टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर का स्पेशल एयरो एडिशन लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को एक प्रीमियम और स्पोर्टी एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज की कीमत 31,999 रुपये रखी गई...
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी पॉपुलर एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर का नया एयरो एडिशन पेश किया है, जो कि लिमिटेड-एडिशन मॉडल है और एक स्पेशल स्टाइलिंग पैकेज के साथ है, जिसमें फ्रंट स्पॉइलर, रियर स्पॉइलर और साइड स्कर्ट्स जैसी एक्सेसरीज शामिल हैं। इन एक्सेसरीज से हाइराइडर और भी स्पोर्टी, प्रीमियम और आकर्षक लगने लगती है। यह स्टाइलिंग पैकेज हाइराइडर के सभी वेरिएंट्स में 31,999 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध है और आपको यह मिडसाइज एसयूवी वाइट, सिल्वर, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में मिल जाएगी।सभी वेरिएंट्स के लिए स्टाइलिंग पैकेजआपको बता दें कि टोयोटा अपनी नई अर्बन क्रूजर हाइराइडर एयरो एडिशन के जरिये उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है, जो अपनी गाड़ी में एक अलग पहचान और आधुनिकता की तलाश में रहते हैं। यह खास स्टाइलिंग पैकेज हाइराइडर के सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल के साथ इसे चुन सकते हैं। अर्बन क्रूजर हाइराइडर की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 10.
94 लाख रुपये है। हाइराइडर ने अपने सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ B-SUV सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड सेट किया है। क्या कुछ खास खूबियांखूबियों की बात करें तो टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एयरो एडिशन में नया फ्रंट स्पॉइलर दिया गया है, जो कि एसयूवी के बोल्ड कैरेक्टर को और बढ़ाता है और यह शार्प और ज्यादा अग्रेसिव लगती है। इस एडिशन में दूसरी सबसे खास बात है रियर स्पॉइलर, जिसे स्टाइल और फंक्शन दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह गाड़ी के पीछे वाले हिस्से को एक स्पोर्टी टच देता है। तीसरा फीचर है साइड स्कर्ट्स, जो गाड़ी के साइड प्रोफाइल को डायनैमिक लुक देते हैं। ये साइड स्कर्ट्स गाड़ी के किनारों को एक आकर्षक और स्पोर्टी लुक देते हैं। भारत में खूब बिकती है हाइराइडरयहां बता दें कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने साल 2022 में लॉन्च किया था। धीरे-धीरे यह मिडसाइज एसयूवी में काफी पॉपुलर हो गई और मौजूदा समय में यह क्रेटा के बाद सबसे ज्यादा बिकती है और इसने ग्रैंड विटारा और सेल्टॉस समेत अन्य एसयूवी को पछाड़ दिया है। हाल ही में इसने 168,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। टोयोटा की ग्लोबल एसयूवी विरासत को आगे बढ़ाते हुए हाइराइडर बोल्ड और सोफिस्टिकेटेड स्टाइलिंग को अडवांस्ड टेक्नॉलजी के साथ जोड़ती है। यह एसयूवी सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और नियो ड्राइव जैसे दो ड्राइवट्रेन में मिलती है। इसकी माइलेज 27.97 kmpl तक की है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition Launche Toyota Hyryder New Model Launch New Midsize SUV In India Toyota Hyryder Styling Package Toyota Urban Cruiser Hyryder Sale टोयोटा हाइराइडर एयरो एडिशन प्राइस फीचर्स टोयोटा की नई मिडसाइज एसयूवी टोयोटा हाइराइडर की कीमत खासियत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Toyota Urban Cruiser Hyryder का Aero Edition जल्द होगा लॉन्च, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजरAero Edition टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर अर्बन क्रूजर हाइराइडर की बिक्री की जाती है। निर्माता जल्द ही इस एसयूवी को नए एडिशन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके एयरो एडिशन में किस तरह की खासियत दी जा सकती हैं। इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
Toyota का जलवा बरकरार, Innova, Fortuner और Hyryder की बंपर बिक्री से कंपनी ने तोड़े पिछले रिकॉर्डटोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सितंबर 2025 में भारतीय बाजार में 14% की वृद्धि के साथ 27,089 गाड़ियां बेचीं। इनोवा की सबसे ज्यादा बिक्री हुई और इसकी 9,783 यूनिट्स बिकीं। हाइराइडर ने 41% की ग्रोथ दर्ज की। फॉर्च्यूनर की बिक्री में भी 13% का इजाफा हुआ।
Read more »
Creta, Scorpio से लेकर Hyryder और Harrier तक, SUV सेगमेंट में छा गईं ये 10 गाड़ियांSUV सेगमेंट की गाड़ियां लोगों को खूब पसंद आती हैं और जीएसटी घटने से और ज्यादा सस्ती हो गईं, इसलिए सिंतबर 2025 में इनकी जमकर बिक्री हुई। इसलिए आर्टिकल में आज हम आपको सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ियों के बारे में बताएंगे। इनमें क्रेटा, स्कॉर्पियो से हायराइडर और सफारी तक कई गाड़ियों का नाम शामिल...
Read more »
1.30 करोड़ की SUV: Land Rover Defender का ट्रॉफी एडिशन मार्केट में लॉन्च, जानें खासियतLand Rover Defender 110 Trophy Edition: यह स्टैंडर्ड Defender 110 मॉडल के सिल्हूट को बरकरार रखता है, लेकिन इसे दो खास एक्सटीरियर शेड्स मिलते हैं: Sandglow Yellow (सैंडग्लो पीला) और Keswick Green (केसविक हरा).
Read more »
Toyota Urban Cruiser Aero Edition हुआ लॉन्च, क्या है खासियत और कितनी है कीमतAero Edition टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर अर्बन क्रूजर हाइराइडर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही इस एसयूवी के नए एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। इसके एयरो एडिशन में किस तरह की खासियत दी गई हैं। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते...
Read more »
