डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद से वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख है. दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ने से निवेशक निवेश के सुरक्षित विकल्पों मसलन बांड, सोना और जापानी येन की ओर रुख कर रहे हैं.
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और487 अंक और टूट गया. निफ्टी भी 11,400 अंक के स्तर से नीचे आ गया. अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद से वैश्विक निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.50 अंक या 1.27 प्रतिशत के नुकसान से 37,789.13 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 37,743.07 से 38,248.57 अंक के दायरे में घट बढ़ हुई.इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.45 अंक या 1.20 प्रतिशत के नुकसान से 11,359.45 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान इसने 11,346.95 अंक का निचला स्तर तथा 11,479.10 अंक का उच्चस्तर भी छुआ. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी है. ट्रंप की इस घोषणा के बाद से ही वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख है. दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ने से निवेशक निवेश के सुरक्षित विकल्पों मसलन बांड, सोना और जापानी येन की ओर रुख कर रहे हैं.कंपनियों के तिमाही नतीजों का मिलाजुला असर विश्लेषकों ने कहा कि रुपये में कमजोरी, कंपनियों के तिमाही नतीजों में मिलाजुला रुख और आम चुनाव से पहले सतर्कता की वजह से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई है. सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का शेयर 3.35 प्रतिशत तक नीचे आया. बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज आटो, सनफार्मा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, यस बैंक और ओएनजीसी के शेयरों में 3.22 प्रतिशत तक नुकसान दर्ज हुआ.वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर 0.60 प्रतिशत तक चढ़ गए. कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने से वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई जिसका असर यहां भी दिखाई दिया. शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के प्रमुख हेमांग जानी ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने से पिछले दो दिन से बाजार में गिरावट आ रही है. दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच यदि सहमति नहीं बनती है तो इससे निकट भविष्य में वैश्विक वृद्धि प्रभावित होगी. बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप में 1.21 प्रतिशत तक का नुकसान रहा.FII ने 645 करोड़ के शेयर बेचे इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 645.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 818.84 करोड़ रुपये की लिवाली की. चीन के कमजोर व्यापार आंकड़ों से अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई. शंघाई कम्पोजिट 1.12 प्रतिशत टूट गया. हांगकांग का हैंगसेंग 1.23 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.46 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.41 प्रतिशत नीचे आया.शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार में मिला जुला रुख था. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे के नुकसान के साथ 69.59 प्रति डॉलर पर चल रहा था. वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.41 प्रतिशत के नुकसान से 69.59 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
अशोक-सचिन की जोड़ी पर मोदी फैक्टर के बीच 2018 का कमाल दोहराने का दबाव2014 में राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा ने जीती थीं पांचवें चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर 6 मई को मतदान | Modi Factor Press Congress 2018 Repeat Press
Read more »
लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »
चुनाव आयोग का रमजान के दौरान मतदान का समय बदलने से इनकार, याचिका खारिज कीवोटिंग का वक्त बदलने को लेकर दो वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर चुनाव आयोग से फैसला लेने को कहा था | Election Commission rejects plea to advance poll timing due to Ramzan
Read more »
मोदी के राष्ट्रवाद की काट के लिए इंदिरा गांधी की मारक क्षमता को भुनाएगी कांग्रेसलोकसभा चुनाव में एनडीए-भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद की काट के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक नया तरीका खोजा है। INCIndia RahulGandhi priyankagandhi narendramodi Loksabha2019 LokSabhaElection2019
Read more »
तेजबहादुर का वीडियो वायरल, BJP का आरोप- PM मोदी की हत्या की रच रहे थे साजिशये वीडियो वाराणसी से तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने के बाद आया है. इस वीडियो में तेज बहादुर कहते दिख रहे हैं कि अगर कोई उन्हें 50 करोड़ रुपये दे दे तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोली मारकर हत्या कर देंगे.
Read more »
RCB के खराब प्रदर्शन के बाद भी विराट का फैन हुआ यह दिग्गज, जमकर की तारीफविटोरी बेंगलोर की टीम में बीते 6 साल से कोहली के साथ काम कर रहे हैं. कोहली हालांकि इस सीजन एक बार फिर टीम को प्लेऑफ में नहीं ले जा सके.
Read more »
केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई पर ED का एक्शन, करोड़ों की जायदाद जब्तईडी की जांच में ये बात सामने आई कि सितबंर 2018 में हरीश गहलोत ने दुबई में पढ़ रहे अपने छोटे बेटे नीतेश गहलोत को हवाला के जरिए 1 करोड़ रुपये भेजे थे. नीतेश गहलोत ने इसके लिए दिल्ली में मौजूद हवाला कारोबारी इंदरपाल वाधवन से संपर्क साधा.
Read more »
AAP के मंत्री के भाई पर ईडी का बड़ा ऐक्शन, 1.4 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्तदिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के परिवार और सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग ने पिछले साल अक्टूबर में छापे मारे थे। उनके भाई हरीश गहलोत की संपत्तियों की जांच भी की गई थी।
Read more »
बेटी की शादी के लिए जैन मंदिर से की भगवान के आभूषणों की चोरी, गिरफ्तारवर्धमान नगर के जैन मंदिर की मूर्ति से स्वर्ण पत्र की चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, वाराणसी का है निवासी | Accused Arrested for stealing gold foil from jain derasar in rajkot
Read more »
PM मोदी के हमले के बाद रॉबर्ट वाड्रा का पलटवार, Facebook पोस्ट लिखकर की यह अपील...Election News: लोकसभा चुनाव के सरगर्मियों (Lok Sabha Election 2019) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है. सत्ताधारी पार्टी विपक्ष पर तो विपक्षी पार्टियां सत्ताधारी दल पर हमलावर है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हरियाणा के फतेहाबाद में एक रैली के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के दामाद और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) पर हमला बोला.
Read more »
