Tamil Nadu Assembly Election 2026 Congress MK Stalin Party DMK Seat-Sharing Update पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर बनी यह टीम दोनों दलों के बीच औपचारिक बातचीत का नेतृत्व करेगी। समिति का संचालन तमिलनाडु–पुडुचेरी के कांग्रेस इंचार्ज गिरीश चोडनकर...
तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सहयोगी दल DMK के साथ सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर बनाई गई है और गठबंधन की रूपरेखा पर दोनों दलों के बीच बातचीत का नेतृत्व करेगी। तमिलनाडु–पुडुचेरी के कांग्रेस इंचार्ज गिरीश चोडनकर को कमेटी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा TNCC अध्यक्ष के.
सेल्वापेरुंथगई, कांग्रेस विधायक दल के नेता एस. राजेश कुमार सहित अन्य दो सदस्य भी कमेटी में शामिल हैं। TNCC ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। पिछले कुछ हफ्तों में चर्चा थी कि कांग्रेस 2026 के चुनाव में एक्टर विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी मौजूदा गठबंधन यानी DMK-कांग्रेस गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी। कमेटी का गठन इंडिया ब्लॉक की एकता को और मजबूत करेगा।TVK सर्वे में कांग्रेस से गठबंधन की अटकलें थीं तमिल मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक TVK ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर एक सर्वे कराया था और उसमें अच्छे नतीजे मिले थे लेकिन कांग्रेस का रुख ठंडा ही रहा। इन रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TVK के साथ जाने के विकल्प पर सोचा तक नहीं था। इसके थोड़े समय बाद ही TVK के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सीटीआर. निर्मल कुमार ने भी इन अटकलों को खारिज कर दिया था। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर कहते हैं कि अगर कांग्रेस अपनी असली ताकत के आधार पर किसी भी गठबंधन में सीटों में हिस्सा चाह रही है, तो यह पूरी तरह गलत नहीं है। उनका कहना है कि पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप को वक्त पर और सही फैसले लेने चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित रहे कि तमिलनाडु में सेक्युलर सरकार चलती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बीच रिश्ते 2016 से ही अच्छे रहे हैं।तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें है। 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और DMK ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की थी। वहीं DMK ने 159 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ 10 साल बाद DMK की सत्ता में वापसी हुई थी और एमके स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-DMK गठबंधन ने तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें से कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं।तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK पार्टी ने राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सोमवार को DMK के संगठन सचिव और वरिष्ठ नेता आर एस भारती ने पार्टी सांसद और वरिष्ठ वकील एनआर एलंगो के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की।हिसार के वकीलों को भी निमंत्रण, जींद में हवन के बाद दिल्ली रवाना होंगेसुप्रीम कोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार; जस्टिस सूर्यकांत 53वें चीफ जस्टिस होंगेहिमाचल के 27 शहरों का तापमान 10° से नीचेएमपी में अब घना कोहरा...शाजापुर में 100 मीटर विजिबिलिटी नहींनागौर में शीतलहर से राहतएमपी में ठंड से दूसरी मौत, रीवा में दम तोड़ा
Congress Congress Dmk Alliance Dmk Congress Seat Sharing Dmk Congress Power Sharing
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी: लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, स...Bihar Assembly Election Mahagathbandhan Seat Sharing Controversy LIVE Update.
Read more »
10,12ஆம் வகுப்பு பொதுத்தேர்வு எப்போது? அட்டவணை வெளியீடு!Tamil Nadu 10,12th Board Exam Timetable 2026: தமிழகத்தில் 10,12ஆம் வகுப்பு பொதுத் தேர்வுக்கான அட்டவணையை பள்ளிக்கல்வித்துறை அமைச்சர் அன்பில் மகேஷ் வெளியிட்டார்.
Read more »
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय बने TVK के सीएम उम्मीदवार, गठबंधन पर होगा जल्द फैसलातमिल फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय को पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। साथ ही, उन्हें गठबंधन
Read more »
बंगाल में 3 करोड़ से ज्यादा SIR फॉर्म बंटे: एन्क्लेव महिलाओं को नाम गायब होने का खतरा; सुप्रीम कोर्ट तमिलना...Supreme Court SIR Voter List Revision; Election Commission vs Tamil Nadu West Bengal
Read more »
2026 விடுமுறைப் பட்டியல் : பொங்கல் மற்றும் சனி, ஞாயிறு விடுமுறைகள் விவரம்Tamil Nadu Public Holidays 2026: 2026 பொது விடுமுறைப் பட்டியல் வெளியாகியிருக்கும் நிலையில், சனி, ஞாயிறுகளில் வரும் விடுமுறைகள் விவரம் இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »
उदयनिधि स्टालिन ने संस्कृत को मरी हुई भाषा बताया: कहा- तमिल की परवाह तो हिंदी क्यों थोप रहे; BJP बोली- तमिल...Tamil Nadu Deputy CM Udhayanidhi Stalin Sanskrit Language Controversy DMK लीडर ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचन करते हुए कहा कि तमिल डेवलपमेंट के लिए सिर्फ 150 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। जबकि संस्कृत जो एक मरी हुई भाषा है, उसे 2400 करोड़ रुपए मिलते...
Read more »
