बढ़त के साथ हुई सेंसेक्स की शुरुआत
सोमवार को करीब 500 अंकों की गिरावट पर बंद होने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 38830 के स्तर पर पहुंच गया.
जबकि निफ्टी भी 20 अंक मजबूत होकर 11615 के स्तर पर पहुंच गया. बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक, ओएनजीसी, हीरोमोटो कॉर्प, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, मारुति और आईटीसी हैं. यस बैंक के शेयर में करीब 2 फीसदी का इजाफा हुआ. जबकि ओएनजीसी और हीरोमोटोकॉर्प के शेयर भी 1.50 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए. लाल निशान पर कारोबार करने वाले शेयर एलएंडटी, टाटा स्टील, एनटीपीटीसी, टीसीएस और इंडस्इंड बैंक हैं.इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 495 अंक लुढ़ककर 38,645 अंक पर आ गया. वहीं निफ्टी भी 158 से अधिक अंक की गिरावट के साथ 11,594 अंक पर बंद हुआ. इस वजह से सोमवार को निवेशकों की बाजार हैसियत को 1.92 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी. शेयरों में तीव्र गिरावट से बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 1,92,530.74 करोड़ रुपये लुढ़ककर 1,51,60,885.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.सोमवार को सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.76 फीसदी की गिरावट आई. फीसदी के रूप में यस बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी तथा एक्सिस बैंक 6.62 फीसदी तक नीचे आए. वहीं दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टीसीएस, इन्फोसिस, एनटीपीसी तथा पावरग्रिड लाभ में रहे. इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 69.62 के स्तर पर खुला. हालांकि पिछले कारोबारी दिन यानि सोमवार को रुपये में कमजोरी देखने को मिली थी. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर 69.67 के स्तर पर बंद हुआ था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक के मंत्रियों के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: इससे पहले भी आईटी विभाग की टीम प्रदेश के कुल 24 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और इन ठिकानों से करीब 1.66 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। दूसरे चरण के चुनाव से पहले एक बार फिर यहां छापेमारी चल रही है।
Read more »
Box Office पर वरुण-आलिया की फिल्म कलंक की कैसी है शुरुआत?अप्रैल में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है कलंक जो 17 तारीख को रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे हैं।
Read more »
वायनाड के मंदिर में राहुल गांधी, पुरखों और पुलवामा के शहीदों के लिए की पूजाकेरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थिरुनेली मंदिर पहुंचे. धोती-कुर्ते पहने राहुल गांधी ने करीब आधा घंटे तक मंदिर में दर्शन किया.
Read more »
अयोध्या के 'कर्णधारों' की बीजेपी से विदाई, हिंदुत्व के नए युग की शुरुआतपार्टी ने मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर नए युग के हिंदुत्व छवि की नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया है।
Read more »
ठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना के राजन विचारे के सामने 2014 की जीत दोहराने की चुनौतीठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद राजन विचारे को टिकट दिया है, तो वहीं आनंद परांजपे कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. LokSabhaElections2019
Read more »
Vodafone के इस प्रीपेड प्लान के साथ एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉल की सुविधाVodafone ने भारत में एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कई अन्य सुविधाओं से लैस है, जानें इसके बारे में।
Read more »
मदरसा शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद लड़की की हत्याबांग्लादेश में एक मदरसा के मौलाना ने एक लड़की की कथित तौर पर आग लागकर हत्या कर दी।
Read more »
मां के सामने लड़की के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाबगंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात शख्स 17 साल की लड़की के घर में घुस गया। उसने मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ दुष्कर्म
Read more »
UP Board Result 2019: आज आ सकती है रिजल्ट की तारीख, upmsp.edu.in पर कर पाएंगे चेकयूपी बोर्ड की परीक्षाओं के रिजल्ट (UP Board Result) का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Result 2019) अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है. हालांकि बोर्ड द्वारा अभी तक रिजल्ट (UP Board Result 2019 Class 10) जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Result 2019 Class 12) जारी करने की तारीख की घोषणा कर सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स हर अपडेट के लिए NDTV Khabar के साथ जुड़े रहे.
Read more »
शाह का पहला, मुलायम का आखिरी लोकसभा चुनाव, राहुल के लिए भी आज वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देशभर की 117 सीटों पर आज वोटिंग है. इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं.
Read more »
