10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए ये दो नए फोन, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है

Honor Win News

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए ये दो नए फोन, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है
Honor Win RTHonor Win PriceHonor Win Specifications
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 53%

Honor Win और Win RT स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च हुए हैं। इनमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 6.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor Win और Honor Win RT शुक्रवार को चीन में लॉन्च किए गए। लेटेस्ट Honor स्मार्टफ़ोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं और इनमें 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। Honor Win सीरीज के फोन में 6.

83-इंच का डिस्प्ले और 10,000mAh की बैटरी है। Honor Win में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है, जबकि Win RT मॉडल में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। दोनों मॉडल में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। ये प्रीइंस्टॉल्ड MagicOS 10 के साथ आते हैं। Honor Win और Honor Win RT की कीमत Honor Win के 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 है। वहीं, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB रैम और स्टोरेज वर्जन की कीमत क्रमशः CNY 4,499 , 4,799 और 5,299 रखी गई है। Honor Win RT की शुरुआती कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,699 है। इसी तरह 12GB+512GB और 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 3,099 और CNY 2,999 तय की गई है। वहीं, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वर्जन की कीमत क्रमशः CNY 3,399 और CNY 3,999 रखी गई है। Honor Win और Honor Win RT दोनों ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Honor Win के स्पेसिफिकेशन्स डुअल सिम Honor Win Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है और इसमें 6.83-इंच का फुल-HD+ OLED डिस्प्ले है, जिसमें 185Hz तक रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 94.60 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। ये Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है, साथ में इसमें 16GB तक रैम और मैक्जिमम 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो, Honor Win में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का 1/1.56-इंच सेंसर, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। Honor Win में उपलब्ध कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, ब्लूटूथ 6.0, GPS, NFC, OTG और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ग्रेविटी सेंसर, फ्लिकर सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर हैं। इसमें डुअल स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन हैं। ये AI फेस-स्वैपिंग डिटेक्शन, ब्लर लोकेशन और पैरेलल स्पेस जैसे कई AI फीचर्स भी ऑफर करता है। Honor Win में 10,000mAh की बैटरी है जो 100W और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 16.4 घंटे तक लगातार गेमिंग टाइम और 31.3 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम देती है। कंपनी का दावा है कि ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग ऑफर करता है। इसका मेजरमेंट 163.1x76.6x8.3mm है और इसका वजन 229g है। Honor Win RT के स्पेसिफिकेशन्स Honor Win RT में Honor Win मॉडल के समान सिम, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले फीचर्स हैं। Honor Win RT Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर Adreno 830 GPU, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ चलता है। फोटोग्राफी के लिए, Honor Win RT में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का 1/1.56-इंच सेंसर और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल मैक्रो कैमरा है। इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। Honor Win RT में कनेक्टिविटी ऑप्शन और सेंसर Honor Win मॉडल जैसे ही हैं। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 10,000mAh की बैटरी भी है। इसका मेजरमेंट 163.1x76.6x8.3mm है और इसका वजन 225g है। यह भी पढ़ें: Xiaomi की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, EMG सेंसर से है लैस; मसल हेल्थ करती है मॉनिटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Honor Win RT Honor Win Price Honor Win Specifications Honor Win RT Specifications Honor Win Series Tech News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्रिकेट के 10 महारिकॉर्ड... जिनका टूटना नामुमकिन, 52 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, किसी ने 10 रन पर दस विकेट ल...क्रिकेट के 10 महारिकॉर्ड... जिनका टूटना नामुमकिन, 52 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, किसी ने 10 रन पर दस विकेट ल...10 unbreakable cricket records: क्रिकेट में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं. इनमें से कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं जबकि कइयों का टूटना अभी बाकी है. कुछ महा रिकॉर्ड एक दिन में या एक पारी में हैं. ब्रायन लारा का 400 रनों का पहाड़ या रोहित शर्मा का वनडे में नाबाद 264 रन की पारी इनमें शामिल है.
Read more »

नाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौतनाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौतनाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौत
Read more »

असंभव: एक पारी में 10 रन देकर झटके 10 विकेट, इस गेंदबाज ने किया क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबाअसंभव: एक पारी में 10 रन देकर झटके 10 विकेट, इस गेंदबाज ने किया क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबाक्रिकेट की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड इतने दुर्लभ होते हैं कि उन पर आपको आसानी से यकीन नहीं होता है. इंग्लैंड के महान लेफ्ट आर्म स्पिनर हेडली वेरिटी के नाम पर एक ऐसा ही वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.
Read more »

Patna Top 10 Goverment school: पटना के इन 10 सरकारी स्कूलों में होती है टॉप की पढ़ाई, एडमिशन मिलना हरेक स्ट...Patna Top 10 Goverment school: पटना के इन 10 सरकारी स्कूलों में होती है टॉप की पढ़ाई, एडमिशन मिलना हरेक स्ट...पटना: साल 2025 खत्म होने को है, वहीं अगले कुछ दिनों में साल 2026 शुरू हो जाएगा. युवा वर्ग जहां नये साल के जश्न की प्लानिंग या एक्स्ट्रा एक्टिविटी में जुट गए हैं. वहीं बच्चों के मम्मी-पापा की टेंशन उनके एडमिशन और स्कूल सलेक्शन को लेकर है. स्कूल गोइंग स्टूडेंट्स के गार्जियन के सामने अच्छे स्कूल का सलेक्शन बड़ी चुनौती होती है.
Read more »

37 पंजे और 10 बार 10 विकेट: इस खूंखार गेंदबाज ने किया था ऐसा काम, दुनिया ने जादुई स्पिनर को ठोका सलाम37 पंजे और 10 बार 10 विकेट: इस खूंखार गेंदबाज ने किया था ऐसा काम, दुनिया ने जादुई स्पिनर को ठोका सलामऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2006 में 26 दिसंबर से ही मेलबर्न में टेस्ट शुरू हुआ था. इस टेस्ट से पहले शेन वॉर्न 699 विकेट ले चुके थे. उनका 700वां विकेट कौन होगा और इस उपलब्धि को वह कैसे सेलिब्रेट करेंगे, इसे देखने के लिए मेलबर्न में क्रिकेट ग्राउंड में प्रशंसक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे.
Read more »

2025ன் டாப் 10 படங்கள்! தமிழ்நாடு பாக்ஸ் ஆபிஸில் யார் கிங்? நம்பர் 1 படம் இதுவா?2025ன் டாப் 10 படங்கள்! தமிழ்நாடு பாக்ஸ் ஆபிஸில் யார் கிங்? நம்பர் 1 படம் இதுவா?TN Box Office Top 10 Films 2025 : ​2025ல் டாப் 10 வசூல் பெற்ற படங்கள் என்னென்ன என்பது குறித்த விவரம் வெளியாகியுள்ளது. இது குறித்த விவரத்தை, இங்கு தெரிந்து கொள்வோம்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:22:09