Smriti Mandhana: भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को उनके वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 से पहले के शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने एक खास अवॉर्ड से नवाजा है. खेल समाचार | क्रिकेट
" Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सितंबर 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. बाएं हाथ की इस आक्रामक बल्लेबाज को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 से पहले बल्ले से उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है.
Advertisment स्मृति मंधाना ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को सितंबर महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए चुना गया है. आईसीसी ने इस अवॉर्ड के लिए साउथ अफ्रीका की तजमीन ब्रिट् और पाकिस्तानी सिदरा अमीन को भी नॉमिनेट किया था, लेकिन अंतत: मंधाना ने अवॉर्ड को अपने नाम किया. मंधाना ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, "सितंबर 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. इस तरह का सम्मान मुझे एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने और खुद को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है. यह सम्मान उस सपोर्ट, भरोसे और प्रयास को भी दर्शाता है जो हम एक टीम के रूप में करते हैं. मेरा लक्ष्य हमेशा अपना बेस्ट प्रदर्शन करना और टीम के लिए मैच जीतना रहा है. मैं उन मौकों का पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं जिनसे आगे आने वाले मैचों में भारत को यादगार जीत मिल सके.' मंधाना ने सितंबर में जमकर बनाए रन स्मृति मंधाना ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. दो बेहतरीन शतक जड़कर, उन्होंने इस बेहद प्रतिस्पर्धी द्विपक्षीय सीरीज का समापन प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में किया. सितंबर में मंधाना ने 4 वनडे मैचों में 77 के औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट के साथ 308 रन बनाए. उनका शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में देखने को मिला, जब उन्होंने 50 गेंदों में शतक जड़ा, जो महिला एकदिवसीय इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. बल्लेबाजी में एक यादगार महीना बिताने के बाद, मंधाना पहले ही इस प्रारूप में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक शतक बना चुकी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के बाद हैं. BCCI ने किया पोस्ट A run machine at the top! 👏Congratulations to #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana on being named the ICC Women's Player of the Month for September 2025! 🙌 @mandhana_smriti pic.twitter.com/iOIqwuq0MK — BCCI Women October 16, 2025 India"s run machine bags the ICC Women"s Player of the Month award for September 2025 🏆 — ICC October 16, 2025 ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में जमकर पसीना बहा रहे हैं रोहित और विराट, प्रैक्टिस का वीडियो आया सामने ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी नहीं करना चाहेंगे रोहित शर्मा, तीनों ODI में देनी होगी अग्निपरीक्षा"
Smriti Mandhana Cricket News In Hindi Sports News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC Women's World Cup 2025 Points Table: बारिश से धुला न्यूजीलैंड-श्रीलंका का मैच और भारत को हो गया फायदा, नंबर-1 पर कौन?ICC Women's World Cup 2025 Points Table: महिला वनडे विश्व कप में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस रद्द मैच से भारत को फायदा हुआ है, क्योंकि टीम इंडिया अभी भी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड के जीतने पर भारत टॉप-4 से बाहर हो सकता था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी...
Read more »
भारतीय महिला क्रिकेट टीम महाकाल मंदिर पहुंची: ICC वर्ल्ड कप जीतने के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद लियाभारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को बाबा महाकाल की तड़के होने वाली भस्म भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंची। सभी खिलाडियों ने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान
Read more »
ICC Test Rankings: यशस्वी-कुलदीप की छलांग, जडेजा का दबदबा बरकरार, जानिए ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग का हालआज यानि 15 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान किया गया है. जिसमें यशस्वी और कुलदीप को फायदा हुआ है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
ICC रैंकिंग: कुलदीप यादव की छलांग, रोहित-कोहली को नुकसानICC की ताज़ा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव को फायदा हुआ, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान हुआ। टीम रैंकिंग में भारत वनडे और टी-20 में शीर्ष पर है।
Read more »
यशस्वी के 219 रन और कुलदीप के 14 विकेट.. ICC Rankings में कर दी चढ़ाई, जायसवाल की टॉप-5 में एंट्रीIND vs WI: भारत ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम का सूपड़ा साफ कर दिया. टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की. इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव चर्चा में रहे जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. अब अपने इस प्रदर्शन के दम पर दोनों ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में लंबी उछाल मारी हैं.
Read more »
अभिषेक शर्मा ने कुलदीप यादव को पछाड़ा, अपने नाम किया ICC का ये खास अवॉर्डअभिषेक शर्मा मौजूदा समय में आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. साथ ही उन्हें अब आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा गया है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
