तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 39 हजार अंक के पार

United States News News

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 39 हजार अंक के पार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली

ग्‍लोबली कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बीच बैंकिंग, ऑयल और मेटल क्षेत्र की खरीदारी की वजह से सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली. शुक्रवार को सेंसेक्स 336 अंक बढ़त के साथ एक बार फिर 39,000 के आंकड़े को पार कर गया और 39,067.

33 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी की बात करें तो 112.85 अंक यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 11,754.65 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में सेंसेक्‍स एक समय 39,103.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.कारोबार के दौरान शेयरों की बात करें तो जनवरी-मार्च तिमाही के बेहतर प्रदर्शन के बल पर टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर 6.67 फीसदी तक चढ़ गए. वहीं आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एसबीआई, आरआईएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक बैंक, एचयूएल, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और आईटीसी के शेयर में 3.05 फीसदी तक की तेजी आई. दूसरी ओर टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, मारुति, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, एमएंडएम और वेदांता के शेयर 2.84 फीसदी तक गिर गए. एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई, तोक्यो एवं सिओल में इक्विटी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया है. कारोबारियों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेश प्रवाह जारी रहने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई. बता दें कि वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 73.41 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रही. दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे मजबूत होकर 70 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया.पिरामल एंटरप्राइजेज को शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 88 फीसदी घटकर 456.24 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी - मार्च तिमाही में कर लाभ के चलते उसका मुनाफा 3,943.98 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में पिरामल एंटरप्राइजेज की परिचालन से आय 3,679.67 करोड़ रुपये रही. वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1,470.12 करोड़ रुपये रहा , जो वित वर्ष 2017-18 में 5,120.28 करोड़ रुपये रहा था. इसी तरह साधारण बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का कर पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2018-19 में 11.3 प्रतिशत बढ़कर 470 करोड़ रुपये रहा. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, भारतीय स्टेट बैंक की अनुषंगी है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी का कर पूर्व लाभ 422 करोड़ रुपये रहा था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोने की कीमतों में उछाल, खरीदने से पहले चेक कर लें 10 ग्राम का भाव– News18 हिंदीसोने की कीमतों में उछाल, खरीदने से पहले चेक कर लें 10 ग्राम का भाव– News18 हिंदीस्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से दिल्ली में सोने का भाव शुक्रवार को 305 रुपये मजबूत होकर 32,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी का भाव भी 204 रुपये बढ़कर 38,450 रुपये किलो पहुंच गया.
Read more »

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर, लोग बेटे अरहान के लिए देने लगे नसीहतमलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर, लोग बेटे अरहान के लिए देने लगे नसीहतMalaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दो दिन पहले मलाइका ने करीना कपूर संग पार्टी की तस्वीरों को साझा किया था। अब उन्होंने अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है।
Read more »

IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीIPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »

चुनाव के बीच शेयर बाजार में रौनक, बढ़त के साथ सेंसेक्‍स की शुरुआतचुनाव के बीच शेयर बाजार में रौनक, बढ़त के साथ सेंसेक्‍स की शुरुआतलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई.  कारोबार के शुरू में सेंसेक्स 181 अंक मजबूत होकर 38826 के स्तर पर पहुंच गया.
Read more »

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्‍स 490 अंकों की बढ़त के साथ बंदशेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्‍स 490 अंकों की बढ़त के साथ बंदलिस्‍टेड कंपनियों की तिमाही नतीजों का फायदा भारतीय शेयर बाजार को मिला और सेंसेक्‍स 490 अंकों की बढ़त के साथ 39, 055 के स्‍तर पर बंद हुआ.
Read more »

बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 39100 के स्‍तर परबढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 39100 के स्‍तर परदेश के शेयर बाजार की गुरुवार को मजबूत शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 39,100 के स्‍तर को पार कर गया.
Read more »

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोना-चांदी भी हुआ सस्तालाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोना-चांदी भी हुआ सस्तासप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। sharemarket Bazaar BSE goldmarket silvermarket
Read more »

बिकवाली से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 38,730 अंक पर बंदबिकवाली से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 38,730 अंक पर बंदऑटो, मेटल, एनर्जी के अलावा फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 324 अंक टूट गया
Read more »

राजस्थान: फलौदी के सट्टा बाजार के मुताबिक BJP को मिल सकती हैं 270 से 275 सीटेंराजस्थान: फलौदी के सट्टा बाजार के मुताबिक BJP को मिल सकती हैं 270 से 275 सीटेंराजस्थान का फलोदी का सट्टा बाजार देश भर में अपने सटीक परिणामों के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार फलोदी से कांग्रेस के लिए ना केवल राजस्थान बल्कि देश भर में अच्छी खबर नहीं आ रही है.
Read more »

लौटी शेयर बाजार की रौनक, सेंसेक्‍स 38 हजार 800 के पारलौटी शेयर बाजार की रौनक, सेंसेक्‍स 38 हजार 800 के पारगुरुवार को 300 अंकों से ज्‍यादा की फिसलन के बाद शुक्रवार को सेंसेक्‍स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:53:11