Lok Sabha Election 2019: राम मंदिर विवाद पर तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव का भाजपा पर हमला, खुद को बताया असली हिंदू
Lok Sabha Election 2019: राम मंदिर विवाद पर तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव का भाजपा पर हमला, खुद को बताया असली हिंदू जनसत्ता ऑनलाइन March 20, 2019 2:05 PM टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव Lok Sabha Election 2019: तेलंगाना राष्ट्र समीति के प्रमुख व तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अयोध्या राम मंदिर विवाद पर बोलते हुए इस पर राजनीति करने वाले राजनीतिक पार्टियों पर हमला किया है। निजामाबाद की एक चुनावी रैली में उन्होंने राजनीतिक दलों को राम मदिंर विवाद से दूर रहने और लोगों के जरूरी मुद्दों को सुलझाने की बात कही। सीएम के राव ने इस मुद्दे पर पहली बार टिप्पणी करते हुए बीजेपी पार्टी पर निशाना साधा है। सभी पार्टी मदिंर विवाद से दूर रहेः सीएम के राव ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में कहा कि किसी विवादित मुद्दे जैसे राम मंदिर विवाद का फैसला करना किसी राजनीतिक पार्टी का काम नही है बल्कि कोर्ट का है। सीएम के राव के अनुसार सभी पार्टियों को लोगों के जरूरी और जटिल समस्याओं पर पूरा ध्यान देनी चाहिए और राम जन्मभूमि, रावण जन्मभूमि और श्री कृष्णा जन्मभूमि के बातों को धार्मिक प्रमुखों के ऊपर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यह राजनीतिक दलों का काम नहीं है। हमें लोगों की समस्याओं को हल करने, किसानों को पानी और बिजली उपलब्ध कराने, बेरोजगारी की समस्या को हल करने और उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए काम करना चाहिए। अगर हम जन्मभूमि की बात करेंगे तो इसमें लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर विवाद को कोर्ट को ही सुलझाने दिया जाए।राव है असली हिन्दूः मुख्यमंत्री के राव ने राम मंदिर विवाद पर भारतीय जनता पार्टी को जातिवाद राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होने बीजेपी के नेताओं पर अन्य धर्मो के लोगों पर निशाना कर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया है। गैरतलब है कि सीएम राव ने रविवार को करीमनगर के एक रैली में कहा है कि हिन्दु धर्म सबको सम्मान और प्रेम करने की सीख देता है। वहीं खुद को असली हिन्दु बताते हुए उन्होने बीजेपी के नेताओं को नकली हिन्दुत्व के प्रचार करने पर नकली हिन्दु भी कहा है। बता दें सीएम राव के इस बयान पर बीजेपी राज्य प्रमुख के लक्ष्मण ने राम मदिंर विवाद पर उनका रुख स्पष्ट करने को भी कहा है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: राम मंदिर विवाद पर तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव का भाजपा पर हमला, खुद को बताया असली हिंदू जनसत्ता ऑनलाइन March 20, 2019 2:05 PM टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव Lok Sabha Election 2019: तेलंगाना राष्ट्र समीति के प्रमुख व तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अयोध्या राम मंदिर विवाद पर बोलते हुए इस पर राजनीति करने वाले राजनीतिक पार्टियों पर हमला किया है। निजामाबाद की एक चुनावी रैली में उन्होंने राजनीतिक दलों को राम मदिंर विवाद से दूर रहने और लोगों के जरूरी मुद्दों को सुलझाने की बात कही। सीएम के राव ने इस मुद्दे पर पहली बार टिप्पणी करते हुए बीजेपी पार्टी पर निशाना साधा है। सभी पार्टी मदिंर विवाद से दूर रहेः सीएम के राव ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में कहा कि किसी विवादित मुद्दे जैसे राम मंदिर विवाद का फैसला करना किसी राजनीतिक पार्टी का काम नही है बल्कि कोर्ट का है। सीएम के राव के अनुसार सभी पार्टियों को लोगों के जरूरी और जटिल समस्याओं पर पूरा ध्यान देनी चाहिए और राम जन्मभूमि, रावण जन्मभूमि और श्री कृष्णा जन्मभूमि के बातों को धार्मिक प्रमुखों के ऊपर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यह राजनीतिक दलों का काम नहीं है। हमें लोगों की समस्याओं को हल करने, किसानों को पानी और बिजली उपलब्ध कराने, बेरोजगारी की समस्या को हल करने और उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए काम करना चाहिए। अगर हम जन्मभूमि की बात करेंगे तो इसमें लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर विवाद को कोर्ट को ही सुलझाने दिया जाए।राव है असली हिन्दूः मुख्यमंत्री के राव ने राम मंदिर विवाद पर भारतीय जनता पार्टी को जातिवाद राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होने बीजेपी के नेताओं पर अन्य धर्मो के लोगों पर निशाना कर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया है। गैरतलब है कि सीएम राव ने रविवार को करीमनगर के एक रैली में कहा है कि हिन्दु धर्म सबको सम्मान और प्रेम करने की सीख देता है। वहीं खुद को असली हिन्दु बताते हुए उन्होने बीजेपी के नेताओं को नकली हिन्दुत्व के प्रचार करने पर नकली हिन्दु भी कहा है। बता दें सीएम राव के इस बयान पर बीजेपी राज्य प्रमुख के लक्ष्मण ने राम मदिंर विवाद पर उनका रुख स्पष्ट करने को भी कहा है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के जवाब से भड़के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह-Navbharat Timesकरतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के जवाब पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सिख श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने से इस कॉरिडोर को बनाने के वास्तविक उद्देश्यों को हासिल नहीं किया जा सकेगा।
Read more »
पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सिद्धू और राष्ट्रवाद पर बोले- Amarujalaपंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सिद्धू और राष्ट्रवाद पर बोले capt_amarinder INCIndia Punjab LokSabha LokSabhaElection LokSabhaElections2019 elections2019
Read more »
करतारपुर कॉरिडोर: सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा- पाकिस्तान पर विश्वास नहीं कर सकते-Navbharat Timesसीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, 'हमने विशेष अवसरों पर 15 हजार सिख श्रद्धालुओं को अनुमति देने की मांग की, जिसपर पाकिस्तान राजी नहीं है। इसके साथ ही हम पासपोर्ट बनवाने की पाकिस्तान की बात से भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। कॉरिडोर बनवाने का मतलब ही क्या हुआ, जब पासपोर्ट लेकर जाना पड़े।'
Read more »
गोवा: सीएम पर सहमति नहीं बनी, नई सरकार बनने में अभी समय-Navbharat TimesIndia News: मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आधी रात को नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए गोवा पहुंचे।
Read more »
LIVE: BJP बोली- 2 बजे गोवा CM का ऐलान, 3 बजे शपथ, राजभवन पहुंची कांग्रेसमनोहर पर्रिकर का देहांत होने के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाया जाए.
Read more »
पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर चोरी, चौकीदार पर जताया शकशिकायत के अनुसार, केवल चौकीदार वासुदेव को ही कमरे की अलमारी में रखे गहने की जानकारी थी. उसका इस्तेमाल सिर्फ वासुदेव ही करता था. इसलिए वाघेला को यह शक है कि चोरी की वारदात में वासुदेव भी शामिल हो सकता है. पुलिस वासुदेव की तलाश कर रही है. अब तक उसके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.
Read more »
विकिपीडिया पर औपचारिक ऐलान से पहले ही गोवा सीएम बन गए प्रमोद सावंतप्रमोद सावंत के बारे में विकिपीडिया पर यह लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद सावंत मुख्यमंत्री बनें। हालांकि, जिस वक्त विकिपीडिया पर उन्हेंं मुख्यमंत्री बताया गया, उस वक्त तक औपचारिक ऐलान नहीं हुआ था।
Read more »
बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा सीएम की गद्दीभाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर र्पिरकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।
Read more »
