महिला कार्यकर्ताओं ने तीन न्यायधीशों की पैनल के सामने कहा कि पूछताछकर्ताओं ने उन्हें बिजली के झटके लगाए गए, हिरासत के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और यौन शोषण किया गया.
सऊदी अरब में करीब एक साल पहले हिरासत में ली गई महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उन्हें यातनाएं दी गई और उनका यौन उत्पीड़न किया गया. रियाद की एक अपराध अदालत में बुधवार को 11 महिलाओं पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मानवाधिकार समूहों से संपर्क रखने के लिये आरोप तय करने के लिये दूसरी बार सुनवाई हुई.
इस दौरान विदेशी पत्रकारों और राजनयिकों को अदालत की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई थी. इस दौरान अदालत में मौजूद सूत्रों ने बताया कि उनमें से कुछ महिलाएं रोने लगीं. उन्होंने तीन न्यायधीशों की पैनल के सामने कहा कि पूछताछकर्ताओं ने उन्हें बिजली के झटके लगाए गए, हिरासत के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और यौन शोषण किया गया. सऊदी अरब सरकार मानवाधिकारों के अपने रिकॉर्ड को लेकर गहन अंतरराष्ट्रीय जांच का सामना कर रही है. हालांकि वह महिलाओं पर अत्याचार और उनके उत्पीड़न से साफ इनकार करती रही है. जिन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, उनमें प्रमुख कार्यकर्त्ता लौजेन अल-हथलौल, ब्लॉगर इमान अल-नफ़जान और प्रोफेसर हातून अल-फासी शामिल हैं. इन कार्यकर्ताओं को महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगा प्रतिबंध हटने से ठीक पहले हिरासत में लिया गया था. महिलाओं ने गाड़ी चलाने के अधिकार और प्रतिबंधात्मक संरक्षकता प्रणाली को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया था. लौजेन के भाई-बहनों ने सऊदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल विदेश में रह रहे उनके भाई-बहनों का आरोप है कि उन्हे यातना देने में वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के शीर्ष सलाहकार सऊद अल कहतानी का हाथ है. कहतानी को पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद पद से हटा दिया गया था. लौजेन के भाई वलीद अल हथलौल ने कहा,"राजकुमार का शीर्ष सलाहकार मेरी बहन को बलात्कार, जान से मारने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा था." महिलाओं के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कि कुछ महिलाओं ने जमानत की अपील की है, जि सपर न्यायाधीश बृहस्पतिवार को फैसला ले सकते हैं.मामले की अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिच के झटके से शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स 222 अंक टूट कर बंददेश के शेयर बाजार में कई दिनों की बढ़त पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया.
Read more »
ऑस्ट्रेलिया में एशियाई मूल के छात्रों के साथ क्यों होता है यौन शोषण?ऑस्ट्रेलिया में आई एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ दक्षिण एशियाई छात्र कैंपस में शोषण का अधिक शिकार होते हैं.
Read more »
कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »
UP के पहले चरण की 8 सीटें, कांग्रेस के सामने खाता खोलने की चुनौतीलोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पहले चरण की सियासी लड़ाई बीजेपी बनाम सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के बीच सिमटती जा रही है. ऐसे में कांग्रेस के लिए इस दौर में खाता खोलने की बड़ी चुनौती है. हालांकि कांग्रेस पहले चरण की आठ सीटों में से 6 पर चुनाव लड़ रही है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीबेगूसराय में एक बार फिर वामपंथियों ने अपनी पुरानी रणनीति शुरू करते हुए चंदे की सियासत शुरू की है. वर्तमान में महागठबंधन से अलग होने के बाद सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की अपील की है. कन्हैया कुमार के अनुसार, चंदे की राजनीति सभी पार्टी करते हैं, कोई पूंजीपतियों से चंदा लेता है. लेकिन मैंने देश के आम आवाम से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन विरोधी इसे वोट की राजनीति करार दे रहे हैं.
Read more »
VVPAT पर हलफनामे के लिए चुनाव आयोग ने मांगा समय, SC ने दी इजाजतचुनाव आयोग की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट की पर्चियों के सत्यापन मामले में हलफनामा दाखिल करने की समय सीमा शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दी है. चुनाव आयोग के हलफनामे के बाद शीर्ष अदालत एक अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगी. इस संबंध में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू के नेतृत्व में 21 विपक्षी दलों के नेताओं ने याचिका दाखिल की है.
Read more »
