थाईलैंड : पुलिस विमान समुद्र में गिरा, छह लोगों की मौत
बैंकॉक, 25 अप्रैल । थाईलैंड के हुआ हिन रिसॉर्ट शहर में शुक्रवार सुबह पुलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में छह लोगों की जान चली गई।थाई राष्ट्रीय पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बताया कि पुलिस विमानन विभाग का विमान हुआ हिन हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद फेत्चाबुरी प्रांत के चा-आम जिले के पास समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह लोग मारे गए।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब विमान पैराशूट प्रशिक्षण के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में सवार सभी छह लोग पुलिस अधिकारी थे।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि विमान समुद्र में गिर रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद प्लेन के इंजन में खराबी आ गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।फेत्चाबुरी प्रांत के पुलिस आपातकालीन केंद्र ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8:15 बजे एक स्थानीय रिसॉर्ट के पास समुद्र में विमान गिरने की सूचना मिली।रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता पोल लेफ्टिनेंट जनरल अर्चायोन क्रैथोंग ने कहा कि यह घटना हुआ हिन में पैराशूट प्रशिक्षण अभ्यास की तैयारी के लिए की जा रही परीक्षण उड़ान के दौरान हुई।बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों की पहचान पोल कर्नल प्रथान खिवखम, पोल लेफ्टिनेंट कर्नल पंथेप मणिवाचिरांगकुल और पोल कैप्टन चतुरावोंग वट्टानापाइसर्न के साथ-साथ विमान इंजीनियर पोल लेफ्टिनेंट थानावत मेकप्रासर्ट और मैकेनिक पोल एल/कार्पल जीरावत मक्साखा और पोल सार्जेंट मेजर प्रवत फोलहोंगसा के रूप में हुई।अधिकारियों ने विमान के मॉडल की पुष्टि नहीं की, लेकिन घटनास्थल से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि यह एक वाइकिंग डीएससी -6 ट्विन ओटर था। विमान तट से लगभग 100 मीटर दूर समुद्र में गिरा। तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान आधा डूबा हुआ था और दो टुकड़ों में टूट गया था।--आईएएनएसएसएचके/एमके Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Myanmar Earthquake: म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही, 20 लोगों की हुई मौतMyanmar Earthquake: म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से वहां भारी तबाही हुई है. भूकंप से 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 लोग घायल हुए हैं. कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है. भूकंप से म्यांमार के ऐतिहासिक मांडले पैलेस को भी नुकसान पहुंचा है.
Read more »
PM मोदी ने म्यांमार के सीनियर जनरल से की फोन पर बात, मौतों पर जताया दुख; बोले-राहत सामग्री तेजी से भेज रहेMyanmar में अब तक 1000 लोगों की मौत, Bangkok में 10 लोगों की गई जान | Earthquake
Read more »
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, चार लोगों की मौत और दो घायलमध्य प्रदेश: तेज रफ्तार वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, चार लोगों की मौत और दो घायल
Read more »
अमेरिका में फिर विमान हादसा, फ्लोरिडा में प्लेन क्रैश; तीन लोगों की मौतदक्षिण फ्लोरिडा के बोका रैटन में शुक्रवार सुबह एक छोटा विमान सेसना 310 दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा इंटरस्टेट 95 के पास हुआ जहां विमान के गिरते ही आग लग गई और एक कार रेलवे ट्रैक पर धकेल दी गई। सड़कें और रेल मार्ग बंद हैं। एफएए ने जांच शुरू की है। घायल को अस्पताल ले जाया...
Read more »
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौततमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
Read more »
पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में वैन-ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौतपाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में वैन-ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौत
Read more »
