दमानी से प्रेमजी तक... इन अरबपतियों को और अमीर बना देगा NSE IPO, जानिए कैसे

NSE IPO News

दमानी से प्रेमजी तक... इन अरबपतियों को और अमीर बना देगा NSE IPO, जानिए कैसे
NSENational Stock ExchangeRK Damani
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 33 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 157%
  • Publisher: 63%

NSE IPO को पेश करने की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके प्राइमरी मार्केट में दस्तक देने के कई भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में जोरदार उछाल आ सकता है. इनमें सबसे आगे Azim Premji और RK Damani का नाम आता है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ लॉन्च करने की तैयारियां जोरों पर हैं. बीते दिनों NSE Chairaman आशीष चौहान ने भी इसके जल्द पेश किए जाने से जुड़ा अपडेट शेयर किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इश्यू भारतीय अरबपति यों राधाकिशन दमानी से लेकर अजीम प्रेमजी सहित तमाम अरबपति निवेशकों की दौलत में इजाफा कर सकता है.

सिर्फ इन दोनों अरबपतियों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्य को अनलॉक करने का रास्ता खोलेगा. और पढ़ेंअजीम प्रेमजी के पास इतनी हिस्सेदारीNSE के ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें, तो पता चलता है कि पीआई अपॉर्चुनिटीज फंड-I इसके टॉप शेयरहोल्डर्स में शामिल है. पीआई अपॉर्चुनिटीज फंड, दरअसल, भारतीय अरबपति और विप्रो फाउंडर अजीम प्रेमजी की कंपनी Premji Invest की एक सब्सिडियरी कंपनी है, जो निजी इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश यूनिट है और प्रेमजी फाउंडेशन की परोपकारी पहलों का समर्थन करती है. इस कंपनी का कंट्रोल Azim Premji के पास है.31 दिसंबर 2025 तक इस फंड के पास सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज में 5,98,00,000 शेयर थे, जो एनएसई की 2.38% हिस्सेदारी को दर्शाता है. 2,080-2,100 रुपये प्रति शेयर के नॉन-लिस्टेड मार्केट पर इस शेयरहोल्डिंग की वैल्यू करीब 12,438-12,558 करोड़ रुपये होती है. आरके दमानी के पास NSE के इतने शेयरअजीम प्रेमजी के बाद बात करें, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के प्रमोटर और कई लिस्टेड कंपनियों में दिग्गज निवेश करने वाले आरके दमानी के बारे में, तो उनके पास 31 दिसंबर 2025 तक एनएसई में 3,90,84,400 शेयर या 1.58% हिस्सेदारी थी. नॉन लिस्टेड मार्केट वैल्यू के हिसाब से कैलकुलेट करें, तो उनकी स्टेकहोल्डिंग की वैल्यू करीब 8,130-8,207 करोड़ रुपये है. Advertisement कितनी है दोनों अरबपतियों की संपत्ति? बात करें, इन दोनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति के बारे में, तो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति 16.9 अरब डॉलर है. , जबकि अजीम प्रेमजी की व्यक्तिगत संपत्ति 24.7 अरब डॉलर है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो राधाकिशन दमानी का नाम पहली बार दिसंबर 2020 में एनएसई के शेयरधारकों की लिस्ट में देखने को मिला था. वहीं प्रेमजी इन्वेस्ट ने 2008 में इसमें निवेश की शुरुआत की थी.7-8 महीनों में आ सकता है NSE IPO!NSE IPO के बारे में बात करें, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अगले 7-8 महीनों में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकता है. इसके ड्राफ्ट पेपर लगभग तीन महीनों में दाखिल किए जाएंगे और मार्केट रेग्युलेटर सेबी से अगले 3-5 महीनों में मंजूरी मिल सकती है. इनक्रेड मनी के एनालिस्ट का कहना है कि एनएसई की प्रचलित गैर-सूचीबद्ध कीमत से लगभग 5.1-5.2 लाख करोड़ रुपये का वैल्यूएशन पता चलता है. भारतीय जीवन बीमा निगम 10.72% हिस्सेदारी के साथ एनएसई का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है. इसके बाद अरंडा इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस प्राइवेट लिमिटेड 4.54%, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 4.44%, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड 4.33% और वेरैसिटी इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड 3.93% स्टेकहोल्डिंग है. Advertisement IPO समिति में कौन-कौन? एनएसई बोर्ड ने हाल ही में आईपीओ समिति के पुनर्गठन को मंजूरी दी है. पुनर्गठित समिति की अध्यक्षता तबलेश पांडे कर रहे हैं और इसमें जनहित निदेशक श्रीनिवास इंजेती, प्रोफेसर ममता बिस्वाल, न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी, प्रोफेसर जी. शिवकुमार और एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीषकुमार चौहान शामिल हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

NSE National Stock Exchange RK Damani Premji NSE Draft IPO Papers NSE DRHP When NSE IPO Launch NSE Valuation NSE IPO DRHP NSE Investors NSE Stakeholders Radhakishan Damani RK Damani Networth Damani Wealth Azim Prenji Networth Business News Business Ki Khabar IPO News IPO News In Hindi IPO Alert IPO Ki Khabar एनएसई एनएसई आईपीओ अरबपति राधाकिशन दमानी अजीम प्रेमजी बिजनेस न्यूज आईपीओ न्यूज आईपीओ अलर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का शेयर 2.89% ऊपर 280.90 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹273 था, ये ट्रक ऑपरेटर्स के लि...जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का शेयर 2.89% ऊपर 280.90 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹273 था, ये ट्रक ऑपरेटर्स के लि...Zinka Logistics Solutions IPO Listing Price Details Update - जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर आज (22 नवंबर) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 2.89% ऊपर 280.90 पर लिस्ट हुआ
Read more »

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का शेयर 48.65% ऊपर ₹220 लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹148 था, पानी और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट...एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का शेयर 48.65% ऊपर ₹220 लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹148 था, पानी और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट...Enviro Infra Engineers IPO Listing Price Details Update - एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड का शेयर आज (29 नवंबर) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 48.65% ऊपर 220 रुपए पर लिस्ट हुआ।
Read more »

यूनीमेक एयरोस्पेस का शेयर 90% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹785 था, एयरोइंजन और एयरफ्रेम टूल्स बनाती है...यूनीमेक एयरोस्पेस का शेयर 90% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹785 था, एयरोइंजन और एयरफ्रेम टूल्स बनाती है...Unimech Aerospace IPO Listing Price Update नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 85.9% ऊपर ₹1,460 पर लिस्ट हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस के IPO का इश्यू प्राइस ₹785 था
Read more »

स्टैलियन इंडिया-फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर 33.33% ऊपर ₹120 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस 90 रुपए था, 2002 में स्थापित ...स्टैलियन इंडिया-फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर 33.33% ऊपर ₹120 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस 90 रुपए था, 2002 में स्थापित ...Stallion India Fluorochemicals IPO Listing Price Details Update - स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 33.
Read more »

Perplexity Finance: निवेशकों के लिए काम का AI टूल; ऐसे करें इस्तेमालPerplexity Finance: निवेशकों के लिए काम का AI टूल; ऐसे करें इस्तेमालPerplexity फाइनेंस एक फ्री AI-ड्रिवन टूल है जिसे रियल-टाइम स्टॉक मार्केट ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किया गया है। ये वेब और एप पर उपलब्ध है और लाइव BSE/NSE डेटा, हिस्टोरिकल डाउनलोड और आसान फाइनेंशियल एनालिसिस की सुविधा देता है। आइए जानते हैं इस फाइनेंस प्लेटफॉर्म के बारे...
Read more »

Stocks to Buy: आज LIC और Hitachi Energy समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्‍नलStocks to Buy: आज LIC और Hitachi Energy समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्‍नलStock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर बीते शुक्रवार को तेजी देखने को मिली थी। दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़कर बंद हुए थे। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 266.47 अंक चढ़कर 83,580.40 अंक पर पहुंचा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 50.90 अंक की तेजी के साथ 25,693.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:51