जेट एयरवेज 3 महीने में तीसरी बार डिफॉल्ट करेगी, डिबेंचर धारकों को ब्याज चुकाने के पैसे नहीं

United States News News

जेट एयरवेज 3 महीने में तीसरी बार डिफॉल्ट करेगी, डिबेंचर धारकों को ब्याज चुकाने के पैसे नहीं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 51%

Jet airways defaults for 3rd time naresh goyal assures staff on resolution | जेट पर 8200 करोड़ रुपए का कर्ज, लीज नहीं चुकाने की वजह से अब तक 41 विमान खड़े किए चेयरमैन नरेश गोयल ने कर्मचारियों को भरोसा दिया- बेलआउट के लिए थोड़ा वक्त और चाहिए

चेयरमैन नरेश गोयल ने कर्मचारियों को भरोसा दिया- बेलआउट के लिए थोड़ा वक्त और चाहिएकर्ज संकट से जूझ रही जेट एयरवेज मंगलवार को तीसरी बार डिफॉल्ट करने वाली है। एयरलाइन ने कहा है उसे मंगलवार को डिबेंचर-धारकों को ब्याज चुकाना है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। इससे पहले जनवरी से अब तक तीन बार भुगतान में चूक कर चुकी है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि अभी कितने पैसे देने हैं। कंपनी के चेयरमैन नरेश गोयल ने 16,000 कर्मचारियों को पत्र लिखकर जल्द कोई हल निकलने का भरोसा जताया है। कंपनी पर 8,200 करोड़ रुपए का कर्ज है।जेट एयरवेज ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे डिबेंचर-धारकों को 19 मार्च को ब्याज का भुगतान करना है। लेकिन इसके भुगतान में कुछ देरी होगी। एक अलग फाइलिंग में जेट ने बताया कि लीज पर लिए विमानों का किराया नहीं चुका पाने के कारण उसके चार और विमान खड़े हो गए हैं। लीज नहीं चुकाने के कारण अब तक इसके 41 विमान खड़े हो चुके हैं। इनके अलावा कुछ विमानों को पैसे की कमी के कारण रख-रखाव नहीं होने से हटाया गया है।बैंकों ने जेट एयरवेज की सहयोगी एतिहाद एयरवेज से कहा था कि या तो वह रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के मुताबिक जेट में निवेश करे या अपनी 24% हिस्सेदारी बेचकर बाहर हो जाए। इस पर एतिहाद ने कहा है कि वह जेट से किनारा करने के लिए तैयार है। इसके लिए 150 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से पैसे मांगे हैं। सोमवार को जेट के शेयर 0.

8% बढ़कर 237 रुपए पर बंद हुए थे। एतिहाद जेट एयरवेज में 750 करोड़ रुपए निवेश करने वाली थी। एतिहाद चाहती है कि प्रमोटर नरेश गोयल अपनी हिस्सेदारी 51% से घटाकर 22% पर लाएं। विरोधस्वरूप जेट ने अबू धाबी जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एतिहाद ने 2013 में जेट एयरवेज में 24% की हिस्सेदारी खरीदी थी। उसके बाद जेट के लिए अबू धाबी हब बन गया था। एतिहाद का मुख्यालय यहीं पर है। उड़ानें रद्द होने से जेट के उन यात्रियों को परेशानी होगी, जो अबू धाबी के रास्ते यूरोप और अमेरिका जाते थे।जेट के भारतीय पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने मंगलवार को एजीएम बुलाई है। 1,100 से ज्यादा पायलटों के इस संगठन ने हाल में सरकार को चिठ्ठी लिखकर अपना बकाया वेतन ब्याज समेत वसूलने में मदद मांगी थी। जेट में लगभग 1,900 पायलट हैं। श्रम मंत्री संतोष गंगवार को लिखे पत्र में कहा है कि जेट प्रबंधन से की गई अपील का कोई असर नहीं हुआ है। कुछ पायलटों को दिसंबर से सैलरी नहीं मिली है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत में भी लगा बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर प्रतिबंध, स्पाइस जेट के पास ऐसे 12 विमानभारत में भी लगा बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर प्रतिबंध, स्पाइस जेट के पास ऐसे 12 विमाननई दिल्ली। भारत ने इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर मंगलवार को बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया। स्पाइस जेट के पास करीब 12 ऐसे विमान हैं, जबकि जेट एयरवेज के पास ऐसे पांच विमान हैं।
Read more »

जेट एयरवेज को PNB से नहीं मिला कर्ज, बैंक ने कहा- फैसला अकेले नहीं करेंगेजेट एयरवेज को PNB से नहीं मिला कर्ज, बैंक ने कहा- फैसला अकेले नहीं करेंगे‘जेट एयरवेज को और कर्ज देने के बारे में हम सामूहिक रूप से फैसला करेंगे: पीएनबी
Read more »

जेट एयरवेज की एडवांस बुकिंग को सीमित कर सकता है डीजीसीएजेट एयरवेज की एडवांस बुकिंग को सीमित कर सकता है डीजीसीएDGCA may bar jet airways from accepting advance bookings | एयरलाइन तय दिनों से ज्यादा पहले टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेगी डीजीसीए ने 2014 में स्पाइसजेट के खिलाफ भी उठाया था ऐसा कदम
Read more »

आधी रात को PAK बॉर्डर पर गरजे भारतीय फाइटर जेट, दुश्मन को दिखाया दमआधी रात को PAK बॉर्डर पर गरजे भारतीय फाइटर जेट, दुश्मन को दिखाया दमपंजाब में पाकिस्तान सीमा के पास जब भारतीय वायु सेना का यह अभ्यास चल रहा था, उसी दौरान आसपास के इलाकों में भारी विस्फोट की आवाजें सुनी गईं. इससे अमृतसर शहर में लोगों में तमाम तरह की आशंकाएं जाहिर की जाने लगीं.
Read more »

एरिक्शन का बकाया चुकाने के लिए अनिल अंबानी को एसबीआई से नहीं मिलेंगे 259 करोड़ रुपयेएरिक्शन का बकाया चुकाने के लिए अनिल अंबानी को एसबीआई से नहीं मिलेंगे 259 करोड़ रुपयेअंबानी की याचिका पर एनसीएलएटी ने शुक्रवार को एसबीआई को 259 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया. उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस समूह को एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये 19 मार्च तक चुकाने को कहा था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि यदि समूह ऐसा करने में विफल रहता है तो अनिल अंबानी को जेल जाना पड़ेगा.
Read more »

एरिक्सन का बकाया चुकाने के लिए अनिल अंबानी को एसबीआई से नहीं मिलेंगे 259 करोड़ रुपयेएरिक्सन का बकाया चुकाने के लिए अनिल अंबानी को एसबीआई से नहीं मिलेंगे 259 करोड़ रुपयेअंबानी की याचिका पर एनसीएलएटी ने शुक्रवार को एसबीआई को 259 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया. उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस समूह को एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये 19 मार्च तक चुकाने को कहा था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि यदि समूह ऐसा करने में विफल रहता है तो अनिल अंबानी को जेल जाना पड़ेगा.
Read more »

जेट एयरवेज के हालात पर उड्डयन मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के लिए कहाजेट एयरवेज के हालात पर उड्डयन मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के लिए कहाunion minister suresh prabhu acts on jet airways crisis and inconvenience faced by passengers | मंत्री सुरेश प्रभु ने नागरिक उड्डयन सचिव को दिए निर्देश एयरलाइन द्वारा विमानों को खड़े करने, सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर बैठक होगी आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अब तक 41 विमान खड़े किए जेट के एयरक्राफ्ट इंजीनियरों ने विमानों की सुरक्षा का रिस्क बताया
Read more »

जेट एयरवेज ने इंजीनियर्स को नहीं दिया 3 महीने का वेतन, नरेश गोयल ने कर्मचारियों को लिखा पत्र– News18 हिंदीजेट एयरवेज ने इंजीनियर्स को नहीं दिया 3 महीने का वेतन, नरेश गोयल ने कर्मचारियों को लिखा पत्र– News18 हिंदीJet Airways के चेयरमैन नरेश गोयल ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर कंपनी पर भरोसा बनाए रखने को कहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:42:01