ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले यात्रियों के कन्फर्म टिकट का चार्ट होगा जारी, सरकार इसलिए बना रही ये प्लान

Indian Railways News

ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले यात्रियों के कन्फर्म टिकट का चार्ट होगा जारी, सरकार इसलिए बना रही ये प्लान
Passengers ChartsDeparture Of TrainTrain Chart Before 24 Hours
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

Railway Passengers Chart: रेलवे अब यात्रियों के लिए एक नई सुविधा ला रहा है। अब ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की लिस्ट जारी की जाएगी।

नई दिल्ली: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे अब एक नया नियम लाने की सोच रहा है। इससे ट्रेन में सीट मिलने को लेकर यात्रियों को होने वाली परेशानी कम हो जाएगी। नए नियम के मुताबिक रेलवे ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले ही चार्ट जारी करने की योजना बना रहा है। ऐसे में यात्री 24 घंटे पहले ही अपनी सीट की स्थिति जान सकेंगे।अभी ट्रेन खुलने से सिर्फ 4 घंटे पहले पता चलता है कि आपकी सीट पक्की हुई या नहीं। इससे दूर से आने वाले यात्रियों को बहुत दिक्कत होती है। उन्हें आखिरी समय तक पता नहीं चलता कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। बता दें कि चार्ट में यह जानकारी होती है कि किस यात्री को कौन सी सीट मिली है।फर्जी आधार पर ट्रेन जर्नी? ना बाबा ना-ऐसा करेंगे तो पकड़े जाएंगे, रेलवे बोर्ड से TTE को यह मिला है निर्देशबीकानेर डिवीजन में शुरू हुई योजनाएक रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह योजना अभी राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में 6 जून से शुरू की गई है। अभी तक कोई परेशानी नहीं आई है। उन्होंने कहा, 'हम कुछ और हफ्तों तक इसे चलाकर देखेंगे। इससे पता चलेगा कि कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। अगर कोई परेशानी आती है, तो उसे कैसे ठीक किया जाए।'अधिकारी ने आगे कहा कि कई बार यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही पता चलता है कि उनका वेटिंग लिस्ट वाला टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है। इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। 24 घंटे पहले चार्ट जारी होने से लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी और तनाव भी कम होगा।यात्रियों को यह होगी सुविधारेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नए सिस्टम से यात्रियों को अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए जो यात्री 100 किमी या उससे ज्यादा दूर से आ रहे हैं, उन्हें स्टेशन पहुंचने के लिए बेहतर जानकारी और समय मिलेगा। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी कम हो जाएगी।सूत्रों के अनुसार, इस नए नियम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो आखिरी समय में यात्रा करने की योजना बनाते हैं और तत्काल टिकट बुक करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि चूंकि तत्काल टिकट ट्रेन के चलने से 48 घंटे पहले बुक किए जाते हैं। इसलिए एक दिन पहले पूरा चार्ट जारी करने से कोई समस्या नहीं होगी।क्या और भी लिस्ट जारी होंगी?अभी यह साफ नहीं है कि रेलवे कन्फर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों की दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी करेगा या नहीं। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कई यात्री कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आखिरी 24 घंटों में अपनी बुकिंग कैंसिल कर दें। एक सूत्र ने कहा कि पहले पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो जाने दीजिए, उसके बाद यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे।पहले रेलवे रिजर्वेशन चार्ट आमतौर पर दो बार तैयार किए जाते थे। पहला चार्ट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से चार घंटे पहले तैयार किया जाता था और दूसरा या अंतिम, चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तैयार किया जाता था। रेलवे को उम्मीद है कि यह नया नियम यात्रियों को पसंद आएगा।.

नई दिल्ली: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे अब एक नया नियम लाने की सोच रहा है। इससे ट्रेन में सीट मिलने को लेकर यात्रियों को होने वाली परेशानी कम हो जाएगी। नए नियम के मुताबिक रेलवे ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले ही चार्ट जारी करने की योजना बना रहा है। ऐसे में यात्री 24 घंटे पहले ही अपनी सीट की स्थिति जान सकेंगे।अभी ट्रेन खुलने से सिर्फ 4 घंटे पहले पता चलता है कि आपकी सीट पक्की हुई या नहीं। इससे दूर से आने वाले यात्रियों को बहुत दिक्कत होती है। उन्हें आखिरी समय तक पता नहीं चलता कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। बता दें कि चार्ट में यह जानकारी होती है कि किस यात्री को कौन सी सीट मिली है।फर्जी आधार पर ट्रेन जर्नी? ना बाबा ना-ऐसा करेंगे तो पकड़े जाएंगे, रेलवे बोर्ड से TTE को यह मिला है निर्देशबीकानेर डिवीजन में शुरू हुई योजनाएक रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह योजना अभी राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में 6 जून से शुरू की गई है। अभी तक कोई परेशानी नहीं आई है। उन्होंने कहा, 'हम कुछ और हफ्तों तक इसे चलाकर देखेंगे। इससे पता चलेगा कि कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। अगर कोई परेशानी आती है, तो उसे कैसे ठीक किया जाए।'अधिकारी ने आगे कहा कि कई बार यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही पता चलता है कि उनका वेटिंग लिस्ट वाला टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है। इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। 24 घंटे पहले चार्ट जारी होने से लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी और तनाव भी कम होगा।यात्रियों को यह होगी सुविधारेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नए सिस्टम से यात्रियों को अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए जो यात्री 100 किमी या उससे ज्यादा दूर से आ रहे हैं, उन्हें स्टेशन पहुंचने के लिए बेहतर जानकारी और समय मिलेगा। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी कम हो जाएगी।सूत्रों के अनुसार, इस नए नियम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो आखिरी समय में यात्रा करने की योजना बनाते हैं और तत्काल टिकट बुक करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि चूंकि तत्काल टिकट ट्रेन के चलने से 48 घंटे पहले बुक किए जाते हैं। इसलिए एक दिन पहले पूरा चार्ट जारी करने से कोई समस्या नहीं होगी।क्या और भी लिस्ट जारी होंगी?अभी यह साफ नहीं है कि रेलवे कन्फर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों की दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी करेगा या नहीं। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कई यात्री कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आखिरी 24 घंटों में अपनी बुकिंग कैंसिल कर दें। एक सूत्र ने कहा कि पहले पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो जाने दीजिए, उसके बाद यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे।पहले रेलवे रिजर्वेशन चार्ट आमतौर पर दो बार तैयार किए जाते थे। पहला चार्ट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से चार घंटे पहले तैयार किया जाता था और दूसरा या अंतिम, चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तैयार किया जाता था। रेलवे को उम्मीद है कि यह नया नियम यात्रियों को पसंद आएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Passengers Charts Departure Of Train Train Chart Before 24 Hours भारतीय रेलवे कन्फर्म टिकट ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले चार्ट ट्रेन चार्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

No Parking No Car: बिना पार्किंग स्पेस के नहीं खरीद सकेंगे कार, यहां लागू होगा नया नियमNo Parking No Car: बिना पार्किंग स्पेस के नहीं खरीद सकेंगे कार, यहां लागू होगा नया नियमNo Parking No Car: महाराष्ट्र सरकार एक नीति लागू करने जा रही है, जिसके तहत कार खरीदारों को नया वाहन रजिस्ट्रेशन कराने से पहले पार्किंग स्पेस का प्रमाण पत्र दिखाना होगा.
Read more »

गर्मियों में कोलकाता की ये जगहें घूमने का बना लें प्लान, अद्भुत नजारे उड़ा देंगे होशगर्मियों में कोलकाता की ये जगहें घूमने का बना लें प्लान, अद्भुत नजारे उड़ा देंगे होशगर्मियों में कोलकाता की ये जगहें घूमने का बना लें प्लान, अद्भुत नजारे उड़ा देंगे होश
Read more »

गर्मियों में जन्नत से कम नहीं हैं कोल्हापुर के पास बसे ये हिल स्टेशन, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानगर्मियों में जन्नत से कम नहीं हैं कोल्हापुर के पास बसे ये हिल स्टेशन, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानगर्मियों में जन्नत से कम नहीं हैं कोल्हापुर के पास बसे ये हिल स्टेशन, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लान
Read more »

असम का स्विट्जरलैंड कहलाता है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लानअसम का स्विट्जरलैंड कहलाता है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लानअसम का स्विट्जरलैंड कहलाता है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लान
Read more »

वडोदरा की ये जगहें हैं प्राकृतिक खूबसूरती का गढ़, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानवडोदरा की ये जगहें हैं प्राकृतिक खूबसूरती का गढ़, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानवडोदरा की ये जगहें हैं प्राकृतिक खूबसूरती का गढ़, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लान
Read more »

4 नहीं 24 घंटे पहले रेडी होगा ट्रेन का चार्ट, करोड़ों यात्र‍ियों को रेलवे का सबसे बड़ा तोहफा!4 नहीं 24 घंटे पहले रेडी होगा ट्रेन का चार्ट, करोड़ों यात्र‍ियों को रेलवे का सबसे बड़ा तोहफा!Railway Ticket Chart: रेलवे में अभी हाल‍िया व्‍यवस्‍‍था के तहत वेट‍िंग ल‍िस्‍ट वाले यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से कुछ घंटे पहले तक अपनी टिकट की स्थिति का पता नहीं होता. इससे अक्‍सर दूर से आने वाले यात्र‍ियों को ज्‍यादा समस्‍या होती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:46