मोदी सरकार के दौरान वित्त वर्ष 2018-19 में 70,000 करोड़ रुपये के फंसे बैड लोन की वसूली की गई
मोदी सरकार के दौरान वित्त वर्ष 2018-19 में 70,000 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज की वसूली की गई है. यह वसूली इनसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्शी कोड के जरिये की गई है. यह अन्य नियमों के तहत फंसे कर्जों की कुल वसूली की तुलना में दोगुना है.
आईबीसी के तहत फंसे कर्जों के समाधान में लगने वाला समय अब भी एक मसला बना हुआ है. घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में आईबीसी के जरिये फंसे कर्जों की वसूली अन्य माध्यमों के मुकाबले हुई वसूली से दोगुनी करीब 70,000 करोड़ रुपये रही. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसी दौरान डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल , सिक्यूरिटाइजेशन ऐंड रीकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स ऋण तथा लोक अदालत जैसे अन्य उपायों के जरिये फंसे कर्जों की वसूली 35,000 करोड़ रुपये रही. क्रिसिल के अध्यक्ष गुरप्रीत चटवाल के अनुसार आईबीसी के जरिये 2018-19 में 94 मामलों में समाधान की दर 43 प्रतिशत रही. वहीं पूर्व की समाधान योजनाओं में इसका प्रतिशत 26.5 रहा. इनसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्शी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 2.02 लाख करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े मामलों को आईबीसी प्रक्रिया में जाने से पहले ही निपटान कर दिया गया. यह कर्ज 4,452 मामलों से जुड़ा था. रेटिंग क्रिसिल ने कहा, 'बैंकों में नई गैर-निष्पादित परिसपंत्ति में वृद्धि की दर का धीमा हुआ है. हमारा अनुमान है कि बैंकों का सकल एनपीए मार्च 2019 तक घटकर करीब 10 प्रतिशत पर आ गया है जो एक साल पहले इसी समय में 11.5 प्रतिशत था.' क्रिसिल ने यह भी कहा कि आईबीसी के तहत समाधान की समयसीमा अब भी एक मुद्दा है. रिपोर्ट के अनुसार, आईबीसी के जरिये मामलों के समाधान में लगने वाला औसत समय 324 दिन है जो पहले 4.3 साल था. पर अभी भी संहिता के लिए निर्धारित 270 दिन से यह अधिक है. 31 मार्च, 2019 तक आईबीसी के सामने 1,143 मामले लंबित थे. इनमें से 32 फीसदी मामले ऐसे थे जो 270 दिन से ज्यादा समय से लंबित हैं. कई ऐसे बड़े मामले हैं जिनमें 400 से ज्यादा दिन बीत जाने पर भी अभी कोई समाधान नहीं निकल पाया है. आईबीसी के तहत फंसे कर्जों के समाधान की प्रक्रिया तेज की जाती है. इसमें एसेट क्वालिटी पर बैंकों का नियंत्रण भी बना रहता है. प्रॉविजनिंग की शर्तों में बदलाव किया जाता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लंदन की अदालत ने फिर ठुकराई नीरव मोदी की जमानत याचिका, तीसरी बार की थी अपीलब्रिटेन की अदालत ने बुधवार को एक बार फिर भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी। dir_ed PMOIndia RahulGandhi MEAIndia NiravModi pnbindia PNBFraudCase
Read more »
मुंबई के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लगे मोदी-मोदी के नारेजैसे ही वाड्रा मंदिर में पहुंचे, बीजेपी के कार्यकर्ताओं का एक समूह 'मोदी, मोदी, मोदी', 'मोदी जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' के नारे लगाने लगा.
Read more »
मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेजब पत्रकारों ने वाड्रा से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मंदिर में राजनीतिक बातें नहीं की जानी चाहिए। धार्मिक यात्रा पर मुंबा देवी दर्शन के लिए आया हूं।
Read more »
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »
पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोलचुनावों में कई नेताओं की ऐसी ज़ुबान फिसली है कि वो निजी ज़िंदगी में भी तांक-झांक पर उतर आए हैं.
Read more »
प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री मार दी है. प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं. इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया. इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »
बिहार: आखिरी चरण के चुनाव में मोदी सरकार के 4 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
Read more »
नवीन पटनायक ने की मोदी सरकार की तारीफ, क्या है इसके सियासी मायने?ओडिशा के मुख्यमंत्री (Naveen_Odisha ) नवीन पटनायक ने चक्रवात ‘फानी’ से निपटने में मदद के लिए केन्द्र की बीजेपी नीत एनडीए सरकार की तारीफ की है
Read more »
मोदी-शाह की सरकार जाते ही योगी के मठ में जाने की तैयारी होगी: मायावती
Read more »
जानें क्यों थाने के बाहर धरने पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार (14 मई) को करीब 4 घंटे तक पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि अजमेर से जयपुर की ओर जाते वक्त उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट नहीं दी गई तो वह नाराज हो गए।
Read more »
