Moradabad News: मुरादाबाद सपा कार्यालय का आवंटन कैंसिल, डीएम बोले- 2 हफ्ते में खाली करो, सपा जिलाध्‍यक्ष बो...

Moradabad News News

Moradabad News: मुरादाबाद सपा कार्यालय का आवंटन कैंसिल, डीएम बोले- 2 हफ्ते में खाली करो, सपा जिलाध्‍यक्ष बो...
SP Office Allotment CancelledSamajwadi Party NewsAkhilesh Yadav
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

Moradabad SP office allotment cancelled : मुरादाबाद के डीएम अनुज कुमार सिंह ने बताया कि यह भवन नजूल की भूमि पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए थे. जिन भवनों के आवंटन की समयसीमा समाप्त हो चुकी है, उन पर नगर पालिका कब्जा ले रही है.

मुरादाबाद. समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए जिला प्रशासन ने पार्टी के मुरादाबाद कार्यालय का आवंटन निरस्त कर दिया है. प्रशासन ने आदेश जारी कर सपा को भवन खाली करने के लिए दो सप्ताह का नोटिस भेजा है.

नोटिस के अनुसार समयसीमा पूरी होने के बाद भवन पर नगर निगम का कब्जा होगा. यह मामला अब राजनीतिक रंग भी पकड़ सकता है. प्रदेशभर में निकायों की नजूल भूमि पर बने भवनों को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच सपा कार्यालय पर नोटिस से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सपा इसे राजनीतिक मुद्दा भी बना सकती है. 30 साल पुराने आवंटन पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, यह भवन 13 जुलाई 1994 को सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नाम पर मात्र 250 रुपए मासिक किराए पर आवंटित किया गया था. यह भवन 953.71 वर्गमीटर भूमि पर बना है. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा की ओर से इस भवन का नेम ट्रांस्‍फर नहीं कराया गया. शासनादेश के अनुसार, आवासीय और व्यवसायिक भवनों का आवंटन अधिकतम 15 वर्ष के लिए ही किया जा सकता है, जबकि सपा कार्यालय को आवंटित हुए करीब 30 साल बीत चुके हैं. इसी आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आवंटन कैंसिल किया है. मुरादाबाद के डीएम अनुज कुमार सिंह ने बताया कि यह भवन नजूल की भूमि पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए थे. जिन भवनों के आवंटन की समयसीमा समाप्त हो चुकी है, उन पर नगर पालिका कब्जा ले रही है. एक भवन जो पार्टी विशेष को आवंटित था, उसका आवंटन भी खत्म कर दिया गया है. उन्हें दो सप्ताह का समय दिया गया है. अगर आदेश से कोई असहमति है तो शासन में आवेदन कर सकते हैं. सपा ने जताया विरोध उधर, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि तहसील से कर्मचारी नोटिस रिसीव कराकर गए हैं. हम इसकी कानूनी जानकारी लेकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है. डीएम साहब ने दो सप्ताह का समय दिया है, ऐसे थोड़ी खाली करेंगे. हम डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

SP Office Allotment Cancelled Samajwadi Party News Akhilesh Yadav Moradabad Latest News Moradabad News In Hindi मुरादाबाद समाचार सपा कार्यालय आवंटन रद्द समाजवादी पार्टी समाचार अखिलेश यादव मुरादाबाद लेटेस्‍ट न्‍यूज मुरादाबाद समाचार हिंदी में

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mamata in SSKM Hospital: প্রাইভেট নার্সিংহোমকে টেক্কা দেবে, SSKM-এ সাধারণের জন্য আরও উন্নত চিকিত্‍সার ব্যবস্থা...Mamata in SSKM Hospital: প্রাইভেট নার্সিংহোমকে টেক্কা দেবে, SSKM-এ সাধারণের জন্য আরও উন্নত চিকিত্‍সার ব্যবস্থা...CM Mamata Banerjee inaugurates many news project including news Woodburn wards in SSKM
Read more »

क्या सुशीला कार्की नेपाल की अधूरी क्रांति को नयी उम्मीद दे पायेंगी?क्या सुशीला कार्की नेपाल की अधूरी क्रांति को नयी उम्मीद दे पायेंगी?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

भाजपा ने गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी के अंतिम संस्कार का ख़र्च देने से मना किया, परिवार ने चुकाए बिलभाजपा ने गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी के अंतिम संस्कार का ख़र्च देने से मना किया, परिवार ने चुकाए बिलHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

ओडिशा: सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने पांव न छूने पर 31 छात्रों को बेरहमी से पीटा, निलंबितओडिशा: सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने पांव न छूने पर 31 छात्रों को बेरहमी से पीटा, निलंबितHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

कई राज्यों में खाद की कमी, भाजपा शासित मध्य प्रदेश व ओडिशा में हिंसा और हंगामाकई राज्यों में खाद की कमी, भाजपा शासित मध्य प्रदेश व ओडिशा में हिंसा और हंगामाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

Moradabad News : 'आज हमारा ऑफिस गिरा रहे हो...कल तुम्हारा भी गिरेगा,' क्यों इतना फायर हुए अखिलेश, जानें क्य...Moradabad News : 'आज हमारा ऑफिस गिरा रहे हो...कल तुम्हारा भी गिरेगा,' क्यों इतना फायर हुए अखिलेश, जानें क्य...Akhikesh Yadav News : सपा सुप्रीमो ने कहा...आपने बहुत से मुसलमानों, ब्राह्मणों और यादवों के घर गिराए हैं. जब कमजोरों को मौका मिलेगा तो जवाब जरूर देंगे. अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखा हमला बोला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:44:33