Shiv Temple in Pakistan: सावन का पावन महीना शुरु हो चुका है. यह महीना शिवजी को समर्पित होता है. सावन में भक्तों के अंदर शिव भक्ति, श्रद्धा और जोश देखने को मिलता है. धर्म-कर्म | धर्म
Shiv Temple in Pakistan : हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना पांचवा महीना माना जाता है. इस दौरान भगवान शिव की अराधना की जाती है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. माना जाता है कि भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए यह सबसे अच्छा समय होता है.
इस महीने में लोग व्रत उपवास करते हैं और भोलेनाथ को मनाने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा इस महीने में कई सारी चीजों का पालन किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महीने में ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान भी शिवमय हो जाता है. आज हम आपको पाकिस्तान के शिव मंदिर के बारे में बताएंगे. Advertismentकटासराज शिव मंदिर पाकिस्तान के पंजाब में कटासराज शिव मंदिर है. जो कि हिंदुओं का प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है. मान्यता है कि जब सती ने हवन की अग्निकुंड में आत्मदाह किया था तब शिव की आंखों से दो बूंद आंसू यहीं टपके थे. एक बूंद आंसू कटास में सरोवर अमृत कुंड के नाम से प्रसिद्ध हुआ और दूसरा अजमेर में टपका, जहां पुष्कर राज तीर्थ स्थल बना. उमरकोट शिव मंदिर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के उमरकोट में प्राचीन शिव मंदिर है. जो कि गभग एक हजार साल पुराने इस मंदिर को विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर कहा जाता है. इस मंदिर का निर्माण 10वीं सदी में तब हुआ था जब भारत में खजुराहो का प्रसिद्ध मंदिर बना था. मनसहेरा शिव मंदिर पाकिस्तान के चित्ती गट्टी इलाके में स्थित शिव मंदिर है, जिसे मनसहेरा शिव मंदिर कहते हैं. कहा जाता है कि यह मंदिर के गर्भगृह में करीब 2000 साल पुराना शिवलिंग स्थित है. रत्नेश्वर मंदिर पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में भी प्राचीन शिव मंदिर है. इसे रत्नेश्वर महादेव कहते हैं. इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा अन्य हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति भी है. सियालकोट शिव मंदिर सियालकोट पाकिस्तान में भगवान शिव का ऐतिहासिक शिव मंदिर है. जो कि भारत-पाक विभाजन से पहले यह हिंदू समुदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल हुआ करता था. आज भी सावन और महाशिवरात्रि जैसे अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में भक्त शिवजी की पूजा-आराधना के लिए पहुंचते हैं. Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
Pakistan Shiva Mandir Sawan 2025 सावन 2025 Shiv Temple In Pakistan: Pakistan Shiv Mandir
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गर्मी की छुट्टियों को रोमांचक बना देंगे भारत के 8 टाइगर रिजर्वभारत में कुछ ऐसे हिल स्टेशन है जहां टाइगर रिजर्व भी हैं। इनमें नैनीताल, उत्तराखंड आदि शामिल हैं। पहाड़ियों के साथ जंगल सफारी का एक्साइटिंग वेकेशन आपके लिए बेस्ट ऑफर है।
Read more »
हेल्दी स्नैक्स : पाचन में भरोसा, ऊर्जा का स्त्रोत | Healthy Snacks: Gut Feeling, Energy Boostमिठाई की लालसा को नहीं रोक सकते हैं, पर क्या आप जानते हैं की कुछ स्नैक्स से आपको न सिर्फ एनर्जी मिलेगी बल्कि आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
Read more »
इजरायली मिसाइल हमले से दहला ईरानी न्यूज़ रूम, लाइव बुलेटिन के दौरान एंकर को जान बचाकर भागना पड़ाईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां मिसाइलें केवल सैन्य ठिकानों पर नहीं, बल्कि मीडिया हाउसों को भी निशाना बना रही हैं.
Read more »
खाने के बोरिंग स्वाद को चटपटा बना देगी ये जायकेदार चटनी, नोट कर लें चटकारेदार रेसिपीकई लोग बाजार से चटनी खरीद कर उसे खाते हैं पर इसमें कई तरह के केमिकल भी मिलाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए बेहद ही हानिकारक होते हैं. चटनी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बदलती बल्कि आपके शरीर को भी मजबूत बनाती है इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में बेहद ही मददगार साबित होते हैं.
Read more »
टेस्ट कप्तानी के डेब्यू में जीत हासिल करने वाले 10 भारतीयभारत के लिए अभी तक टेस्ट में 37 खिलाड़ियों ने कप्तानी की है। इसमें सिर्फ 10 को ही अपने पहले मुकाबले में जीत मिली, हम आपको उन सभी के नाम बताते हैं।
Read more »
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, असल जिंदगी में भी बहन-भाई हैं बॉलीवुड के ये सितारेबॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. लेकिन क्या आप जनते हैं उनके भाई भी उनके साथ बड़े पर्दे पर काम कर चुके हैं. उनके भाई का नाम है सिद्धांत कपूर. कम ही लोग ये जानते होंगे कि फिल्म 'हसीना पारकर' में श्रद्धा कपूर ने हसीना का किरदार निभाया था, जबकि सिद्धांत दाऊद की भूमिका में थे.
Read more »
