राहुल बोले- अमेरिकी ट्रेड डील में PM पर प्रेशर: उन्होंने आपका खून-पसीना बेचा, पहली बार राष्ट्रपति के भाषण प...

PM Modi News

राहुल बोले- अमेरिकी ट्रेड डील में PM पर प्रेशर: उन्होंने आपका खून-पसीना बेचा, पहली बार राष्ट्रपति के भाषण प...
Donald TrumpIndia US Trade DealCongress Statement
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

India US trade deal Congress statement. PM Modi India US trade deal Congress statement MOGAMBO KHUSH HAI.

उन्होंने आपका खून-पसीना बेचा, पहली बार राष्ट्रपति के भाषण पर नेता विपक्ष को बोलने से रोकानेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में आपकी मेहनत के खून-पसीने को बेच दिया है। उन पर बहुत प्रेशर है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, राष्ट्रपति के भाषण पर नेता विपक्ष को बोलने से रोका गया। इसके जवाब में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शाम को ट्रेड डील पर पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल देश को गुमराह कर रहे हैं। कृषि-डेयरी क्षेत्र को संरक्षित रखा जाएगा। इस डील पर दोनों देश जल्द साझा बयान जारी करेंगे। दरअसल, ट्रम्प ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत अब रूस से तेल खरीदना अब बंद कर देगा।राहुल ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जो अमेरिका ने अभी तक रिलीज नहीं किया है। इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति के भाषण पर नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया है। जनता को इस बारे में सोचने की जरूरत है।ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट के जरिए PM मोदी के साथ फोन पर बातचीत और भारत के साथ ट्रेड डील की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना भी शामिल था। प्रधानमंत्री मोदी ने सहमति जताई कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेंगे और अमेरिका से कहीं ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बाय अमेरिकन’ को लेकर भी बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत भारत हमसे 500 अरब डॉलर से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे।ट्रम्प के पोस्ट के बाद PM मोदी ने भी X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- मुझे राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत खुशी हुई। यह जानकर बेहद संतोष है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है। इस शानदार फैसले के लिए मैं भारत के 1.

4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का दिल से धन्यवाद करता हूं।अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया:ट्रम्प बोले- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, वेनेजुएला से लेगा; PM मोदी ने कहा- शुक्रिया भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, 2 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उसकी घोषणा कर दी। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा की।कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पिछले महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से कहा था कि दुनिया की पुरानी व्यवस्था ‘टूट’ रही है। अब मध्यम ताकत वाले देशों को साथ लाकर काम करना होगा। दावोस में अपने भाषण में कार्नी ने न तो ट्रम्प प्रशासन का नाम लिया और न ही उन अमेरिकी टैरिफ का जिक्र किया, जिनकी वजह से पुराना ग्लोबल सिस्टम हिल गया।लोग सिर्फ अधिकारियों को खबर दे सकते हैं; उन्हें देश से बाहर भी भेजना होगाभाजपा विधायक दल के नेता चुने गए; राष्ट्रपति शासन 12 फरवरी को खत्म हो रहाममता काली शॉल ओढ़कर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलीं:नाले में मिले 500-500 के पुराने नोटराजस्थान में बारिश की चेतावनीयूपी के 10 जिलों में बारिश, 4 में ओले गिरेआगरा में छाया कोहरा, गलन बरकरार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Donald Trump India US Trade Deal Congress Statement Mogambo Khush Hai US Ambassador India India Government Actions

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अंडरवियर में महिला के साथ नजर आए पूर्व ब्रिटिश राजदूत: एपस्टीन फाइल्स में सामने आई तस्वीर; PM स्टार्मर की प...अंडरवियर में महिला के साथ नजर आए पूर्व ब्रिटिश राजदूत: एपस्टीन फाइल्स में सामने आई तस्वीर; PM स्टार्मर की प...UK ex-ambassador resigns over Epstein files. Peter Mandelson quits PM Starmers Labour Party.
Read more »

जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं साथ काम..., US टैरिफ 18% होने पर क्या बोले PM मोदी?जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं साथ काम..., US टैरिफ 18% होने पर क्या बोले PM मोदी?PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद.
Read more »

क्या रूस से तेल नहीं लेगा भारत! फायदा या नुकसान? ट्रंप ने टैरिफ घटाकर किया बड़ा दावाक्या रूस से तेल नहीं लेगा भारत! फायदा या नुकसान? ट्रंप ने टैरिफ घटाकर किया बड़ा दावाDonald Trump PM Modi Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बात हुई.
Read more »

PM Modi thanks Trump, hails reduced 18% tariff on Indian goodPM Modi thanks Trump, hails reduced 18% tariff on Indian goodPM Modi welcomed the India–US trade deal, thanking President Trump for reducing tariffs on Made in India products to 18%, saying cooperation between the world’s largest democracies benefits people and creates new opportunities.
Read more »

No to New Zealand, EU but yes to US? Did India compromise agri, dairy sectors in trade deal with US?No to New Zealand, EU but yes to US? Did India compromise agri, dairy sectors in trade deal with US?In a post on Truth Social, US President Donald Trump said that he discussed Trade and ending the War with Russia and Ukraine with PM Modi.
Read more »

अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान: गोयल बोले- इससे इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, मरीन गुड्स सेक्टर को फायदा...अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान: गोयल बोले- इससे इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, मरीन गुड्स सेक्टर को फायदा...India US Trade Deal Briefing Update; Follow Commerce Minister Piyush Goyal, Donald Trump, PM Narendra Modi, India US Relations Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:22:13