35 वर्षीय हेज़लवुड, जो एशेज सीरीज़ की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए थे और बाद में अकिलीज़ की समस्या से भी जूझे, अब अपने रिहैब के दौरान t20 world cup टूर्नामेंट के लिए फिट होने को लेकर आश्वस्त हैं.
नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगला बड़ा टूर्नामेंट है, जो 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस समय अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित है.
जहां पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड टूर्नामेंट से पहले फिट होने की दौड़ में लगे हुए हैं, वहीं टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की चोटों ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड ने अपनी फिटनेस को लेकर सकारात्मक अपडेट साझा किया है. 35 वर्षीय हेज़लवुड, जो एशेज सीरीज़ की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए थे और बाद में अकिलीज़ की समस्या से भी जूझे, अब अपने रिहैब के दौरान टूर्नामेंट के लिए फिट होने को लेकर आश्वस्त हैं. हालांकि न्यू साउथ वेल्स में जन्मे हेज़लवुड बिग बैश लीग के आख़िरी चरण और पाकिस्तान के खिलाफ़ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से बाहर रहेंगे, लेकिन उनका लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाले एक वॉर्म-अप मैच के जरिए वापसी करना है. टी20 वर्ल्ड कप खेलने का जोश हेज़लवुड को भरोसा एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान हेज़लवुड ने कहा, सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है. जब हम टेस्ट मैच नहीं खेल पाए, तो हमने कुछ अतिरिक्त हफ्ते लिए. पिछले हफ्ते मैंने हाफ रन-अप से कुछ गेंदबाज़ी की. दौड़ने में कोई परेशानी नहीं है, ताकत से जुड़ा काम भी अच्छा चल रहा है इसलिए हाँ, मैं सही दिशा में हूँ. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी में जगह मिली है, जहां उसके साथ सह-मेज़बान श्रीलंका के अलावा ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ करेगा. इसके बाद वह 13 फरवरी को ज़िम्बाब्वे, 17 फरवरी को श्रीलंका और 21 फरवरी को ओमान से भिड़ेगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम मिचेल मार्श , ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमान, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
Australia Team Josh Hazlewood Fitness Mitchell Marsh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी-20 विश्व कप: आईसीसी ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग खारिज की, भारत में सुरक्षा को लेकर जताई संतुष्टिअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। आईसीसी ने कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर उसे कोई खतरा नहीं दिखता है।
Read more »
भारतात खेळणार नाही म्हणणाऱ्या बांगलादेशला T20 वर्ल्डकपआधी ICC चा मोठा दणका! तो दावा फेटाळलाICC unlikely to accept Bangladesh demand over T20 WC: आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषदेने (आयसीसी) भारतात होणाऱ्या टी-20 विश्वचषकातील सामन्यांसाठी ठिकाण बदलण्याची बांगलादेशची मागणी स्वीकारण्याची शक्यता कमी आहे.
Read more »
BPL में नबी-हसन ने रचा इतिहास: टॉप टियर टी-20 लीग में साथ बल्लेबाजी करने वाली पहली पिता-बेटे की जोड़ी, नोआख...Bangladesh Premier League (BPL) 2026 Matches Update; BPL में नबी और बेटे हसन ने रचा इतिहास- टॉप टियर टी-20 लीग में बैटिंग करने वाली पहले जोड़ी- नोआखाली एक्सप्रेस ने ढाका कैपिटल्स को हराया
Read more »
एशियन गेम्स 2026- क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे: टी-20 फॉर्मेट में होंगे मैच, 2023 में भारतीय में...Asian Games 2026 Cricket Matches Date Venue Schedule Details Update; एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को किया गया। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे
Read more »
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यूएस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का वीजा विवादभारत-श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यूएस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के वीजा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पाकिस्तान में जन्मे तीन खिलाड़ियों के वर्क वीजा में देरी हो रही है, जिससे टूर्नामेंट की तैयारियों पर असर पड़ने की संभावना है।
Read more »
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वीजा विवाद: यूएस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर मंडराया संकटभारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यूएस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के वीजा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान में जन्मे तीन खिलाड़ियों के वर्क वीजा में देरी हो रही है, जिससे टीम की भागीदारी पर सवालिया निशान लग गया है। यह घटना अली खान के वीजा अस्वीकार होने के बाद सामने आई है।
Read more »
