US LNG Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (US-India Trade Deal) होने जा रही है. इस डील को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. एक पक्ष इस डील के नुकसान गिना रहा है, ये कह रहा है कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए तो वहीं दूसरा पक्ष डील के फायदे गिना रहा है.
India-US Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने जा रही है. इस डील को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. एक पक्ष इस डील के नुकसान गिना रहा है, ये कह रहा है कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए तो वहीं दूसरा पक्ष डील के फायदे गिना रहा है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट की माने तो भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील ने भारत का निर्यात 100 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ जाएगा. भारत का ट्रेड सरपल्स 45 अरब डॉलर तक बढ़ेगा, जीडीपी में 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. दावा ये भी किया जा रहा है कि 30 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट में भारतीय निर्यातकों को प्राथमिकता मिलेगी. इस डील पर अभी चर्चा चल ही रही है कि भारत और अमेरिका के बीच एक और डील ने जोर पकड़ लिया है. भारत अमेरिका से गैस खरीद की तैयारी कर रहा है, हालांकि इसके लिए शर्त रखी गई है. भारत और अमेरिका के बीच एक और डील की तैयारी भारत की सबसे बड़ी गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट LNG अमेरिका से लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG खरीद सकता है, हालांकि पेट्रोनेट के सीईओ ने साफ किया है कि अगर अमेरिका सही और वाजिब कीमत रखता है को भारत उससे LNG गैस की खरीद कर सकता है. भारत तेल और गैस के लिए आयात पर निर्भर है. भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गैस आयातक देश है. अगर अमेरिका कीमतों को सही रखता है तो उससे गैस की खरीद कर सकता है. लाने का खर्चा भी ज्यादा और क्वालिटी भी बेकार, फिर भी वेनेजुएला से भर-भर का तेल खरीदने को तैयार...क्या रूसी तेल पर अमेरिका की बात मान गया भारत ? डील के लिए भारत की शर्त ये ऐलान तब हुआ है, जब अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. हालांकि इसके लिए अमेरिका ने उससे तेल की खरीद की इच्छा जताई है, 500 अरब डॉलर के आयात की बात कही है. अगर भारत के लिए अमेरिका एनएनजी की कीमत सही तय करता है तो उसका फायदा होने वाला है. जिस तरह से भारत में गैस की खपत तेजी से बढ़ रही है, आने वाले दिनों में उर्वरक, सिटी गैस, रिफाइनरी और बिजली बनाने वाले सेक्टर्स में मांग और तेजी से बढ़ेगी. मौजूदा वक्त में भारत कतर और ऑस्ट्रेलिया से गैस की खरीद करता है. अगर अमेरिका भारत के लिए गैस की कीमतों पर छूट तय करता है, तो वहां से गैस की खरीद की जा सकती है. भारत को कितना फायदा अगर अमेरिका के साथ सस्ती गैस के लिए डील हो जाती है तो गैस आधारित बिजली प्लांट में ज्यादा बिजली बनेगी. मौजूदा वक्त में गैस की कमी के चलते ये पावर प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं. सस्ती एलएनजी मिले से ये प्लांट ज्यादा चलेंगे, ज्यादा बिजली बनेगी.ज्यादा बिजली बनने से बिजली सस्ती होगी या आपका बिल कम आएगा. यानी अगर अमेरिका हमें सस्ती दरों पर गैस देने की हामी भर देता है तो फायदा आपका भी होगा. वहीं खाद बनाने वाली कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा. किसानों को सस्ती खाद मिलेगी. इसके अलावा पाइपलाइन से आने वाली गैस और CNG सस्ती हो जाएंगी. आपके लिए गाड़ी चलाने के लिए रसोई गैस का बिल कम हो जाएगा.
India Us Trade Deal Impact Russian Oil In India Us Lng Deal American Gas Supply Deal Us Gas To India What Is Lng Lng Full Form Us Oil To India Donald Trump On India Trump Trade Deal भारत अमेरिका ट्रेड डील भारत अमेरिका व्यापार भारत अमेरिका डील अमेरिका एलएनजी डील डोनाल्ड ट्रंप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वेंस की वजह से नहीं हो पाई भारत-अमेरिका ट्रेड डील: US सांसद की ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक, ट्रम्प को भी जिम्मेदार...US Senator Ted Cruz audio leak reveals JD Vances role in India-US trade deal failure. Follow Latest Updates.
Read more »
India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदाIndia-US Trade Deal:
Read more »
India-US Trade Deal: ট্রাম্প-মোদী বাণিজ্য চুক্তির জেরে ১০ গোল খেয়ে গেল চিন, বাংলাদেশ, পাকিস্তান! ভারত কীভাবে লাভবান...india US Trade Deal Gives India Advantage Over China Pakistan and Bangladesh
Read more »
अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान: गोयल बोले- इससे इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, मरीन गुड्स सेक्टर को फायदा...India US Trade Deal Briefing Update; Follow Commerce Minister Piyush Goyal, Donald Trump, PM Narendra Modi, India US Relations Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
राहुल बोले- अमेरिकी ट्रेड डील में PM पर प्रेशर: उन्होंने आपका खून-पसीना बेचा, पहली बार राष्ट्रपति के भाषण प...India US trade deal Congress statement. PM Modi India US trade deal Congress statement MOGAMBO KHUSH HAI.
Read more »
दावा- डोभाल की बैकडोर बातचीत के बाद अमेरिकी ट्रेड डील: अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा था- भारत झुकेगा नहीं, चा...NSA Ajith Doval US Trade Deal claim. Follow latest updates on India-US relations and trade discussions.
Read more »
