जिंदगी टीवी सीरियल नहीं, असल में..., रतन टाटा के वो 10 सक्सेस मंत्र, जो काम-सोच और जिंदगी को बदल कर रख देंगे

Ratan Tata News

जिंदगी टीवी सीरियल नहीं, असल में..., रतन टाटा के वो 10 सक्सेस मंत्र, जो काम-सोच और जिंदगी को बदल कर रख देंगे
Inspirational QuotesSuccess MantrasBusiness Philosophy
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

Ratan Tata Birthday 2025: रतन टाटा की कहानी भरोसे, सादगी और मजबूत फैसलों की मिसाल है। उन्होंने सिखाया कि सफलता सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि सही तरीके से कमाए गए धन और सम्मान में है। उनके 10 मंत्र काम, सोच और जिंदगी को बदलने का नजरिया देते हैं। ये मंत्र हमें बताते हैं कि कैसे नैतिकता और साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है, अपनी जड़ों को याद...

Ratan Tata Birthday: 28 दिसंबर 1937. ये वो तारीख है, जब भारत ने सिर्फ एक उद्योगपति नहीं, बल्कि एक सोच को जन्म लेते देखा। जिसने सोचने और जीने का एक मजबूत नजरिया दिया। नाम था- रतन टाटा, जिनका नाम आते ही भरोसा, सादगी और मजबूती अपने आप जुड़ जाती है। रतन टाटा की कहानी किसी शोरगुल भरे बिजनेस साम्राज्य की नहीं, बल्कि खामोशी से लिए गए उन फैसलों की है, जो वक्त के साथ मिसाल बन गए। जब फायदे और नुकसान के तराजू में नैतिकता हल्की पड़ रही थी, तब उन्होंने उसी पलड़े को थामे रखा। उनकी सादगी, उनकी आंखों में ठहराव और फैसलों में साहस.

Ratan Tata Birthday: 28 दिसंबर 1937... ये वो तारीख है, जब भारत ने सिर्फ एक उद्योगपति नहीं, बल्कि एक सोच को जन्म लेते देखा। जिसने सोचने और जीने का एक मजबूत नजरिया दिया। नाम था- रतन टाटा, जिनका नाम आते ही भरोसा, सादगी और मजबूती अपने आप जुड़ जाती है। रतन टाटा की कहानी किसी शोरगुल भरे बिजनेस साम्राज्य की नहीं, बल्कि खामोशी से लिए गए उन फैसलों की है, जो वक्त के साथ मिसाल बन गए। जब फायदे और नुकसान के तराजू में नैतिकता हल्की पड़ रही थी, तब उन्होंने उसी पलड़े को थामे रखा। उनकी सादगी, उनकी आंखों में ठहराव और फैसलों में साहस.... ये सब बताते हैं कि सफलता सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि असर में गिनी जाती है। उन्होंने सिखाया कि पैसा कमाना बड़ी बात नहीं, सही तरीके से कमाना बड़ी बात है। और अगर सम्मान दांव पर हो, तो समझौता नहीं सीधा इनकार ही सबसे मजबूत जवाब होता है। रतन टाटा आज भी सिर्फ याद नहीं किए जाते, बल्कि महसूस किए जाते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको रतन टाटा के वो मंत्र बताने जा रहे हैं, जो आपको रास्ता दिखाएंगे और गर्व से जीना सिखा देंगे। यह भी पढ़ें- धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा के बीच है यह खास कनेक्शन, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं रतन टाटा के 10 मंत्र, जो जीना सिखा देंगे जिंदगी टीवी सीरियल नहीं होती, असल जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ काम होता है। अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं तो सबके साथ चलिए। अगर लोग आपको पत्थर मारें, तो आप उनका इस्तेमाल अपना महल बनाने में कर लीजिए। हम सबके पास समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन प्रतिभा विकसित करने के लिए समान अवसर जरूर हैं। लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता, पर उसकी जंग उसे ही खत्म कर देती है। ठीक इसी तरह इंसान को कोई नहीं मिटा सकता, लेकिन उसकी अपनी सोच ही उसे खत्म कर देती है। अपनी जड़ें कभी मत भूलो, और जहां से तुम आए हो उस पर हमेशा गर्व करो। नेतृत्व का मतलब हुकूमत करना नहीं होता, असली नेतृत्व उन लोगों की देखभाल करने में है जो तुम्हारी जिम्मेदारी में हैं। किसी लड़ाई को जीतने के लिए तुम्हें उसे एक बार से ज्यादा बार लड़ना पड़ सकता है। जब तुम एक सपना लेकर और पूरे जुनून से काम करते हो, तो सफलता निश्चित है। सीखना कभी बंद मत करो, खुद को लगातार चुनौती दो ताकि तुम बढ़ो और विकसित हो सको। बता दें कि 9 अक्टूबर 2024 को रतन टाटा का निधन मुंबई के Breach Candy अस्पताल में हुआ था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Inspirational Quotes Success Mantras Business Philosophy Leadership Lessons Ethical Business Life Lessons Motivation Indian Industrialist Tata Group Ratan Tata Birthdy Ratan Tata Birthday 2025 Ratan Tata Birthday Date

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2025ன் டாப் 10 படங்கள்! தமிழ்நாடு பாக்ஸ் ஆபிஸில் யார் கிங்? நம்பர் 1 படம் இதுவா?2025ன் டாப் 10 படங்கள்! தமிழ்நாடு பாக்ஸ் ஆபிஸில் யார் கிங்? நம்பர் 1 படம் இதுவா?TN Box Office Top 10 Films 2025 : ​2025ல் டாப் 10 வசூல் பெற்ற படங்கள் என்னென்ன என்பது குறித்த விவரம் வெளியாகியுள்ளது. இது குறித்த விவரத்தை, இங்கு தெரிந்து கொள்வோம்.
Read more »

10000mAh बैटरी वाले स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स10000mAh बैटरी वाले स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्सऑनर ने चीन में 2 नए स्‍मार्टफोन HONOR WIN और WIN RT को पेश किया है। इनमें 10 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी और फास्‍ट चार्जिंग दी गई है।
Read more »

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए ये दो नए फोन, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए ये दो नए फोन, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हैHonor Win और Win RT स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च हुए हैं। इनमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 6.
Read more »

ஜனவரி 10க்குள் பொங்கல் பரிசுத் தொகுப்பு - தமிழ்நாடு அரசின் குட் நியூஸ்ஜனவரி 10க்குள் பொங்கல் பரிசுத் தொகுப்பு - தமிழ்நாடு அரசின் குட் நியூஸ்Pongal Gift : தமிழ்நாடு அரசின் பொங்கல் பரிசுத் தொகுப்பு ஜனிவரி 10 ஆம் தேதிக்குள் கொடுக்கப்பட உள்ளது.
Read more »

Mexico Bus Crash: ৬০০ ফুট নীচে বাস! ভয়ংকর দুর্ঘটনা কাড়ল শিশু-সহ ১০ প্রাণ, তদন্তে হাড়হিম রিপোর্ট...Mexico Bus Crash: ৬০০ ফুট নীচে বাস! ভয়ংকর দুর্ঘটনা কাড়ল শিশু-সহ ১০ প্রাণ, তদন্তে হাড়হিম রিপোর্ট...Mexico Bus Crash took 10 lives and 32 injured
Read more »

ગુજરાત પ્રદેશ ભાજપના નવા માળખાની જાહેરાત: 10 ઉપપ્રમુખ, 4 મહામંત્રી અને 10 મંત્રી જાહેરગુજરાત પ્રદેશ ભાજપના નવા માળખાની જાહેરાત: 10 ઉપપ્રમુખ, 4 મહામંત્રી અને 10 મંત્રી જાહેરGandhinagar News: ગુજરાત પ્રદેશ ભાજપ સંગઠનમાં લાંબા સમયથી જેની રાહ જોવાતી હતી તેવા નવા માળખાની સત્તાવાર જાહેરાત આજે પ્રદેશ પ્રમુખ જગદીશ વિશ્વકર્મા દ્વારા કરવામાં આવી છે.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:24