जालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान डॉन ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारी

Jalandhar-City-Crime News

जालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान डॉन ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारी
Grenade Attack In JalandharGrenade Attack On YoutuberOffensive Remarks
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

Grenade Attack in Jalandhar जालंधर के रायपुर रसूलपुर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमलावर ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने इस्लाम और काबा के अपमान के चलते यह हमला किया है। उसने यह भी कहा कि अगर वह आदमी बच गया तो दोबारा हमला किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही...

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के रायपुर रसूलपुर में रहने वाले एक यूट्यूबर के घर पर किसी ने ग्रेनैड से हमला किया। जिस घर पर हमला किया गया, वह हिंदू विचारधारा वाले बताए जा रहे हैं। जिन पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी की है। वीडियों में बताया क्यों किया हमला वीडियो में उसने कहा है कि पंजाब के जालंधर में जो हमला हुआ है, वह ग्रेनेड हमला मैंने करवाया है। हमला इसलिए किया गया है क्योंकि मेरे इस्लाम, खाना काबा को गालियां निकलता था। यह लोग समझ रहे थे कि हम इनकी हरकत को भूल गए हैं। वीडियो में दावा किया गया कि अगर वह आदमी बच गया तो दोबारा हमला किया जाएगा। वीडियो में यह भी कहा कि मेरे भाई जीशान उर्फ जैसी पुरेवाल और खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पसिया का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरी इस काम में मदद की। 'मैं इतनी तबाही करूंगा कि.

..' हमले में एक नहीं बल्कि पांच व्यक्तियों के होने का दावा किया गया है। वीडियो में भट्टी ने कहा कि अगर आप लोग चाहते हैं कि ऐसा खून खराब ना हो तो सभी को गिरफ्तार कर लो वरना कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी। वीडियो में कहा कि मेरे पास कुछ ऐसी तस्वीरें हैं और नाम हैं, वह मैं सब देने को तैयार हूं। अगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो मैं इतनी तबाही करूंगा कि इन सभी की सात नस्ल याद रखेंगी कि किसी से दुश्मनी मोल ली थी। सबका हिसाब किताब है- भट्टी भट्टी ने कहा कि अभी मैं शायद आपको खबरें पता ना चले, मगर मैं वीडियो दिखाऊंगा इसका, अगर कोई दोबारा मेरे धर्म के बारे में बोलेगा तो मैं ऐसा हाल करूंगा और मुझे कोई रोक नहीं सकता। इसलिए समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। इस्लाम के खिलाफ बोलने वाला कोई एक व्यक्ति नहीं था बल्कि और भी व्यक्ति भी हैं। सबका हिसाब किताब है। उनको सजा मिलकर रहेगी। तुम लोगों ने इस्लाम को ऐसे ही समझा हुआ है। मगर ऐसा नहीं होगा। जिसको मेरा जो करना है वह कर ले। ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, बिहार से बब्बर खालसा के तीन आतंकी गिरफ्तार; नेपाल भागने की फिराक में थे ये भी पढ़ें- 'मंदिर पर हमला ISI की साजिश', अमृतसर में ग्रेनेड हमले पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान; CCTV में कैद हुई घटना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Grenade Attack In Jalandhar Grenade Attack On Youtuber Offensive Remarks Pakistan Don Shahzad Bhatti Video Message Jalandhar Attack Grenade Attack जालंधर ग्रेनेड अटैक Punjab News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राई सीरीज में हराया, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झटकान्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राई सीरीज में हराया, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झटकापाकिस्तान ने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में 5 विकेट से हार का सामना किया। न्यूजीलैंड ने 243 रन का लक्ष्य 45.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।
Read more »

पंजाब के कोटली सूरत मल्ली में डिपो होल्डर सुखदेव सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमलापंजाब के कोटली सूरत मल्ली में डिपो होल्डर सुखदेव सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमलापंजाब के डेरा बाबा नानक के तहत आते गांव कोटली सूरत मल्ली में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कांग्रेस पार्टी से जुड़े डिपो होल्डर सुखदेव सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ। यह जानकारी मनिंदर सिंह ने दी। कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह पर गोली चलाने की असफल कोशिश भी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है और एसएसपी बटाला ने भी विस्फोट की पुष्टि की है।
Read more »

पाकिस्तान के कुर्रम में ट्रकों के एक काफिले पर आतंकी हमला, 2 की मौत; 15 घायलपाकिस्तान के कुर्रम में ट्रकों के एक काफिले पर आतंकी हमला, 2 की मौत; 15 घायलKurram Terrorist Attack: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों के काफिले पर हमला कर दिया.
Read more »

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी के घर पर ग्रेनेड हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारीगुरदासपुर में पुलिसकर्मी के घर पर ग्रेनेड हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारीबब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां और शेरा मान ने पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिसकर्मी के घर पर ग्रेनेड हमला किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।
Read more »

5 खिलाड़ी जिनके बूते भारत ने चटाई धूल, जिंदगी भर याद रखेगा पूरा पाकिस्तान5 खिलाड़ी जिनके बूते भारत ने चटाई धूल, जिंदगी भर याद रखेगा पूरा पाकिस्तानभारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल कर ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर रोहित शर्मा की टीम ने 6 विकेट से मैदान मारा।
Read more »

पंजाब के जालंधर में हिंदूवादी नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, इस पाकिस्तानी डॉन ने ली जिम्मेदारीपंजाब के जालंधर में हिंदूवादी नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, इस पाकिस्तानी डॉन ने ली जिम्मेदारीस शख्स के घर पर ये ग्रेनेड फेंका गया, वह हिंदू विचारधारा का है. इस ग्रेनेड अटैक में पाकिस्तानी डॉन भट्टी की मदद किसी और ने नहीं बल्कि जीशान अख्तर उर्फ जैसी पूरेवाल ने की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:48:36