तुर्की ने बुल्गारिया की सीमा के पास 32 अवैध प्रवासियों को किया गिरफ्तार
तुर्की ने बुल्गारिया की सीमा के पास 32 अवैध प्रवासियों को किया गिरफ्तारइस्तांबुल, 21 अगस्त । तुर्की पुलिस ने बुधवार कोबुल्गारिया की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी प्रांत किर्कलारेली में 32 अवैध प्रवासियों को पकड़ा। यह जानकारी एक सरकारी चैनल ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी चैनल टीआरटी के हवाले से बताया कि उन्हें पिनार हिसार जिले के निकट एक प्रवर्तन अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रूकने का इशारा किया, जिसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और भागने लगा। इसके बाद उसे बुल्गारिया के डेरेकोय सीमा द्वार तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोका। इस दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में विभिन्न देशों के 32 प्रवासी छिपे हुए थे। इसके बाद प्रवासियों को प्रांतीय सुरक्षा निदेशालय के प्रवासी तस्करी विरोधी विभाग में ले जाया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि हिरासत में लिया गया ट्रक ड्राइवर दो अलग-अलग अपराधों के लिए वांछित है। बता दें कि किर्कलारेली हाल ही में बुल्गारिया के रास्ते अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले अनियमित प्रवासियों के लिए पसंदीदा मार्ग बन गया है। मानव तस्करी से निपटने के लिए पुलिस अक्सर इस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं पर जांच करती है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तुर्की की संसद ने सोमालिया में नौसेना भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दीतुर्की की संसद ने सोमालिया में नौसेना भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Read more »
बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने गोरित्सा ग्रानचारोवा-कोझारेवा को नियुक्त किया नया कार्यवाहक प्रधानमंत्रीबुल्गारिया के राष्ट्रपति ने गोरित्सा ग्रानचारोवा-कोझारेवा को नियुक्त किया नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री
Read more »
राष्ट्रपति मुर्मू ने तिमोर के पीएम के साथ की बातचीत, भारतीय प्रवासियों को भी किया संबोधितराष्ट्रपति मुर्मू ने तिमोर के पीएम के साथ की बातचीत, भारतीय प्रवासियों को भी किया संबोधित
Read more »
Jharkhand High Court: बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर हाई कोर्ट ने सोरेन सरकार को दिया महत्वपूर्ण निर्देश, जानें क्या कहा?Jharkhand High Court: झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में शरण लेने वाले बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों की पहचान करें.
Read more »
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी कर रहे थे दो युवक, कीमत 1.37 करोड़; पकड़े जाने पर बताया- कैसे होता है इस्तेमाल?उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ टीम ने लखनऊ में दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के पास मिले इंजेक्शन की कीमत 1.
Read more »
बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर 75 लाख के सोने के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तारबीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर 75 लाख के सोने के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Read more »
