क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आपसे मिलते ही सबसे पहले आपकी किस चीज पर नजर डालते हैं? आप शायद सोचें कि वो आपकी मुस्कुराहट या आपकी बातचीत का अंदाज देखते होंगे, लेकिन असलियत कुछ और ही है! दरअसल, 'किंग खान' की नजर सबसे पहले जींस की फिटिंग पर जाती है और अगर आपकी जींस की फिटिंग सही नहीं है, तो समझ लीजिए कि उनकी नजरों में आपका...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान और मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की दोस्ती दशकों पुरानी है। करण हमेशा शाहरुख को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं, लेकिन हाल ही में 'द मान्यवर शादी शो' के दौरान करण ने शाहरुख के बारे में एक ऐसी बात शेयर की, जिसे जानकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। करण ने खुलासा किया कि शाहरुख खान को ओसीडी है, लेकिन यह सिर्फ एक ही चीज को लेकर है- और वो है जींस की फिटिंग। जींस खराब तो इंसान भी.
.. करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान अपनी जींस की फिटिंग को लेकर इतने जुनूनी हैं कि वह इसी के आधार पर सामने वाले इंसान को 'जज' भी कर सकते हैं। करण ने मजाक में कहा, अगर आपने खराब फिटिंग वाली जींस पहनी है, तो शाहरुख आपको जज करेंगे। उन्हें लगेगा कि आप एक अच्छे इंसान नहीं हैं। करण ने अपना एक एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए बताया कि जब भी वह शाहरुख के घर 'मन्नत' जाते हैं, तो वह जींस पहनने से डरते हैं। उन्होंने बताया, जब मैं मन्नत जाता हूं और शाहरुख मुझे देखते हैं, तो वो एक खास नजर से पूछते हैं कि 'ये जींस कहां से मिली?' और मुझे समझ आ जाता है कि कुछ गड़बड़ है। जब करण ने दी थी शाहरुख को फैशन की सलाह यह जींस का सफर आज का नहीं बल्कि 1994 में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सेट से शुरू हुआ था। उस समय करण जौहर एक असिस्टेंट डायरेक्टर थे और शाहरुख के कपड़ों की जिम्मेदारी उन्हीं की थी। करण ने याद करते हुए बताया, मैंने उनसे कहा कि आप 'रैंगलर' पहनते हैं, लेकिन आपको 'लीवाइस' पहननी चाहिए, क्योंकि उसकी फिटिंग बेहतर होती है और आपका बॉडी टाइप उसमें ज्यादा अच्छा लगेगा। उस वक्त शाहरुख को लगा कि यह लड़का कौन है और मुझे ऐसी सलाह क्यों दे रहा है? 'साउथ बॉम्बे' का वह लड़का और स्मगल की हुई जींस 90 के दशक के उस दौर को याद करते हुए करण ने बताया कि 1994 में भारत में लीवाइस के स्टोर बहुत कम थे और इसे हासिल करना काफी मुश्किल था। जब शाहरुख ने करण की तकनीकी बातों पर सवाल उठाया, तो आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख से कहा था, यह साउथ बॉम्बे से आया है, इन लोगों को फैशन का पता होता है। इसके बाद ही शाहरुख ने करण की बात मानी। आज आलम यह है कि जींस को लेकर शाहरुख की अपनी एक बहुत मजबूत राय बन चुकी है। DDLJ के उन कपड़ों को पास रखकर ही सोते थे करण और उदय करण जौहर ने फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मशहूर आउटफिट्स के बारे में भी दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने बताया कि फिल्म की वह मशहूर ब्लैक हार्ले डेविडसन लेदर जैकेट 350 पाउंड में खरीदी गई थी, जबकि शाहरुख की वह प्रसिद्ध लाल शर्ट लंदन के 'फैशन स्ट्रीट' से ली गई थी। इन कपड़ों की अहमियत इतनी ज्यादा थी कि करण जौहर और उदय चोपड़ा रात को उन कपड़ों को अपने पास रखकर सोते थे। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि अगर एक भी चीज खो गई, तो सीधे घर वापस जाने के लिए तैयार रहना। यह भी पढ़ें- सुपरस्टार के साथ ब्रांड बनकर उभरे Shah Rukh Khan, दिल्ली की गलियों से कैसे बने बॉलीवुड के बादशाहयह भी पढ़ें- मिनिमल लुक से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक, इस साल इन 5 ट्रेंड्स का रहा बोलबाला
Karan Johar On SRK Shah Rukh Khan Jeans Fitting SRK Fashion Secrets Bollywood News 2025 King Khan Habits Karan Johar Interview SRK Personality Traits Shah Rukh Khan Karan Johar Bollywood Fashion Secrets DDLJ Outfits Shah Rukh Khan Jeans Fitting OCD Karan Johar Shah Rukh Khan Friendship DDLJ Costume Stories Celebrity Style Obsession
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Aryan Khan ने जीता ने पहला अवॉर्ड, बोले- शाह रुख खान के लिए नहीं...Aryan Khan Wins Best Debut Director Award: शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ने इस साल बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया। इस सीरीज को लोगों ने खूब प्यार दिया और अब इसका फल भी आर्यन को मिल गया है क्योंकि उन्होंने अपना पहला अवॉर्ड भी इस सीरीज के लिए जीत लिया...
Read more »
Pakistan Court Sentences Ex-PM Imran Khan And Wife Bushra Bibi To 17 Years In PrisonThe verdict was announced by Special Judge Central Shahrukh Arjumand during court proceedings held inside Adiala Jail, where Imran Khan is currently imprisoned.
Read more »
Imran Khan in Jail: PTI Chief Calls for Nationwide Protests After 17-Year Sentence; Is Pakistan on the Brink Again?Imran Khan In Jail: Imran Khan has also announced his intention to challenge the verdict against him in the Islamabad High Court after he and his wife, Bushra Bibi, were sentenced to 17 years in prison in the Toshakhana-II corruption case.
Read more »
Shah Rukh Khan को है OCD..करण जौहर ने बताई चौंकाने वाली बात, 'किंग खान' को दी थी ये सलाहकरण जौहर ने हाल ही में बताया कि शाह रुख खान को OCD ऑब्सेसिव कंपलसीव डिसऑर्डर है, लेकिन सिर्फ जींस को लेकर, आइए जानते हैं डायरेक्टर ने आखिर ऐसा क्यों कहा?
Read more »
Imran Khan To Move High Court, Urges Street Protests After Toshakhana-II VerdictJailed former Pakistan prime minister Imran Khan has called for nationwide protests and said he will challenge the Toshakhana-II verdict in the Islamabad High Court after being sentenced to 17 years in prison along with his wife, Bushra Bibi.
Read more »
Dhurandhar Director Aditya Dhar Rejected Tamannaah Bhatia: তামান্নাকে প্রত্যাখ্যান! কেন আয়েশা-ক্রিস্টল? ধুরন্ধর পরিচালকের যুক্তি শুনুন...Dhurandhar Director Aditya Dhar Why Rejected Tamannaah Bhatia And went with Ayesha Khan and Krystle DSouza
Read more »
