अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर वे अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो चीन अमेरिका को उसकाने की हिम्मत नहीं दिखाएगा.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर वे अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो चीन अमेरिका को उसकाने की हिम्मत नहीं दिखाएगा. ट्रंप का कहना है, “चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जानते हैं कि रिपब्लिकन जुनूनी हैं.
” वॉल स्ट्रीट जर्नल के एडिटोरियल बोर्ड से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा, “अगर मैं नवंबर में राष्ट्रपति बनता हूं और उसके बाद चीन ताइवान को घेरने की कोशिश करता है तो मैं चीन पर भारी टैक्स लगाउंगा. ” ट्रंप ने कहा कि वे उस पर 150 से 200 फ़ीसदी तक टैक्स लगाएंगे. अपने अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मेरे नए कार्यकाल के दौरान अमेरिका का कोई भी विरोधी अमेरिकी हितों के ख़िलाफ़ नहीं जाएगा. क्योंकि मज़बूत और अप्रत्याशित प्रतिक्रिया का डर होगा.' उन्होंने कहा, 'ताइवान की नाकाबंदी को रोकने के लिए सैन्य ताकतों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि शी जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं और वे जानते हैं कि मैं क्रेज़ी हूं.' ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने अच्छे संबंध होने की भी बात कही. पुतिन की तारीफ़ करने के लिए पहले भी ट्रंप की आलोचना हुई है. हालांकि ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन पर हमले को लेकर उन्होंने पुतिन को धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन से कहा था, 'मैं ठीक मॉस्को के केंद्र पर हमला करूंगा. मैंने कहा कि हम दोस्त हैं. मैं ऐसा नहीं करना चाहता लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं हो सकता.' मैंने कहा, बिल्कुल ऐसा ही होगा.' 'मैंने कहा, आप पर तगड़ा हमला होगा और मैं अपके सिर के ठीक ऊपर गुंबदों को उड़ा दूंगा. क्योंकि आप जानते हैं, वो गुंबदों वाली इमारतों में रहते हैं.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana Chunav: नतीजे कांग्रेस के पक्ष में भी आए, तो क्या फंसेगा मामला? कुमारी शैलजा का ये बयान कर रहा इरा...Haryana Chunav: कुमारी शैलजा ने कहा कि दिल्ली में बहुत सारी अफवाहें फैलती हैं, दिल्ली अलग है, लेकिन मेरे क्षेत्र के लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं.
Read more »
Donald Trump: क्या ट्रंप ने की गाजा की यात्रा? बोले- मैंने हालत देखी, काम किया जाए तो यह मोनाको से बेहतर बनेगाडोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को लेकर कहा कि वह वहां जा चुके हैं। हालांकि, सार्वजनिक रिकॉर्ड की माने तो वह वहां कभी नहीं गए हैं।
Read more »
नितीश रेड्डी ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने पर कहा, 'यह अच्छा काम कर रहा है, लेकिन मैं कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूं'नितीश रेड्डी ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने पर कहा, 'यह अच्छा काम कर रहा है, लेकिन मैं कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूं'
Read more »
'मैं सजा-ए-मौत की मांग कर रहा हूं...', अमेरिका में रहने वाले प्रवासियों पर बोले डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वे वेनेजुएला के गिरोह ट्रेन डी अरागू के सदस्यों को निशाना बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑपरेशन ऑरोरा शुरू करेंगे."
Read more »
कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर उठाए सवाल, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ये जवाबअमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के प्रचार के तहत डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर सवाल खड़े किए हैं.
Read more »
China Taiwan Conflict: युद्ध की करो तैयारी...चीन के राष्ट्रपति ने मिसाइल ब्रिगेड को दिए आदेश, कहां छिड़न...China News: चीन जंग की तैयारी कर रहा है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी मिसाइल ब्रिगेड को आदेश दिया है.
Read more »
