गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पिता दीपक यादव ने 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। एक गोली कंधे पर और 3 गोलियां उसकी छाती के बराबर पीठ पर लगीं। हत्या के बाद पिता ने कहा कि लोग उसे ताना मारते थे कि बेटी
बाप ने पहले कहा था- सवा करोड़ में खुलवाई, अब बोला- कन्या को मारकर पाप हुआमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोटो टेनिस प्लेयर राधिका यादव की है, जिसमें वह एक लड़की को टेनिस की ट्रेनिंग दे रही है। हालांकि परिवार या पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राधिका यादव के पास टेनिस की एकेडमी नहीं थी। वह सिर्फ टेनिस कोर्ट किराए पर लेकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थी।न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस के एक जांच अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। राधिका अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग कोर्ट्स लेकर ट्रेनिंग देती थी।पुलिस का कहना है कि पिता दीपक यादव राधिका को ऐसा करने से रोकता था। पिता के मना करने के बावजूद भी राधिका नहीं मानी और उसने ट्रेनिंग कोर्ट लेकर अपना काम जारी रखा। बाप और बेटी के बीच असली विवाद की वजह यही थी। इसी विवाद में पिता ने 10 जुलाई को गुरुग्राम के वजीराबाद स्थित घर में बेटी की पीठ पर 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं शनिवार को एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी पिता को गुरुग्राम के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान वहां मौजूद परिजन से दीपक ने कहा कि कन्या को मारकर पाप हो गया है। सोसाइटी अध्यक्ष पवन यादव ने यह जानकारी दी। दीपक यादव के भाई विजय यादव ने कहा कि जब वे थाने में थे तो छोटे भाई ने पुलिस से कहा कि मेरे बयान और FIR इस तरह से लिखना कि मुझे फांसी की सजा हो। गुरुग्राम कोर्ट में आरोपी बाप को मुंह ढंककर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि मैं पिछले 15 दिन से सोया नहीं था। घर में बेचैन घूमता था और किसी से बात नहीं करता था। राधिका मेरी काउंसलिंग भी करती थी। मेरे दबाव डालने के बाद उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। वह मुझे कहती थी कि मैं आपका पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी। वह हमेशा भरोसा रखने की बात कहती थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दीपक राधिका और उसकी मां पर शक करता था। वह गुस्सैल स्वभाव का था।राधिका के ताऊ विजय यादव ने कहा कि हत्या के बाद दीपक यादव ने पछतावे में स्वीकार किया कि"भाई, कन्या वध हो गया, मुझे फांसी दिलवाओ।" हमने और पुलिस ने कई बार पूछा कि ऐसा क्यों किया? इस पर वह चुप रहा। राधिका के खेलने को लेकर परिवार में कोई विवाद नहीं था। दीपक खुद उसकी टेनिस ट्रेनिंग में मदद करता था। लोगों के ताने मारने वाली बात हमारे सामने नहीं आई।आरोपी पिता ने मर्डर पूरी प्लानिंग के साथ किया था। वह करीब 15 दिन से इसकी योजना बना रहा था। यह मौका उसे गुरुवार को मिला। दीपक यादव रोजाना खुद दूध लेने के लिए जाता था। मगर कत्ल वाले दिन उसने बेटे धीरज को दूध लेने भेज दिया। उसकी योजना थी कि बेटा उसकी प्लानिंग में कोई अड़ंगा न बने, इसलिए बहाने से उसे घर से बाहर भेज दिया। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।इस मामले में अब राधिका की हत्या के मामले को अफेयर से जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वजीराबाद में दीपक के पड़ोसियों ने बताया कि राधिका इंटरकास्ट मैरिज करना चाहती थी। हालांकि पिता पुराने ख्यालों का था। किसी दूसरी जाति में शादी के लिए वह राजी नहीं था। वह इससे नाखुश रहने लगा था। उसे यह भी शक था कि इंस्टाग्राम के जरिए ही राधिका किसी से जुड़ी थी। इसी वजह से घर में विवाद रहता था।इसी बीच राधिका की कोच अजय यादव के साथ एक वॉट्सऐप चैट सामने आई है। जिसमें राधिका उनसे घर से किसी भी तरह निकलने की बात कर रही है। वह विदेश जाने को लेकर भी डिस्कस कर रही है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बाप-बेटी के बीच का विवाद काफी टाइम से चल रहा था।वहीं एक परिचित ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह कत्ल के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी बाप दीपक से मिला। वहां दीपक ने उसे कहा- '' मैंने पाप किया है। बेटी मेरी इज्जत थी, लेकिन समाज की बातें मेरे लिए जहर बन गईं थीं।''ग्राउंडसमैन को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था- मैं कल आऊंगी वहीं, एकेडमी के ग्राउंडसमैन संदीप ने बताया कि मर्डर से पहले राधिका ने उनसे नॉर्मल तरीके से बातचीत की थी। ऐसा कहीं लग नहीं रहा था कि कोई ऐसी घटना हो सकती है। राधिका ने वॉट्सऐप पर अंतिम मैसेज में लिखा था- मैं कल आऊंगी। वहीं राधिका के फिजियोथेरेपिस्ट रहे डॉ.
मनोज ने कहा वह खेल में बड़ा नाम कमाना चाहती थी। विंबलडन खेलना उसका सपना था।घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोलियां: पोस्टमॉर्टम करने वाले बोर्ड में शामिल डॉक्टर्स से दैनिक भास्कर ने राधिका मर्डर केस के बारे में बात की। डॉक्टर्स ने बताया कि राधिका को पॉइंट 32 कैलिबर की रिवॉल्वर की 4 गोलियां लगी थीं। इनमें एक गोली उसके कंधे में लगी थी, जिससे ज्यादा डैमेज नहीं हुआ। एक गोली ने उसके दिल को पूरी तरह डैमेज कर दिया था, जबकि दो गोलियों से उसकी आंतें फट गई थीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह दूरी करीब 5 से 10 फुट के बीच हो सकती है। बाकी डिटेल रिपोर्ट फोरेंसिक लैब से आएगी।डॉक्टर्स ने गोली मारने के भी दो तरीके बताए। पहला यह कि आरोपी ने रसोई में खाना बनाते समय पहले राधिका पर रिवॉल्वर से गोली चलाई, जो उसके कंधे में जाकर लगी। इसके बाद बचने के लिए राधिका भागी, लेकिन रसोई में कम जगह होने की वजह से ज्यादा दूर नहीं जा सकती थी। इसके बाद पिता ने उसे 3 और गोलियां मारीं। दूसरा यह है कि पहले दीपक ने रसोई में जाते ही राधिका को ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं। गोली लगने से वह नीचे गिर गई। इसके बाद एक गोली उसने फिर चलाई, जो उसके कंधे में लगी।डॉक्टर्स के मुताबिक, 4 गोलियां लगने से राधिका रसोई में ही गिर गई थी। दिल और आंत भी डैमेज हो चुके थे। लगातार उसका खून बह रहा था और ज्यादा खून बह जाने से राधिका की मौत हुई। 10 से 30 मिनट में ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, दीपक ने करीब साढ़े दस बजे राधिका को गोली मारी थी। पुलिस को इस मामले की सूचना करीब साढ़े 11 बजे, यानी एक घंटे बाद मिली। तब तक परिवार के लोग राधिका को एशिया मैरिंगो अस्पताल में ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।आरोपी को क्राइम सीन से गिरफ्तार किया, रिवॉल्वर बरामद: राधिका की हत्या 10 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई थी। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले राधिका के चाचा कुलदीप यादव और उनके बेटे पीयूष यादव सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने खून से लथपथ राधिका को रसोई घर में पड़ा पाया। कुलदीप की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त घर में दीपक, उनकी पत्नी मंजू यादव और राधिका ही थी। भाई धीरज यादव प्रॉपर्टी डीलर है, वह काम के सिलसिले में बाहर गया था। करीब साढ़े 11 बजे पुलिस क्राइम सीन पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। ड्राइंग रूम में रखा उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मौके से ही जब्त कर लिया था।राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस से कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने हत्या क्यों की। उनका कहना है कि उन्हें बुखार था और वह कमरे में दवा लेकर आराम कर रही थीं। उन्होंने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने भी अब तक मंजू से पूछताछ नहीं की है। हालांकि, पुलिस की शुरूआती जांच में ये कहा गया था कि मंजू यादव वारदात के वक्त घर में नहीं थीं। मगर, चाचा कुलदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्हें घर में ही मौजूद बताया था। बाद में मामले के जांच अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि मंजू यादव वारदात के वक्त घर में ही थीं।भाई ने दी मुखाग्नि, पिता को नहीं लाया गया पोस्टमॉर्टम के बाद राधिका यादव का अंतिम संस्कार शाम 6 बजे पैतृक गांव वजीराबाद में कर दिया गया। उसके छोटे भाई धीरज यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान चाचा कुलदीप यादव, उनका बेटा पीयूष यादव सहित अन्य सगे संबंधी भी मौजूद रहे। आरोपी को अंतिम संस्कार के लिए नहीं लाया गया। बताया गया कि परिवार ने राधिका के अंतिम संस्कार में उसे बुलाने के लिए पुलिस से कोई बात नहीं की थी।---------------------------वह रील, जिसके बाद टेनिस प्लेयर की हत्या हुई: राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी हरियाणा के गुरुग्राम में जिस रील के बाद पिता ने टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की हत्या कर दी, वह सामने आ गई है। रील राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह को-एक्टर इनामुल हक के साथ नजर आ रही थी। राधिका के इनामुल के साथ सीन देखकर लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दी थीं।राधिका के को-एक्टर की 24 घंटे में दूसरी बार सफाई:इनामुल बोले- हिंदू-मुस्लिम एंगल दिया जा रहा, टेनिस प्लेयर से रिश्ते पर उठ रहे सवाल हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक्टर इनामुल हक ने 24 घंटे में दूसरी बार सफाई दी है। दुबई में मौजूद इनामुल हक ने कहा कि राधिका के साथ सिर्फ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में काम किया था। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।टेनिस प्लेयर राधिका मर्डर, पिता की थ्योरी पर 7 सवाल:खुद सवा करोड़ में एकेडमी खुलवाई, सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट क्यों, मां भी चुप गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पिता दीपक यादव ने 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। एक गोली कंधे पर और 3 गोलियां उसकी छाती के बराबर पीठ पर लगीं। पिता के बयान से लेकर मां की चुप्पी तक कई ऐसे सवाल हैं, जो हाई प्रोफाइल बन चुके इस हत्याकांड की वजह को लेकर संदेह पैदा कर रहे हैं।झालावाड़ में 4 इंच बारिश, 3 बच्चे एनीकट में डूबेरिमझिम बरसात से मौसम हुआ सुहावनाप्रयागराज में रुक-रुक कर हो रही बारिशनागौर में आज भी बारिश की संभावना
Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Radhika Yadav Murder Deepak Yadav Gurugram Tennis Academy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
Read more »
'पापा, मेरे दिमाग में काफी...' एल्विश की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका, पिता से कही थी ये बातगुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या कर दी गई. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका जिस गांव की है, उसी गांव का एल्विश है. राधिका भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका ने अपने पिता से कहा था- पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है... मैं अब पैसे कमाऊंगी. मगर पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी का कत्ल कर दिया.
Read more »
टेनिस प्लेयर राधिका मर्डर, पिता की थ्योरी पर 7 सवाल: खुद सवा करोड़ में एकेडमी खुलवाई, सोशल मीडिया अकाउंट डिल...Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Unsolved Mystery; Follow Haryana Crime News, Headlines And Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
कौन थीं राधिका यादव? हरियाणा की होनहार टेनिस खिलाड़ी जिसे पिता ने मारी गोली, जान लीजिए 5 खास बातेंगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गई है। राधिका के पिता ने ही उन्हें गोली मार दी। राधिका भारत की उभरती हुई टेनिस स्टार थीं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। राधिका ने एआईटीए अंडर-18 श्रेणी में 75वां रैंक हासिल किया था। वह भारत की उभरती टेनिस खिलाड़ियों में से एक...
Read more »
राधिका यादव मर्डर: टेनिस एकेडमी या कुछ और वजह, पिता के कबूलनामे में कितना सच?गुरुग्राम के राधिका मर्डर केस में, आरोपी पिता ने अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपनी बेटी के टेनिस एकेडमी चलाने को लेकर नाखुश थे और इसी बात पर कई बार विवाद हुआ था. पुलिस फिलहाल पिता के कबूलनामे को आधार मानकर जांच कर रही है और इस बयान से जुड़े तमाम सबूत और सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है.
Read more »
Radhika Yadav Murder News LIVE Updates: पिता ने राधिका यादव को मारी थी 4 गोलियां, राधिका यादव के मर्डर के द...Radhika Yadav Murder News LIVE Updates: हरियाणा के गुरुग्राम में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में आरोपी पिता को दोबारा कोर्ट में आज पेश किया जाएगा.
Read more »
