सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई. सेंसेक्स 135 अंक बढ़कर 38 हजार 865 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी भी 48 अंक चढ़कर 11 हजार 690 के स्तर पर खुला. इससे पहले गुरुवार को ऑटो, मेटल, एनर्जी के अलावा फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 324 अंक टूट गया था.
इसी तरह निफ्टी भी 84 अंक या 0.72 फीसदी के नुकसान से 11 हजार 642 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के शुरुआती मिनटों में टाटा स्टील के शेयर करीब 5 फीसदी बढ़त के साथ खुले जबकि एचसीएल, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया और सनफार्मा के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. बढ़त वाले शेयरों में पावरग्रिड, इन्फोसिस, एसबीआईएन, भारती एयरटेल और एलएंडटी शामिल हैं. लाल निशान पर कारोबार करने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक बैंक और एचडीएफसी हैं. टाटा स्टील का बीते वित्त वर्ष की चौथी की तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 84.37 फीसदी घटकर 2,295.25 करोड़ रुपये पर आ गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 14,688.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी की इनकम बढ़कर 42,913.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो 2017-18 की चौथी तिमाही में 33,983.74 करोड़ रुपये थी.इससे पहले एक्सिस बैंक का शेयर 1.08 फीसदी के नुकसान से 744.45 रुपये पर बंद हुआ. दरअसल, एक्सिस बैंक ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,505 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. डूबे कर्ज के लिए प्रावधान में उल्लेखनीय कमी के अलावा ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है. वहीं वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी मार्च तिमाही में एक्सिस बैंक को 2,188 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 4,677 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2017-18 में 276 करोड़ रुपये था. एक्सिस बैंक के निदेशक मंडल ने दो रुपये के शेयर पर एक रुपये प्रति इक्विटी शेयर लाभांश की मंजूरी दी है.डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ 70.13 के स्तर पर खुला. इससे पहले गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे लुढ़ककर प्रति डालर 70.25 पर बंद हुआ. यह छह मार्च के बाद रुपये का निम्नतम बंद स्तर है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ने की खबरों के बीच रुपया दिन में 70.27 प्रति डॉलर तक हल्का पड़ गया था. यह रुपये का चार माह का निम्नतम स्तर था. बुधवार को रुपये की विनिमय दर 24 पैसे की गिरावट के साथ 69.86 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना के राजन विचारे के सामने 2014 की जीत दोहराने की चुनौतीठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद राजन विचारे को टिकट दिया है, तो वहीं आनंद परांजपे कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. LokSabhaElections2019
Read more »
मदरसा शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद लड़की की हत्याबांग्लादेश में एक मदरसा के मौलाना ने एक लड़की की कथित तौर पर आग लागकर हत्या कर दी।
Read more »
मां के सामने लड़की के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाबगंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात शख्स 17 साल की लड़की के घर में घुस गया। उसने मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ दुष्कर्म
Read more »
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर, लोग बेटे अरहान के लिए देने लगे नसीहतMalaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दो दिन पहले मलाइका ने करीना कपूर संग पार्टी की तस्वीरों को साझा किया था। अब उन्होंने अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है।
Read more »
शाह का पहला, मुलायम का आखिरी लोकसभा चुनाव, राहुल के लिए भी आज वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देशभर की 117 सीटों पर आज वोटिंग है. इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं.
Read more »
चुनाव के बीच शेयर बाजार में रौनक, बढ़त के साथ सेंसेक्स की शुरुआतलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई. कारोबार के शुरू में सेंसेक्स 181 अंक मजबूत होकर 38826 के स्तर पर पहुंच गया.
Read more »
उर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ के सामने कांग्रेस की नैया पार लगाने की चुनौतीउम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही उर्मिला लगातार अपनी सीट पर प्रचार कर रही हैं, लोगों से मिलने के लिए वह अनोखे तरीके भी अपना रही हैं. इतना ही नहीं उनके लिए प्रचार करने वालों में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं, जिनमें शबाना आज़मी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
Read more »
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 490 अंकों की बढ़त के साथ बंदलिस्टेड कंपनियों की तिमाही नतीजों का फायदा भारतीय शेयर बाजार को मिला और सेंसेक्स 490 अंकों की बढ़त के साथ 39, 055 के स्तर पर बंद हुआ.
Read more »
बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 39100 के स्तर परदेश के शेयर बाजार की गुरुवार को मजबूत शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39,100 के स्तर को पार कर गया.
Read more »
CJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानदरअसल, कोर्ट में वकील उत्सव बैंस ने दावा किया था कि यौन शोषण मामले में सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ साजिश की गई है।
Read more »
