डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में वीजा सख्ती के बाद, चीन भारतीय पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए एच-1बी वीजा H-1B Visa के समान एक योजना लाया है। यह योजना विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए है। इससे चीनी कंपनियों को उच्च कौशल वाले विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने में आसानी होगी, जिससे चीन की तकनीकी उन्नति को...
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सितंबर में एच-1बी वीजा को लेकर नया नियम लागू किया था। नए नियम के अनुसार अब जो भी विदेशी जिनमें भारतीय भी शामिल हैं अगर अमेरिका नौकरी करने के लिए जाते हैं तो एच-1बी वीजा के लिए उन्हें 1 लाख डॉलर की फीस भरनी होगी। भारतीय रुपयों में यह करीब 88 लाख रुपये होगा। लेकिन अब इसी का फायदा चीन ने उठाया है। चीन ने भारत समेत विदेशी कर्मचारियों को अपने यहां बुलाने के लिए एच-1बी वीजा की तर्ज पर चीनी वर्जन शुरू किया है। अब चीन में काम करने वाली कंपनियों को इससे फायदा होगा। अमेरिका का मुकाबला करने के लिए चीन का K-वीजा अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने एच-1बी वीजा का चीनी वर्जन शुरू किया है। पिछले महीने बीजिंग ने जो K-वीजा शुरू किया है, वह ग्लोबल टैलेंट और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की दौड़ में अमेरिका से मुकाबला करने के लिए चीन की बढ़ती कोशिशों का हिस्सा है। यह ऐसे समय में हुआ है जब प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप द्वारा लागू की गई सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत अमेरिका के H-1B प्रोग्राम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।भारतीय इंजीनियर वैष्णवी श्रीनिवासगोपालन जिन्होंने अमेरिका और चीन में काम किया है। उनका कहना है कि चीन का K-वीजा अमेरिका के H-1B Visa के बराबर है। उनके पिता ने कुछ साल पहले एक चीनी यूनिवर्सिटी में काम किया था, जिसके बाद से वह चीन के काम करने के माहौल और कल्चर से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, यह मेरे जैसे लोगों के लिए विदेश में काम करने का एक अच्छा ऑप्शन है। क्या है चीन का के-वीजा चाइनीज K वीज़ा एक नए तरह का वीजा है जिसे चीन ने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के फील्ड में स्किल्ड विदेशी प्रोफेशनल्स को अट्रैक्ट करने के लिए शुरू किया है। इसे U.
S. H-1B वीजा के मुकाबले के तौर पर पेश किया गया है और यह क्वालिफाइड लोगों को पहले से जॉब ऑफर या एम्प्लॉयर स्पॉन्सरशिप के बिना चीन में काम करने और रिसर्च करने की इजाजत देता है। चीन उठा रहा है फायदा अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा को लेकर उठाया गए कदम के बाद चीन इसका फायदा उठा रहा है। वह ग्लोबल टैलेंट को अपने यहां आकर्षित करना चाह रहा है ताकि विश्व के अच्छे आईटी प्रोफेशनल उसके यहां आकर काम कर सकें और उसकी इकोनॉमी में योगदान दें। इससे चीन में काम करने वाली कंपनियों को भी फायदा होगा। उन्हें ग्लोबल टैलेंट को हायर करने में मदद मिलेगी और आसानी से कंपनियां अपने कर्मचारियों को चीन में बुलाकर उनसे काम करवा सकती हैं। यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त पर आ गया बड़ा अपडेट, इसलिए अभी तक नहीं आया पैसा; सरकार ने खुद बता दिया सच?
Indian Professionals In China Chinese Visa Policy STEM Professionals China China Talent Acquisition Trump Visa Restrictions China Technology Advancement Foreign Workers In China Chinese Companies Hiring China Global Competition H-1B Visa K Visa
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US H-1B Visa Cost: अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप H-1B वीजा शुल्क पर पुनर्विचार करें, भारत के साथ संबंध की दी दुहाईअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा के लिए शुल्क को एक लाख अमेरिकी डॉलर करने पर दुनियाभर में चर्चा तेज है। वहीं अब इसका विरोध खुद अमेरिका में भी जोरो सोरो से
Read more »
'जो चीज नहीं की, उसके लिए भी मिल रही नफरत', H-1B वर्कर के साथ अमेरिका में भेदभाव, शेयर किया अपना दुखH-1B Holder Situation in US: अमेरिका में H-1B वीजा होल्डर्स के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में काफी भेदभाव बढ़ा है। सोशल मीडिया पर भी ये चीजें देखने को मिली हैं।
Read more »
US Launches 175 Investigations Into Suspected H-1B Visa Abuse ‘To Protect American Jobs’The move comes amid a broader immigration crackdown under the Donald Trump administration, which has been seeking to reform the visa system in order to curb the hiring of foreign professionals over American workers.
Read more »
Overweight Or Unhealthy? US Could Deny You A Visa – Here’s What You Must KnowOnly those fully fit and able to cover their own expenses are likely to get US visas under new rules.
Read more »
Canada Prepares For Mass Visa Cancellations; Carney Govt Drafts Trump-Style Plan, Indians Face Major RiskCanadian media reports suggest that the Carney government is preparing sweeping visa rule changes, allowing mass cancellations by the immigration department.
Read more »
H-1B से ज्यादा बड़ा खतरा है HIRE एक्ट! भारतीय वर्कर्स पर अमेरिका का 'ट्रिपल अटैक'US HIRE Act Impact on Indians: अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप लगातार कोई न कोई नया कानून लेकर आने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका असर भारतीय वर्कर्स पर पड़ रहा है।
Read more »
