आईपीएल 2024 में बुधवार रात कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में शुभमन गिल बहुत समय तक शायद बात नहीं करना चाहेंगे.
आईपीएल 2024 में बुधवार रात कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में शुभमन गिल बहुत समय तक शायद बात नहीं करना चाहेंगे. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स टीम ने गुजरात को उनके न्यूनतम स्कोर 89 रन पर समेट कर छह विकेट से एक बड़ी जीत हासिल की.
इससे पहले गुजरात टाइटन्स का न्यूनतम स्कोर 125 था. मज़े की बात है कि इसी पिच पर पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने ही उन्हें 125 रन पर ऑल आउट किया था.बीजेपी के लिए महाराष्ट्र में कितना मुश्किल है 2019 वाला प्रदर्शन दोहराना- ग्राउंड रिपोर्टआईपीएल 2024 में छह नए कप्तान जमाएंगे रंग, पांड्या या गिल किसका चलेगा सिक्का? आईपीएल: पहले मुक़ाबले में एक बार फिर हारी मुंबई इंडियंस लेकिन नतीजे से ज़्यादा चर्चा मैच के इन लम्हों की अपने ही होम ग्राउंड पर शुभमन गिल की टीम को धीमी पिच दी गई. इस सीज़न अब तक इस पिच पर कोई मैच नहीं खेला गया था. इस मैदान पर दो तरह की मिट्टियों से बनी पिच है. अगर मैच लाल मिट्टी से बनी पिच पर खेला गया होता तो रनों का अंबार लग सकता था. लेकिन मैच खेला गया- काली मिट्टी वाली पिच पर.तेज़ी से बदले समीकरण चौथे ओवर की शुरुआत में गुजरात टाइटन्स के 169 तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था. छठे ओवर की शुरुआत तक ये आँकड़ा 120 तक जा गिरा. अंत में गुजरात टाइटंस दोहरे अंकों में सिमट कर रह गए.इस पिच का दिल्ली के गेंदबाज़ों ने पूरा फ़ायदा उठाया. कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक रुख़ अपनाने की कोशिश की. शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा को इस बात का अनुमान हो गया था कि इस पिच पर बाद में रन बनाना और भी मुश्किल हो जाएगा.गिल पहले पाँच गेंदों में दो चौके लगाने में कामयाब रहे मगर पृथ्वी शॉ ने ईशांत शर्मा की गेंद पर उन्हें कवर में लपक लिया. ईशांत शर्मा ने दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल को आउट क्या किया, टीम इस झटके से उबर ही नहीं पाई. गिल आठ तो साहा दो रन ही बना पाए.राशिद ख़ान के जादुई प्रदर्शन ने कैसे गुजरात टाइटंस की हार को जीत में बदलापावरप्ले में खराब शुरुआत के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पारी संभालने में नाकाम रहे. टीम बीच के ओवर्स में भी लगातार विकेट गंवाती रही. राशिद खान के 31 रन के अलावा, टाइटंस की बल्लेबाज़ी बेहद निराशाजनक रही.शाहरुख़ खान को बल्लेबाज़ी क्रम में ऊपर भेजा गया मगर उनका खाता भी नहीं खुल पाया. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने गेंद को सही से नहीं पकड़ पाने के बावजूद उन्हें स्टंप आउट किया. पंत ने दो कैच पकड़े और दो खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया. टी20 विश्व कप में ऋषभ पंत को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है. विकेट के आगे हों या पीछे, पंत गेम चेंजर की भूमिका निभाने की क़ाबिलियत रखते हैं.दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर पावरप्ले के अंदर तीसरे ओवर के लिए ख़लील अहमद को वापस लाया, यह देखने के लिए कि क्या वह टाइटन्स का पांचवां विकेट हासिल कर सकते हैं. यह हो तो नहीं पाया लेकिन ख़लील मेडन ओवर डालने में सफल रहे. ट्रिस्टन स्टब्स को अक्षर पटेल के पहले गेंद थमा दी. स्टब्स ने निराश नहीं किया और अपने ऑफ़ ब्रेक से दो विकेट ले लिए. दिल्ली कैपिटल्स ने छह गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया. इकॉनमी रेट 4.5 से ज़्यादा नहीं थी. कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के इकलौते गेंदबाज थे जिन्हें कोई विकेट नहीं मिला. मुकेश कुमार ने 14 रन देकर सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए.दिल्ली की सलामी जोड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने पृथ्वी शॉ के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की. अभिषेक पोरेल और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए 34 रन की पार्टनरशिप की.अपने पहले मैच में केरल के संदीप वॉरियर ने सबको प्रभावित किया. वॉरियर ने गुजरात के लिए दो विकेट चटकाए.पंत प्लेयर ऑफ़ द मैच गुजरात की पारी में विकेट के पीछे दो कैच और दो स्टंपिग करने के अलावा दिल्ली के रन चेज में 16 नाबाद रन बनाने वाले ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियन्स से बुलाकर गुजरात की टीम की बागडोर सौंपी गई. साल 2022 में आईपीएल में शामिल टीम ने अपने पहले ही साल में चैंपियन बनकर धमाल मचा दिया था. पिछले साल टीम उप-विजेता रही थी.मैच के बाद पंत की प्रतिक्रिया थी, ''ख़ुश होने के लिए बहुत सी चीज़ें हैं. हमने चैंपियन मानसिकता के बारे में बात की. टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है और हम अभी भी यहां से सुधार कर सकते हैं. मैदान पर आने से पहले एकमात्र सोच यह थी कि मैं बेहतर तरीके से वापसी करनी चाहता था." गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ''हमारी बल्लेबाज़ी बेहद औसत रही. इस गेम से आगे बढ़ने और अगले गेम से पहले उसी मानसिकता के साथ वापस आने की ज़रूरत है. विकेट ठीक था. अगर आप हमारे आउट होने को देखें- मैं, साहा और साई - इसका पिच से कोई लेना-देना नहीं था.'' जल्द ही टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का एलान होना है. ऐसे में आईपीएल मैचों में शुभमन गिल का प्रदर्शन कहीं उन पर भारी ना पड़ जाए.यूक्रेन युद्ध में अब तक रूस के 50 हज़ार सैनिकों की मौत, मरने वालों में अधिकतर 'क़ैदी रंगरूट'ज़ीनत अमान ने लिव-इन रिलेशनशिप पर दी थी सलाह, क्या बोलीं मुमताज़ और सायरा बानोनगीना सीट पर कितनी मज़बूत है चंद्रशेखर आज़ाद की दावेदारी - ग्राउंड रिपोर्टपाकिस्तान में एक थाने पर हमले के बाद फ़ौज से इतना नाराज़ क्यों हैं पुलिसवाले?पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में राम नवमी जुलूस के दौरान हिंसा, बीजेपी ने ममता को घेरा- प्रेस रिव्यूपश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुसलमान उम्मीदवारों का क्या है चुनावी समीकरण- ग्राउंड रिपोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2024 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी अपनी मनपसंदीदा भारतीय स्क्वॉड, रिंकू, संजू और गिल का कटा पत्ताटी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून 2024 से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है। इस मेगा इवेंट से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय स्क्वॉड का चयन किया। मोहम्मद कैफ ने भारत की स्क्वॉड में जिन खिलाड़ियों को जगह दी उससे हर कोई हैरान। उन्होंने भारत की स्क्वॉड में संजू सैमसन रिंकू सिंह और शुभमन गिल को नजरअंदाज...
Read more »
IPL 2024: हार्दिक के पास खुद को साबित करने के लिए सिर्फ 8 मैच, कही टूट ना जाए T20WC 2024 में खेलने का सपना!टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का आईपीएल 2024 में अब तक का प्रदर्शन चिंता में डालने वाला है।
Read more »
'वो स्पिनर्स का मर्डर...' Hardik Pandya को नहीं, इस ऑलराउंडर को T20 WC 2024 की टीम में देखना चाहते हैं Irfan Pathanटी-20 वर्ल्ड कप 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर मेगा इवेंट का आगाज होना है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन जल्द ही होना है। इरफान पठान का कहना है कि वह विश्व कप की टीम हर हाल में शिवम दुबे को देखना चाहते हैं। शिवम का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा...
Read more »
आईपीएल: दिनेश कार्तिक की ये पारी क्या उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में दिला पाएगी जगहबेंगलुरु को मैच जीतने के लिए तेज़ी से रन बनाने की ज़रूरत थी और कार्तिक ने 7 छक्के लगाकर हैदराबाद की गेंदबाज़ी के पसीने छुड़ा दिए. हालांकि वो अपना काम पूरा नहीं कर पाए और 35 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हो गए.
Read more »
हार्दिक पंड्या का कट जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप से पत्ता? कप्तान रोहित शर्मा ने सुना दिया है ये फरमान!आईपीएल 2024 के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन होना है। इस बीच एक मीटिंग में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पंड्या के सिलेक्शन को लेकर बड़ा फैसला किया है।
Read more »
MP News: IPL की तर्ज पर मप्र में MPL की हो रही शुरुआत, जानें कैसे चुनेंगे खिलाड़ी, प्लेयर को कैसे होगा फायदाअब मध्य प्रदेश में भी मध्य प्रदेश लीग (MPL) सिंधिया कप की शुरुआत होने जा रही है। मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों को घरेलू टी-20 मंच पर चमकने का मौका देगा।
Read more »
