OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro आखिर एक-दूसरे से कितने अलग है? आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के बीच का अंतर समझते हैं।
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस किफायती कीमत में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस के साथ तो वहीं वनप्लस 7 प्रो बेहतर डिज़ाइन और इनोवेटिव फीचर्स से लैस है। OnePlus 7 Pro में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 12 जीबी रैम के साथ आता है। इसके अलावा यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला पहला OnePlus स्मार्टफोन है। OnePlus 7 Pro vs OnePlus 7 की भारत में कीमतवनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह केवल मिरर ग्रे रंग में मिलेगा। हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह वेरिएंट अलमॉन्ड, मिरर ग्रे और नेब्यूला ब्लू रंग में मिलेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है। यह मॉडल केवल नेब्यूला ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। मिरर ग्रे वेरिएंट की बिक्री अमेज़न इंडिया, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, वनप्लस ऑफलाइन और पार्टनर स्टोर्स में 17 मई से शुरू होगी। वहीं, नेब्यूला ब्लू कलर वेरिएंट की बिक्री की शुरुआत 28 मई को होगी। अलमॉन्ड वेरिएंट को जून में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। मार्केट में वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। यह वेरिएंट केवल मिरर ग्रे रंग में मिलेगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा। यह मॉडल मिरर ग्रे और रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा। OnePlus 7 की बिक्री भारत में जून महीने में शुरू होगी। OnePlus 7 Pro बनाम OnePlus 7 का डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशनवनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 में सबसे पहला अंतर तो दोनों के डिज़ाइन का है। OnePlus 7 देखने में OnePlus 6T जैसा लगता है, ये दोनों ही फोन वाटरड्रॉप नॉच से लैस हैं। वहीं, दूसरी ओर OnePlus 7 Pro को ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ उतारा गया है, इसमें फुल-स्क्रीन डिज़ाइन के अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। वनप्लस 7 प्रो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तो वहीं वनप्लस 7 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। सबसे पहले बात डिस्प्ले की। OnePlus 7 Pro में क्वाड-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 6.
67 इंच की फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 516 पीपीआई है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। OnePlus 7 में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। दोनों ही वनप्लस 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हैं। OnePlus 7 में जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं तो वहीं वनप्लस 7 प्रो के टॉप वेरिएंट में 12 जीबी है। दोनों ही फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आते हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 7 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। प्राइमरी कैमरा एफ/1.6 अपर्चर वाला है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/ 2.4 अपर्चर वाला यह सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्लैश मॉड्यूल भी है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। OnePlus ने वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप कैमरा दिया है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है। अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX471 सेंसर है जो OnePlus 7 Pro का भी हिस्सा रहा है। फ्रंट कैमरे को नॉच में जगह मिली है। इसके अलावा OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड सपोर्ट भी अलग-अलग है। OnePlus 7 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट की Warp Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। वहीं, दूसरी ओर OnePlus 7 में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। दोनों ही स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा। दोनों ही फोन अपग्रेड इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो दोनों के कनेक्टिविटी फीचर एक समान हैं, इनमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ZTE Axon 10 Pro, Axon 10 Pro 5G और Blade A7 हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशनZTE Axon 10 Pro, Axon 10 Pro 5G, Blade A7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Read more »
Google Pixel 3a, Samsung Galaxy S10e और OnePlus 6T में कौन बेहतर?हमने आपकी सुविधा के लिए गूगल पिक्स 3ए की तुलना OnePlus 6T और Samsung Galaxy S10e से की है। हमारा मकसद यह जानना था कि इन दोनों फोन की तुलना में Google Pixel 3a में कितना दम है।
Read more »
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro से 14 मई को उठेगा पर्दा: कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्सआधिकारिक लॉन्च से पहले आइए अब तक OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro से संबंधित जो भी जानकारी सामने आई है उसके बारे में जानते हैं।
Read more »
पहली बार क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ उतरे कांबली, देखिए वीडियो– News18 हिंदीSachin Tendulkar bowls to CHILDHOOD FRIEND Vinod Kambli in rare face-off relives memories पहली बार क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ उतरे कांबली, देखिए वीडियो
Read more »
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro आज होंगे लॉन्चवनप्लस 7 (OnePlus 7) और वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) स्मार्टफोन को आज बेंगलुरु, लंदन और न्यू यॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
Read more »
आज लॉन्च होगा OnePlus 7 और 7 Pro, इन धमाकेदार मोबाइल्स से जुड़ी 5 खास बातेंस्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने वाली वनप्लस आज बाजार में OnePlus 7 सीरीज के दो स्मार्टफोन्स OnePlus 7 और 7 Pro लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए बेंगलुरु, लंदन और न्यूयॉर्क में एकसाथ लॉन्च इवेंट रखे गए हैं। जानिए इन दोनों धमाकेदार मोबाइल्स से जुड़ी खास बातें...
Read more »
OnePlus 7 भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम हैं इसमेंवनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा।
Read more »
बेहतरीन डिस्प्ले, ज़बरदस्त कैमरा OnePlus 7 Pro में हैं कई खूबियां, वीडियो में देखें इसका लुक– News18 हिंदीOnePlus 7 Pro price in india features camera design color and flash sale on Amazon, वनप्लस ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro लॉन्च कर दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब कंपनी ने फोन को ‘Pro’ वर्जन में उतारा है. OnePlus 7 का Pro वर्जन फीचर्स और लुक दोनों ही मामले में बेहद ज़बरदस्त है. आइए जानते हैं क्या है इस फोन की खासियत और कैसा दिखता है ये स्मार्टफोन.
Read more »
वनप्लस ने लॉन्च किए OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro, यहां जानिए सबकुछOnePlus 7 and 7 Pro Price and Features: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (Oneplus) ने इंडियन मार्केट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. नए लॉन्च किए गए वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो का यूजर्स के बीच लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.
Read more »
OnePlus 7, OnePlus 7 Pro: ट्रिपल कैमरा और दमदार 12 जीबी रैम, जानें अन्य फीचर्सOnePlus 7, OnePlus 7 Pro: वनप्लस ने यह भी घोषणा की कि वह भारत में सात नए एक्सपीरिएंस स्टोर खोलेगा, जिसमें मुंबई, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं।
Read more »
OnePlus 7 Pro और OnePlus 6T एक-दूसरे से कितने अलग?OnePlus 7 Pro और OnePlus 6T एक दूसरे से कितने अलग हैं, आइए आपको कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर इनके बीच का अंतर समझाते हैं।
Read more »
