Myanmar में अब तक 1000 लोगों की मौत, Bangkok में 10 लोगों की गई जान | Earthquake
म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप से कई हिस्सों में तबाही का मंजर है. आपदा में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 2 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हैं. जान के साथ ही माल का कितना नुकसान हुआ है, ये अब तक सामने नहीं आ सका है.
पीएम मोदी ने पड़ोसी देश के हालात पर चिंता जताई है. उन्होंने म्यांमार के सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात कर इस विनाशकारी भूकंप में हुई मौतों पर गहरी संवेदना जताई. ये भी पढ़ें-म्यांमार भूकंप में अब तक 1000 से ज्यादा की मौत, हर तरफ तबाही का मंजर, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पीएम मोदी ने कहा कि एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में भारत इस कठिन वक्त में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. भारत से आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता प्रभावित क्षेत्रों में सर्च और रेस्क्यू टीम को तेजी से भेजी जा रही है. Spoke with Senior General H.E. Min Aung Hlaing of Myanmar. Conveyed our deep condolences at the loss of lives in the devastating earthquake. As a close friend and neighbour, India stands in solidarity with the people of Myanmar in this difficult hour. Disaster relief material,…— Narendra Modi March 29, 2025भारत म्यांमार को भेज रहा मानवीय मदद बता दें कि भारत पड़ोसी देश म्यांमार के ‘ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत राहत सामिग्री भिजवा रहा है. शनिवार को म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई. भारत ने भारतीय वायु सेना के ‘सी130जे' सैन्य परिवहन विमान से म्यांमार के शहर यांगून में राहत सामग्री भेजी. राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना के दो और विमान यागून जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि तंबू, ‘स्लीपिंग बैग', कंबल, रेडी टू ईट खाना. वाट प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और जरूरी दवाओं समेत अन्य राहत सामग्री भेजी गई है. #WATCH म्यांमार के लिए राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना के दो और विमान रवाना किए जा रहे हैं। विमान जल्द ही AFS हिंडन से रवाना होंगे।#OperationBrahma pic.twitter.com/6MK5Nd5KIZ— ANI_HindiNews March 29, 2025 राहत सामग्री की पहली खेप पहुंची, दो और जा रहींविदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स' पर 'ऑपरेशन' ब्रह्मा शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा था कि भारत से मानवीय सहायता की पहली खेप म्यांमार के यांगून हवाई अड्डे पर पहुंच गई है. म्यांमार में भारतीय राजदूत अभय ठाकुर ने राहत सामग्री यांगून के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने शुक्रवार को आए भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की मदद के लिए भारत ने सबसे पहले कदम उठाने वाले देश के रूप में काम किया है.
Myanmar Earthquake Death Toll Myanmar Earthquake Damage Pm Modi India Myanmar Relationships Myanmar Human Aid म्यांमार भूकंप म्यांमार भूकंप वीडियो पीएम मोदी मानवीय सहायता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आमिर खान से शादी के बाद कहीं....किरण राव ने बताया शादी के फैसले पर घरवालों को था इस बात का डरकिरण राव ने पहली बार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की और आमिर से शादी की खबर पर अपने घरवालों के रिएक्शन के बारे में भी बताया.
Read more »
उदित नारायण का गाना बजते ही थाने में पुलिसवालों वालों ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, देख भूल जाएंगे शाहरुख-सलमानब्रज की होली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाले उदित नारायण के गाने पर कमाल का डांस करते हुए महफिल लूट रहे हैं.
Read more »
ट्रंप के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बुधवार को फोन पर लंबी बातचीत की.
Read more »
इजराइल ने गाजा में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी की मौत पर जताया 'दुख', जिम्मेदारी से किया इनकारइजराइल ने गाजा में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी की मौत पर जताया 'दुख', जिम्मेदारी से किया इनकार
Read more »
दक्षिण कोरिया में जंगल की आग से जान-माल के नुकसान पर अमेरिका ने जताया दुख, मदद का दिया आश्वासनदक्षिण कोरिया में जंगल की आग से जान-माल के नुकसान पर अमेरिका ने जताया दुख, मदद का दिया आश्वासन
Read more »
Earthquake: भारत मदद के लिए आगे आया, यांगून पहुंची राहत सामग्री; पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से की बातभूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। वायुसेना का विमान सी-130 जे करीब 15 टन राहत सामग्री लेकर यांगून
Read more »
