ट्रेड वॉर ख़त्म करने से पहले चीन-अमरीका में अनबन

United States News News

ट्रेड वॉर ख़त्म करने से पहले चीन-अमरीका में अनबन
United States Latest News,United States Headlines

चीन और अमरीका के बीच ट्रेड वॉर ख़त्म करने के लिए वाशिंगटन में बैठक से पहले अमरीका ने चीनी उत्पाद पर बढ़ाया टैरिफ़

अमरीका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर ख़त्म होता नहीं दिख रहा है. इस ट्रेड वॉर को समाप्त करने के मक़सद से दोनों देशों के प्रतिनिधि शुक्रवार को एक मंच पर मिल रहे हैं लेकिन इस मुलाक़ात से पहले ही अमरीका ने चीन के 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ़ बढ़ाने का फ़ैसला ले लिया.

बढ़ाए गए टैरिफ़ कुछ ही घंटों में लागू हो जाएंगे. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस संबंध में कहा कि चीन ने समझौते की शर्तों को तोड़ा है, इसलिए अमरीका ने यह फ़ैसला लिया. फ्लोरिडा में एक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''आपने देख लिया होगा कि हमने उन पर नए टैरिफ़ लगाए हैं. क्योंकि उन्होंने समझौते की शर्तों को तोड़ा है. यही वजह है उनके उप प्रधानमंत्री लियू ही यहां आ रहे हैं. वो हमारे साथ समझौता करना चाहते हैं. लेकिन अगर वो समझौते को तोड़ेंगे तो हम ऐसा नहीं होने देंगे.''वहीं दूसरी तरफ़ चीन ने अमरीका के इस क़दम का जवाब देने की बात कही है. चीन के वाणिज्य विभाग ने ट्रंप के आरोपों को खारिज किया है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा है कि चीन अपने वचन का पक्का है और वे अपनी बातों से कभी नहीं पलटते. गाओ फेंग ने कहा, ''चीन उम्मीद करता है कि अमरीका इस व्यापारिक बातचीत को सफल होने देगा. वह दोनों देशों के बीच पैदा हुई समस्याओं को बातचीत से हल करने में सहयोग करेगा. हम चाहते हैं कि दोनों देशों के हितों का ख्याल रखा जाए. लेकिन हम यह भी बताना चाहते हैं कि चीन अपने वैध अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध और काबिल है.'' हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया है कि उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से एक ख़ूबसूरत सा पत्र प्राप्त हुआ है. ट्रंप ने जल्दी ही जिनपिंग से बात करने की उम्मीद भी जताई है.अमरीका और चीन के बीच पिछले साल जुलाई में ट्रेड वॉर शुरू हुआ था. इसके चलते पूरे विश्व में आर्थिक मंदी का साया मंडराने लगा. इस ट्रेड वॉर को ख़त्म करने के लिए दिसंबर में बनी आपसी सहमति को अमलीजामा पहनाने के लिए दोनों देश बातचीत कर रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रंप की धमकी, चीनी वस्तुओं पर बढ़ेगा आयात करट्रंप की धमकी, चीनी वस्तुओं पर बढ़ेगा आयात करट्रंप का कहना है कि चीन के साथ ट्रेड डील को ले कर चल रही बातचीत 'बहुत धीरे' आगे बढ़ रही है.
Read more »

अमेरिका 200 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% करेगाअमेरिका 200 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% करेगाअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- 10 मई से शुल्क बढ़ाएंगे क्योंकि व्यापार-वार्ता की गति धीमी दोनों देशों के बीच पिछले साल मार्च में ट्रेड वॉर शुरू हुआ, नवंबर में वार्ता शुरू हुई आयात शुल्क बढ़ने से अमेरिका में चीन के उत्पाद महंगे हो जाएंगे | Tariffs on USD 200 bn of Chinese goods to go up on May 10 says Donald Trump
Read more »

ट्रंप ने बढ़ाई चीन की मुश्किलें, अब चीनी सामान पर एक्स्ट्रा टैक्स लगाने की तैयारी– News18 हिंदीट्रंप ने बढ़ाई चीन की मुश्किलें, अब चीनी सामान पर एक्स्ट्रा टैक्स लगाने की तैयारी– News18 हिंदीअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर अब 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है.
Read more »

अमेरिका और चीन की 'ट्रेड वॉर' का ऐसे फायदा उठा रहा है भारत– News18 हिंदीअमेरिका और चीन की 'ट्रेड वॉर' का ऐसे फायदा उठा रहा है भारत– News18 हिंदीअमेरिका और चीन के बीच छिड़ी इस नए जमाने की जंग से भारत को फायदा मिल रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत के एक्सपोर्ट में भारी बढ़ोतरी हुई है.
Read more »

अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता रद्द करने पर विचार कर रहा चीनअमेरिका के साथ व्यापार वार्ता रद्द करने पर विचार कर रहा चीनबैठक का मकसद दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) का समाधान ढूंढना है ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंताओं को दूर किया जा सके। realDonaldTrump POTUS America china business Trade
Read more »

क्या युद्ध की कग़ार पर खड़े हैं अमरीका और ईरानक्या युद्ध की कग़ार पर खड़े हैं अमरीका और ईरानअमरीका ने मध्य पूर्व में अपना युद्धपोत ऐसे वक़्त में भेजा है जब उसके और ईरान के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं.
Read more »

आर्कटिक में बर्फ पिघलना अच्छी बात है, अमरीकाआर्कटिक में बर्फ पिघलना अच्छी बात है, अमरीकाफ़िनलैंड में चल रहे आर्कटिक देशों के सम्मेलन में अमरीका ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े बयान पर आपत्ति ज़ाहिर की.
Read more »

ईरान और अमरीका में दुश्मनी की पूरी कहानीईरान और अमरीका में दुश्मनी की पूरी कहानीइस्लामिक रिपब्लिक ईरान से चार दशकों की असहमति का नतीजा यह मिला कि इससे न तो ईरान ने घुटने टेके और न इलाक़े में शांति स्थापित हुई.
Read more »

US-China ट्रेड वार का दिखा असर, Sensex 487 अंक टूटकर हुआ बंदUS-China ट्रेड वार का दिखा असर, Sensex 487 अंक टूटकर हुआ बंदडोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद से वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख है. दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ने से निवेशक निवेश के सुरक्षित विकल्पों मसलन बांड, सोना और जापानी येन की ओर रुख कर रहे हैं.
Read more »

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का असर भारत पर, सेंसेक्स 37,590 के नीचेअमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का असर भारत पर, सेंसेक्स 37,590 के नीचेअमेरिका और चीन के बीच छिड़ी कारोबारी जंग की वजह से सप्‍ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली.
Read more »

अमरीका ने उत्तर कोरिया का जहाज़ ज़ब्त कियाअमरीका ने कहा कि उत्तर कोरिया के जहाज़ ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है, दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है तनाव.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 01:59:06