Ek Din Teaser: 'एक दिन' के टीजर में साई पल्लवी-जुनैद खान ने जीता दिल, जादुई है केमिस्ट्री

Ek Din News

Ek Din Teaser: 'एक दिन' के टीजर में साई पल्लवी-जुनैद खान ने जीता दिल, जादुई है केमिस्ट्री
Sai PallaviJunaid KhanEk Din Teaser
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

अगर बात प्यार की हो, तो सब कुछ मैजिकल लगने लगता है. एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी लेकर आमिर खान प्रोडक्शंस की 'एक दिन' का टीजर आया है. इसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट और फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है.

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एक दिन' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. इसमें साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और आमिर के बेटे जुनैद खान की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान के रीयूनियन को भी दिखाती है.

दोनों 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'जाने तू या जाने ना' जैसी फिल्मों देने के बाद अब एक बार फिर साथ आ रहे हैं. और पढ़ेंकैसा है एक दिन का टीजर?अगर बात प्यार की हो, तो सब कुछ मैजिकल लगने लगता है. एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी लेकर आमिर खान प्रोडक्शंस की 'एक दिन' का टीजर आया है. इसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट और फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है. पोस्टर ने ही इस खूबसूरत प्यार की कहानी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. अब टीजर भी चाहनेवालों के लिए एक ट्रीट साबित हो रहा है.सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती से सजा 'एक दिन' का टीजर दिल को छू लेने वाले डायलॉग के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुन के जरिए प्यार के जज्बात को खूबसूरती से सामने लाता है. साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की मनमोहक केमिस्ट्री दिखाते हुए, यह टीजर आपके दिल को प्यार और अपनापन से भर देता है. यह एक ऐसी लव स्टोरी का वादा करता है जो आज के बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है और बड़े पर्दे पर उस रोमांटिक जादू को फिर से लौटाता है, जिसकी काफी समय से कमी महसूस हो रही थी. Advertisement साउथ सिनेमा की क्वीन मानी जाने वाली साई पल्लवी 'एक दिन' से अपना हिंदी डेब्यू कर रही हैं. पल्लवी, इस टीजर में अपने सिग्नेचर ग्रेस, गहराई और सादगी के साथ नजर आ रही हैं. उनके हीरो जुनैद खान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक नए इमोशनल जोन में दिख रहे हैं और उनका चार्म अपने आप दिल जीत लेता है. दोनों की परफॉर्मेंस में एक प्यारी-सी मासूमियत है, जो इस रोमांस को रियल और खास बनाती है. ऐसे में उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहली ही झलक में नई और जादुई लगती है.'एक दिन' के साथ आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर से साथ आए हैं. इससे पहले यह आइकॉनिक जोड़ी 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू या जाने ना' जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है. 'एक दिन' में दोनों एक बार फिर रोमांटिक लव स्टोरी लेकर साथ आए हैं, जो इस फिल्म को देखने लायक बनाती है. यह रीयूनियन फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देता है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Sai Pallavi Junaid Khan Ek Din Teaser Sai Pallavi Ek Din Teaser Junaid Khan Ek Din Teaser Ek Din Poster Ek Din Junaid Khan Ek Din Sai Pallavi Ek Din Poster Out Ek Din Romantic Drama Junaid Khan Sai Pallavi Film

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ek Din Release Date: साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे का रोमांस, 'एक दिन' के पहले पोस्टर से रिलीज डेट रिवीलEk Din Release Date: साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे का रोमांस, 'एक दिन' के पहले पोस्टर से रिलीज डेट रिवीलEk Din Release Date: आमिर खान के बेटे जुनैद खान बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। साथ ही यह भी पता चल गया है कि टीजर कब आएगा। जुनैद के साथ साई पल्लवी Sai Pallavi लीड रोल निभा रही...
Read more »

Ek Din के पोस्‍टर पर विवाद, जुनैद खान और साई पल्लवी का फर्स्‍ट लुक देख भड़के यूजर्स, जानिए क्‍योंEk Din के पोस्‍टर पर विवाद, जुनैद खान और साई पल्लवी का फर्स्‍ट लुक देख भड़के यूजर्स, जानिए क्‍योंआमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म की रीमेक थी। 'सितारे जमीन पर' भी स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' की रीमेक थी। अब उनके प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म 'एक दिन' भी थाई फिल्म की रीमेक बताई जा रही है, जिसके कारण उनके बेटे जुनैद खान और एक्ट्रेस साई पल्लवी निशाने पर आ गए...
Read more »

Ek Din Teaser: साई पल्लवी के साथ रोमांस करते दिखे आमिर खान के लाडले; जुनैद खान की 'एक दिन' का टीजर रिलीजEk Din Teaser: साई पल्लवी के साथ रोमांस करते दिखे आमिर खान के लाडले; जुनैद खान की 'एक दिन' का टीजर रिलीजआमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी अगली फिल्म &39;एक दिन&39; को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन इसका पोस्टर जारी किया गया और साथ ही रिलीज डेट का एलान किया गया था। आज
Read more »

Ek Din Teaser: साई पल्लवी और जुनैद खान की प्यार और दर्द भरी कहानी, साउथ एक्ट्रेस की हिंदी सुन चौंके फैंसEk Din Teaser: साई पल्लवी और जुनैद खान की प्यार और दर्द भरी कहानी, साउथ एक्ट्रेस की हिंदी सुन चौंके फैंसआमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। वो इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानिए फिल्म की रिलीज...
Read more »

Ek Din Teaser: साई पल्लवी के प्यार में डूबे दिखे आमिर खान के बेटे जुनैद, फ्रेश जोड़ी की फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीजEk Din Teaser: साई पल्लवी के प्यार में डूबे दिखे आमिर खान के बेटे जुनैद, फ्रेश जोड़ी की फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीजमनोरंजन | बॉलीवुड: Ek Din Teaser: साई पल्लवी और जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म एक दिन का टीजर रिलीज हो गया है. दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Read more »

भूमि पेडनेकर स्टारर 'दलदल' का टीजर रिलीज: क्राइम थ्रिलर सीरीज में दिखा खौफनाक विजुअल्स, 30 जनवरी को OTT पर ...भूमि पेडनेकर स्टारर 'दलदल' का टीजर रिलीज: क्राइम थ्रिलर सीरीज में दिखा खौफनाक विजुअल्स, 30 जनवरी को OTT पर ...Mumbai crime thriller series Daldal teaser released. Follow latest updates on the show starring Bhumi Pednekar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:18:23