Bangladesh India T20 World Cup 2026 Venue Controversy Update; Follow ICC Officers Dhaka Visit, BCB Board, Mustafizur Rahman, BCCI, KKR IPL 2026 Squad Latest News On Dainik Bhaskar.
बांग्लादेश वेन्यू बदलने की मांग पर अड़ा; BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाया थाटी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी पर खेला जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के 2 अधिकारी टी-20 वर्ल्ड कप विवाद सुलझाने के लिए ढाका जाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर इफ्तेखार रहमान ने शुक्रवार को क्रिकबज को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ICC प्रतिनिधि शनिवार को ढाका पहुंचेंगे। रहमान ने कहा- 'हम उनके साथ बैठने को लेकर उत्सुक हैं। हमें उम्मीद है कि इस मसले का समाधान निकल आएगा।' शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाली इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ मोहम्मद यूनुस सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। 13 जनवरी को BCB प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने वीडियो कॉल में नाराजगी जाहिर करते हुए बातचीत को लगभग बंद कर दिया था। अब ICC ने एक बार फिर बांग्लादेश बोर्ड से संपर्क किया।BCB ने मीडिया रिलीज में कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में हमने अपनी मांग दोहराई है। ICC ने हमें बताया है कि शेड्यूल घोषित हो चुका है। उसने हमसे भारत में न खेलने के फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। हमने अपना फैसला नहीं बदला है। प्लेयर्स, ऑफिशियल और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हम समाधान निकालने के लिए ICC से बातचीत जारी रखेंगे।बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है।16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.
20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI कैमरा लगाने की मांग:जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूलजैसलमेर में मौसम का यू-टर्न, 8 डिग्री चढ़ा पाराप्रयागराज में सुबह से धूप, गलन से राहत नहींमेरठ का पारा 5 डिग्री पहुंचा, घरों में ठिठुरे लोग
Dhaka ICC Official Bangladesh BCCI Mustafizur Rahman IPL 2026 International Cricket Council ICC Bangladesh Cricket Board Sher-E-Bangla National Stadium
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी, लौट रहा है उनका सबसे बड़ा शिकारी, शुरु कर चुका है वो ग...35 वर्षीय हेज़लवुड, जो एशेज सीरीज़ की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए थे और बाद में अकिलीज़ की समस्या से भी जूझे, अब अपने रिहैब के दौरान t20 world cup टूर्नामेंट के लिए फिट होने को लेकर आश्वस्त हैं.
Read more »
विराट कोहली की नंबर-1 ODI रैंकिंग का दूर हुआ कन्फ्यूजन, ICC ने सुधारी अपनी गलती, जानें क्या है पूरा मामला?इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विराट कोहली की वनडे रैंकिंग को लेकर बड़ा सुधार किया है.
Read more »
ICC ने अपनी गलती सुधारी: रैकिंग में कोहली के नंबर-1 रहने के दिन कम बताए थे, पहले भी हुईं हैं कई गलतियांVirat Kohli ODI Ranking Vs ICC Error; ICC ने इस सप्ताह जारी की गई रैंकिंग में एक गलती कर दी थी, जिसे अब काउंसिल ने सुधार लिया है। 14 जनवरी को जारी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 बल्लेबाज बने थे, लेकिन ICC ने गलती से उनके नंबर-1 रहने के कुल दिन कम बताए थे। बाद में ICC ने स्पष्ट किया कि विराट वनडे क्रिकेट में कुल 1,547 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज...
Read more »
ICC Corrects Virat Kohli ODI Ranking: আইসিসি-র ক্ষমার অযোগ্য ভুলে ইতিহাস থেকে মুছল বিরাট কোহলির নাম...ICC Corrects Major Blunder Of Virat Kohli ICC ODI Ranking
Read more »
टी-20 विश्व कप विवाद: आईसीसी प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश दौरे पर, भारत में खेलने पर जारी तनातनीभारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप को लेकर विवाद गहरा गया है, जिसके समाधान के लिए आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश का दौरा करेगा। विवाद में बांग्लादेश के भारत में मैच खेलने से इनकार करने और खिलाड़ियों के बहिष्कार जैसी घटनाएं शामिल हैं।
Read more »
आईसीसी प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश दौरे पर, टी-20 विश्व कप विवाद सुलझाने की कोशिशभारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप को लेकर जारी विवाद गहराता जा रहा है, जिसके बीच आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश का दौरा कर विवाद को सुलझाने का प्रयास करेगा। टीम के भारत में मैच खेलने को लेकर संशय बरकरार है।
Read more »
