दिमाग खा रहे कीड़े..केरल में फैली जानलेवा बीमारी, 19 की मौत, दिल्ली के डॉक्टर ने बताया लक्षण और बचाव का तरी...

Delhi News News

दिमाग खा रहे कीड़े..केरल में फैली जानलेवा बीमारी, 19 की मौत, दिल्ली के डॉक्टर ने बताया लक्षण और बचाव का तरी...
Delhi NCR NewsDr Ram Manohar Lohia HospitalAmebic Meningoencephalitis Cases
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

Deadly brain eating amoeba cases: केरल में नेग्लेरिया फाउलेरी अमीबा से फैली अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से 19 मौतें हो चुकी हैं. डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने बचाव के लिए सलाह दी है साथ ही इसके लक्षण के बारे में बताया है...

नई दिल्ली. केरल में एक गंभीर बीमारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. इसमें लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है. यह बीमारी दिमाग खाने वाले कीड़े की वजह से हो रही है, जो लोगों के शरीर में प्रवेश करके उनके दिमाग को खा रहा है.

यह बीमारी अब विकराल रूप लेती जा रही है. क्या है यह बीमारी और क्या केरल के अलावा दूसरे राज्यों में भी फैल सकती है. यही जानने के लिए जब हमने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर प्रोफेसर मेडिसिन डॉक्टर पुलिन कुमार गुप्ता से बात की, तो उन्होंने बताया कि यह बीमारी ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस’ है जिसे नेग्लेरियासिस भी कहा जाता है. यह एक नेग्लेरिया फाउलेरी नामक एक सूक्ष्म अमीबा के संक्रमण से होती है. जिसे आमतौर पर “दिमाग खाने वाला अमीबा” कहा जाता है. उन्होंने बताया कि यह बहुत छोटा होता है और नाक के जरिए शरीर में प्रवेश करता है. उसके बाद सीधा दिमाग में पहुंच जाता है, जहां पर यह दिमाग के टिशू जो पहले से ही काफी मुलायम होते हैं, उनको धीरे-धीरे करके गलाना शुरू करता है. जिस वजह से इसमें 98% लोग जिंदा नहीं बच पाते हैं. अगर बहुत जल्दी एमआरआई समेत बाकी जांचे हो गई तो ही मरीज की जान बचाई जा सकती है. डायरेक्टर प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि दिमाग खाने वाला अमीबा कीड़े की मौजूदगी ऐसे ठहरे हुए पानी में होती है जहां पर जानवर भी नहाते हैं और उसमें लोग भी नहाने चले जाते हैं. जैसे तालाब, झील या स्विमिंग पूल जहां पर पानी का बहाव नहीं होता है. नदियों में इसकी मौजूद नहीं होती है. ऐसे में ठहरे हुए पानी में जहां जानवर और लोग सभी नहाने जाते हैं वहां पर यह कीड़ा मौजूद होता है. जब लोग मुंह धोते हैं या नहाते हैं तो नाक के जरिए यह शरीर में प्रवेश करता और सीधा दिमाग में पहुंच जाता है. वहां से यह दिमाग को यानी दिमाग की टिशु को गलाने का काम करता है. जिस वजह से लोगों की मौत हो जाती है. यह बहुत गंभीर बीमारी है और अभी तक इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है. अगर बहुत जल्दी जांच हो जाए तो ही मरीज की जान बचाई जा सकती है. यह भी पढ़ें- Ground Report: दिल्ली में द्वारका विकास के नाम पर डूब गए आठ गांव, बंजर हो गई जमीन, खून के आंसू रो रहे किसान! यह होते हैं लक्षण उन्होंने बताया कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण सिर दर्द होना, बहुत तेज बुखार आना और दिमाग से जुड़ी हुई जितनी भी हमारी क्रियाएं होती हैं जैसे सोना, समझना, बोलना और हाथ पैर चलना यह सभी काम करना बंद कर देते हैं. लोग इसमें भूलने भी लग जाते हैं. लोगों को भूलने की आदत लग जाती है और धीमे-धीमे करके लोगों का शरीर और दिमाग काम करना बंद कर देता है. लोगों की मौत हो जाती है. इन लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है. अगर शुरुआती तौर पर इसकी पहचान हो जाए तो डॉक्टर इसमें कई स्पेशल जांच करके मरीज की जान बचा सकते हैं, लेकिन इसमें कोई इलाज मौजूद अभी तक नहीं है. इस तरह करें बचाव डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बीमारी से बचने का एक ही तरीका है कि अगर आप कुआ, तालाब, झील या ठहरे हुए पानी से अपने घर का काम करते हैं या नहाते हैं तो उसमें क्लोरीन की टेबलेट जरूर डालें या फिर पानी को उबाल लें, उसके बाद पानी का इस्तेमाल करें. अगर आप स्विमिंग पूल में जाते हैं जिस स्विमिंग पूल की सफाई नहीं हो रही है तो वहां पर नहाने से बचें और कोशिश करें कि स्विमिंग पूल की सफाई रोज हो.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Delhi NCR News Dr Ram Manohar Lohia Hospital Amebic Meningoencephalitis Cases Brain-Eating Amoeba Cases Kerala Brain Eating Amoeba Cases Amoebic Meningoencephalitis Death Count Symptoms Of Amoebic Meningoencephalitis Prevention Tips Amoebic Meningoencephalitis मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के मामले अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से होने वाली मौतों की अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के लक्षण अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से बचाव के उपाय

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

மதுரை டூ செங்கல்பட்டு வரை.. நாளை அடித்து ஊற்றப்போகும் கனமழை!மதுரை டூ செங்கல்பட்டு வரை.. நாளை அடித்து ஊற்றப்போகும் கனமழை!தமிழகத்தில் நாளை (செப்டம்பர் 17) 19 மாவட்டங்களில் கனமழை பெய்ய வாய்ப்புள்ளதாக சென்னை வானிலை ஆய்வு மையம் தெரிவித்துள்ளது.
Read more »

Bigg Boss 19: मुश्लिक में घिरते नजर आए शहबाज, जीशान कादरी बने ढालBigg Boss 19: मुश्लिक में घिरते नजर आए शहबाज, जीशान कादरी बने ढालBigg Boss 19: मुश्लिक में घिरते नजर आए शहबाज, जीशान कादरी बने ढाल, अभिषेक-फरहाना की हुई जमकर भिड़ंत
Read more »

Bigg Boss 19: अशनूर ने खेला फेयर या थी कोई चाल, तान्या का दिखा नया अवतारBigg Boss 19: अशनूर ने खेला फेयर या थी कोई चाल, तान्या का दिखा नया अवतारBigg Boss 19: अशनूर ने खेला फेयर या थी कोई चाल, तान्या का दिखा नया अवतार, शहबाज ने मांगा जीशान कादरी से काम
Read more »

Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, मुसीबत में फंसे कंटेस्टेंटBigg Boss 19: नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, मुसीबत में फंसे कंटेस्टेंटBigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ से हाल ही में कंटेस्टेंट नगमा और नतालिया बाहर हुई थीं. उनके जाने के बाद शो में 15 कंटेस्टेंट रह गए हैं. बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे को धोखा देते हुए दिख रहे हैं ताकि वह खुद सेफ रह सकें. ऐसा ही कुछ कंटेस्टेंट नीलम गिरी ने किया.
Read more »

तान्या मित्तल के दावों पर ग्वालियर में क्या बोले उनके पड़ोसी, Video में देखिए पड़तालतान्या मित्तल के दावों पर ग्वालियर में क्या बोले उनके पड़ोसी, Video में देखिए पड़तालTanya Mittal: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है. शो के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

வேலூர் உட்பட வட மாவட்டங்களில்.. நாளை கனமழை வெளுக்கும்! வானிலை மையம் எச்சரிக்கைவேலூர் உட்பட வட மாவட்டங்களில்.. நாளை கனமழை வெளுக்கும்! வானிலை மையம் எச்சரிக்கைதமிழகத்தில் நாளை (செப்டம்பர் 19) 5 வட மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்புள்ளதாக சென்னை வானிலை ஆய்வு மையம் எச்சரிக்கை விடுத்துள்ளது.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:14:39