तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर नहीं आने के बयान को लेकर नीतीश कुमार को घेरा
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले बिहार में सियासी लेटरबाजी और उठापटक शुरू हो गई है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लेटर लिखा है.
इसमें तेजस्वी यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर नहीं आने के बयान को लेकर नीतीश कुमार को घेरा है. तेजस्वी यादव ने अपने लेटर में कहा, 'नीतीश कुमार चाचा जी आप कह रहे थे कि मेरे पिता चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ सकते हैं. आप उन्हें जेल से बाहर नहीं आने देंगे. आपके खुद को सर्वोच्च न्यायालय से भी सर्वोच्च समझकर फैसला सुनाने के पीछे कौन सी नई साजिश है, ये तो मुझे नहीं पता लेकिन बिहार की क्या विडंबना है ये मुझे पता है.' तेजस्वी ने नीतीश को संबोधित खत में कहा, 'लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश का अनादर कर जनता की नजरों में आप आदर-सम्मान खो चुके हैं. जनता द्वारा जगह-जगह निरंतर आपका विरोध यह दर्शाता है कि आप जनता के लिए कितने अप्रिय हो गए हैं, लेकिन मेरे लिए आप अब भी अतिप्रिय है. जनाक्रोश की पराकाष्ठा तो यह है कि बक्सर के नंदन गांव में महादलितों ने आप पर हमला तक कर दिया, जिसकी हमने कड़ी निंदा भी की और घटनास्थल का दौरा भी किया.' इस दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भी नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा किया. तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश चाचा, ये आपके शासन की सबसे बड़ी विडंबना है कि गरीब-गुरबों और वंचितो की आवाज उठाने वाला आज जेल में बैठा है और आप मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में मासूम बच्चियों के साथ हुए घिनौने कांड में शामिल अपने दुलारे, प्यारे और चेहते आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ केक काट रहे है. वो आपकी चुनावी रैली का संचालन कर रहा है.' तेजस्वी यादव ने कहा, 'जब मुजफ्फरपुर कांड के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के न्यायप्रिय नागरिकों ने ‘कैन्डल मार्च’ में पहली मोमबत्ती जलाई थी, तब उस एक मोमबत्ती की रोशनी ने आपके सारे बल्ब लगाने के दावों को शर्मसार कर दिया था. उस एक मोमबत्ती की लौ के आगे बिहार की सारी रोशनी शर्मिंदा थी. बिहार को रोशन करने की आपकी पोल को उस एक अकेली मोमबत्ती ने खोल दी औरदुनिया को बता दिया था कि आपके राज में कितना घिनौना स्याह अंधेरा बिहार में फैला हुआ है.' आरजेडी नेता ने कहा, 'जिस तरह सरकार को जगाने के लिए मोमबत्ती की जरूरत आज भी है, जिस तरह त्यौहार पर खुशियों को मनाने के लिए दीए की जरूरत आज भी है, उसी तरह बिहार से अन्याय और राक्षसी अत्याचारों के घने काले अन्धेरों को भगाने के लिए लालटेन की जरूरत आज भी है और हमेशा रहेगी.' उन्होंने कहा, 'याद रखिएगा नीतीश चाचा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं. देर-सवेर बिहार की जनता को न्याय मिलेगा और उनके हक की आवाज उठाने वाला भी जल्द ही उनके बीच होगा. फिर लालू प्रसा यादव ही जनता की तरफ से बिहार पर हुए एक-एक अन्याय का हिसाब जनादेश के महाचोरों से लेंगे और झूठ, धोखे व अवसरवाद को उसकी सही जगह यानी जेल के सींखचों में पहुचाएंगे. आप जेल जाने के असली हकदार हैं.'तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार के नाम यह लेटर उस समय सामने आया है, जब लोकसभा चुनाव के 6 चरण के मतदान हो चुके हैं. अब आखिरी चरण में बिहार समेत 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. आखिर चरण के मतदान से पहले बिहार समेत पूरे हिंदुस्तान में केंद्र में नई सरकार बनाने को लेकर भी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों से प्रधानमंत्री पद की दावेदारी भी सामने आ रही है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बहन मीसा भारती को जिताने के लिए एक साथ प्रचार में उतरे तेजस्वी और तेजप्रतापमीसा का भावनात्मक प्रचार, कहा- इस बार पिता उनके साथ नहीं पिछली बार हार चुकी हैं मीसा, दांव पर है लालू परिवार की प्रतिष्ठा | tejashwi and tej pratap together to promote sister Misa Bharti
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
JDU नेता बोले, मोदी को बहुमत नहीं मिल रहा, नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाइएजेडीयू नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुमत नहीं मिल रहा इसलिए अगर एनडीए को सरकार बनानी है तो नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाना होगा।
Read more »
तेजस्वी का नीतीश पर तंज- बचपन में देखी चाची 420, अब रियल में देख रहा हूं 'चाचा 420'राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधा है. तेजस्वी ने उन्हें चाचा 420 कहा है. तेजस्वी यादव ने यह बात बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कही.
Read more »
दलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञवहीं एक अन्य घटना के मुताबिक गुजरात के साबरकांठा जिले के एक गांव में एक दलित दूल्हे की बारात को रविवार को उस वक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी, जब ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने उसके एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई. हालांकि, पुलिस ने कहा कि बारात शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गई. ग्रामीण भीखाभाई वानिया ने कहा कि अनिल राठौड़ के परिवार ने उस वक्त पुलिस सुरक्षा की मांग की, जब सितवडा गांव के ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को बारात के गांव से गुजरने और दूल्हे के मंदिर में पूजा करने की योजना पर आपत्ति जताई.
Read more »
नीतीश के गढ़ में आना पड़ा तेजस्वी-तेज प्रताप को एकसाथनालंदा के एकंगरसराय में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा का इंतजार करते लोग उस वक्त चौंक गए जब हेलिकाप्टर से तेजस्वी के साथ तेज प्रताप भी उतरे.
Read more »
3 साल की बच्ची के रेप में आरोपी के परिवार को गांव छोड़ने को कहापड़ोसियों ने कश्मीर में 3 साल की बच्चे से रेप के लिए आरोपी और उसके परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्हें गांव छोड़कर जाने के लिए कहा है।
Read more »
अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »
