टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा: पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवर...

T20 World Cup News

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा: पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवर...
India Pakistan MatchPakistan GovernmentCricket News
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 27 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

T20 World Cup match between India and Pakistan not happening. Follow latest updates. Two teams were to clash in Colombo on February 15. International Cricket Council (ICC) gave entry to Scotland in the tournament.

पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट कियाटी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थी। हालांकि, फिलहाल यह तय नहीं है अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें नॉकआउट राउंड में भिड़ीं तब पाकिस्तान खेलेगा या नहीं? इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनकी टीम भारत से वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी।पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया, बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी। सरकार ने X पर एक पोस्ट में कहा,"इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बाते हुईं। नकवी ने कहा था कि शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा। अब रविवार को सरकार ने इस पर फैसला ले लिया।वर्ल्ड कप में भारत को सिर्फ एक मैच हरा सका है पाकिस्तान टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 भिड़ंत हो चुकी है। भारत ने 7 और पाकिस्तान ने सिर्फ 1 बार जीत हासिल की है। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक हुए सभी 8 मैच भारत ने जीते हैं।भारत और पाकिस्तान की टीमें वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में है। हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं, जिनमें से 2-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। पाकिस्तान के बायकॉट का मतलब यह होगा कि इस मैच के 2 पॉइंट्स भारत को मिल जाएंगे और भारत के सुपर-8 में पहुंचने की राह काफी आसान हो जाएगी। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर इस स्थिति में भी सुपर-8 में पहुंच सकती है।वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच होता है। कई बार इस मैच की व्युअरशिप फाइनल से भी ज्यादा होती है। यह मैच न होने से सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टर को होगा। ब्रॉडकास्टर पहले ही मैच से सारे विज्ञापन स्लॉट बेच चुके हैं। ICC को सीधा नुकसान नहीं है क्योंकि वह पहले ही मीडिया राइट्स बेच चुकी है। हालांकि, यह मैच न होने से ब्रॉडकास्टर ICC से नुकसान की भरपाई की मांग कर सकते हैं। अलग-अलग एनालिसिस के मुताबिक वर्ल्ड कप में एक भारत-पाकिस्तान मैच से होने वाली कमाई पूरे वर्ल्ड कप की कमाई का लगभग 8 से 10% तक होती है।नकवी ने वर्ल्ड कप छोड़ने धमकी क्यों दी थी? भारत में खेलने से मना करने के बाद ICC ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया था। उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी गई। इसके विरोध में PCB चीफ मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी। उन्होंने वहां के अखबार द डॉन से कहा था- ‘ ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर उसने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।’ इसके बाद ICC ने PCB को चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे , मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।भारत अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए 253 रन का टारगेट 33.

3 ओवर में हासिल करना था। टीम 167 तक ही पहुंच सकी। बुलवायो में रविवार को पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 252 रन बनाए थे।पाकिस्तान को 58 रन से हराया, वेदांत की फिफ्टी, आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल को 3-3 विकेटपंजाब को 5 विकेट से हराया; डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ रनरेट से बाहर10 बार के चैंपियन जोकोविच को हराया, 3-1 से जीत दर्ज की; मुकाबला 3 घंटे 2 मिनट चलाअसम को पारी से रौंदकर चौथी बार क्वार्टर फाइनल में, कप्तान चंदेला का दोहरा शतकपंजाब में ठंड ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ाबारिश में भीगा 800 टन गेहूंमुरैना में रात 2 बजे के बाद हुई बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

India Pakistan Match Pakistan Government Cricket News ICC Match Boycott Colombo Breaking News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs NZ 5th T20I: विश्व कप से पहले संजू के पास फार्म में लौटने का 'अंतिम' मौका, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंचे भारतीय क्रिकेटरIND vs NZ 5th T20I: विश्व कप से पहले संजू के पास फार्म में लौटने का 'अंतिम' मौका, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंचे भारतीय क्रिकेटरटी-20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम अपना अंतिम टी-20 मुकाबला खेलेगी और शनिवार को तिरुअनंतपुरम में होने वाले इस मुकाबले में संजू सैमसन के सामने भी वैश्विक टूर्नामेंट से लय में लौटने का अंतिम मौका होगा। अंतिम टी-20 मुकाबले से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के सदस्य श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर...
Read more »

टी-20 से पहले टीम इंडिया ने लिया श्री पद्मनाभस्वामी भगवान का आशीर्वाद, संजू सैमसन पर टिकी निगाहेंटी-20 से पहले टीम इंडिया ने लिया श्री पद्मनाभस्वामी भगवान का आशीर्वाद, संजू सैमसन पर टिकी निगाहेंभारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मैच से पहले तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया। टीम में अक्षर पटेल की फिटनेस पर सवाल हैं, जबकि संजू सैमसन अपनी फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। टीम का फोकस आगामी टी-20 विश्व कप पर है।
Read more »

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम ने लिया श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में आशीर्वादभारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम ने लिया श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में आशीर्वादभारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच से पहले तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक परिधान पहने। टीम टी-20 विश्व कप से पहले संजू सैमसन और अक्षर पटेल की फॉर्म और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करेगी।
Read more »

अब कैसी है ईशान किशन की इंजरी? आखिरी मैच में खेलेंगे या नहीं? बैटिंग कोच ने दिया बड़ा हिंटअब कैसी है ईशान किशन की इंजरी? आखिरी मैच में खेलेंगे या नहीं? बैटिंग कोच ने दिया बड़ा हिंटIshan Kishan: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले धमाकेदार वापसी करने वाले ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छी लय में थे, लेकिन तीसरे मैच के बाद वह इंजर्ड होकर चौथे मैच में नहीं खेल पाए. अब पांचवें और आखिरी मुकाबले की पूर्वसंध्या पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उनकी उपब्धता पर बड़ा बयान दिया है.
Read more »

भाईचारा ऑन टॉप...सीनियर हो तो हार्दिक पंड्या जैसा, ईशान किशन ने जैसे ही ठोकी सेंचुरी, खुशी से कूदते हुए लिप...भाईचारा ऑन टॉप...सीनियर हो तो हार्दिक पंड्या जैसा, ईशान किशन ने जैसे ही ठोकी सेंचुरी, खुशी से कूदते हुए लिप...Ishan Kishan Hardik Pandya century celebration: हार्दिक पंड्या नॉनस्ट्राइक एंड पर खड़े-खड़े मानो इसी पल का इंतजार कर रहे थे कि कब ईशान किशन शतक बनाए और वह जाकर अपने 'छोटे भाई' संग खुशियां मनाए. ईशान ने मैच में अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ते हुए 43 गेंद में 103 रन. भारत ने अपने टी-20 इंटरनेशनल का तीसरा सबसे बड़ा टोटल यानी 271/5 खड़ा किया.
Read more »

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेसूर्यकुमार यादव ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेसूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:13:07