विकीलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांज को सुनाई गई है 50 हफ्तों के लिए जेल की सजा
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज ने गुरुवार लंदन की कोर्ट से कहा कि वह खुद को अमेरिका को प्रत्यर्पण करने के खिलाफ लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि विकीलीक्स फाउंडर के रूप में किए गए उनके कार्यों से लोगों को फायदा हुआ है.
गुरुवार को कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान असांज ने कहा कि प्रत्यर्पण के लिए खुद का समर्पण नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने जो किया उसे वह ‘पत्रकारिता मानते हैं जिसने कई पुस्कार जीते हैं.’ असांज लंदन के बेलमार्श जेल से एक वीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिनस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे. उन्हें जमानत शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में बुधवार को 50 हफ्तों की सजा सुनाई गई है. असांज ने जस्टिस माइकल स्नो से कहा कि वह अमेरिका भेजे जाने के लिए अपनी सहमति नही देंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं खुद प्रत्यर्पित होने की इच्छा नहीं रखता हूं क्योंकि मेंने पत्रकारिता की है और इस काम के लिए कई अवॉर्ड जीते हैं और कई लोगों की जिंदगिंया बचाई है.’ इस सुनवाई के साथ ही प्रत्यर्पण की लंबी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई. इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी. विकीलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांज को 50 हफ्तों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है. उन पर जमानत नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. पिछले महीने 11 अप्रैल को 47 वर्षीय असांज को ब्रिटेन के इक्वाडोरियन दूतावास से गिरफ्तार किया गया था.जूलियन असांज पर स्वीडन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. इस मामले में लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने 29 जून, 2012 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने को कहा था, लेकिन असांज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इक्वाडोरियन दूतावास में शरण ले ली थी. इस मामले में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने उन्हें जमानत की शर्तें तोड़ने का दोषी ठहराया है. असांज ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलें नहीं मानीं.47 साल के जूलियन असांज ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर के रहने वाले हैं. जूलियन असांज कंप्यूटर कोडिंग, प्रोग्रामिंग और हैकिंग के महारथी बताए जाते हैं. साल 2016 में असांज ने 'विकीलीक्स' नामक एक वेबसाइट बनाई, जिसके जरिए उन्होंने इराक युद्ध से जुड़े करीब चार लाख से ज्यादा दस्तावेज जारी किए थे, जिसमें अमेरिका, इंग्लैंड और नाटो की सेनाओं के गंभीर युद्ध अपराध करने के प्रमाण मौजूद थे. इसके बाद असांज दुनिया भर में मशहूर हो गए. विकीलीक्स पर उनके किए कार्यों के लिए 2008 में उन्हें द इकॉनोमिस्ट फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन अवॉर्ड और 2010 में सेम एडम्स अवॉर्ड प्रदान किया गया. असांज पर साल 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप का भी आरोप है. असांज के खिलाफ रूसी हैकर्स की मदद से क्लिंटन और डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटरों से दस्तावेज चोरी करने का भी आरोप है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गर्लफ्रेंड को फिल्म दिखाने के लिए बॉयफ्रेंड के नियम- पॉपकॉर्न के लिए लाइन में नहीं लगूंगाबॉयफ्रेंड साइरिल ने लिखा- फिल्म के दौरान मेरे सामने से नहीं निकलने दूंगा, अलग रास्ता खोज लो नियमावली सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने फिल्म को लेकर साइरिल की प्रतिबद्धता की तारीफ की | boyfriend of a woman make rules for a film in London
Read more »
वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »
हरप्रीत को रजत, ज्ञानेन्द्र को कांस्य, एशियाई कुश्ती में भारत के नाम 16 पदकग्रीको रोमन पहलवान हरप्रीत और ज्ञानेन्द्र के क्रमश: रजत और कांस्य पदक के साथ भारत ने रविवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप
Read more »
जेट एयरवेज के कर्मचारियों को राहत, 500 लोगों को यहां मिलेगी नौकरी– News18 हिंदीतीन साल पहले भारतीय आसमान में दस्तक देने वाली ये सबसे बड़ी हायरिंग होगी airvistara jetairways
Read more »
विकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की जेल, ये है पूरा मामलाविकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्तों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है. उन पर जमानत नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है.
Read more »
मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को 50 हफ्तों की जेल, जमानत की शर्तें तोड़ी थीं2012 में असांजे पर यौन शोषण के आरोप लगे थे, इसके बाद उन्होंने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली जज ने असांजे की सजा का ऐलान करते हुए कहा- उन्होंने जानबूझकर खुद को कानून की पहुंच से दूर रखने की कोशिश की | Wikileaks founder Julian Assange has been sentenced to 50 weeks jail for absconding while
Read more »
अटल के गढ़ में राजनाथ को कौन देगा टक्कर, चर्चा जीत के अंतर को लेकरपहले आम चुनाव में नेहरू परिवार की बहन पं. विजयलक्ष्मी पंडित को जिताकर संसद में भेजने वाली लखनऊ संसदीय सीट की प्राथमिकता
Read more »
