जापान आम चुनाव: बहुमत से पीछे रहा सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम शिगेरू इशिबा की बढ़ी मुश्किलें
जापान आम चुनाव: बहुमत से पीछे रहा सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम शिगेरू इशिबा की बढ़ी मुश्किलेंटोक्यो, 28 अक्टूबर । जापान के आम चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके सहयोगी कोमिटो का सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाया। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी, जापान की संवैधानिक लोकतांत्रिक पार्टी ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। 15 वर्षों में पहली बार लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कोमिटो ने निचले सदन में अपना बहुमत खोया है। पिछली बार उन्होंने 2009 में बहुमत खोया था। एलडीपी और कोमिटो को संसद के शक्तिशाली सदन में 465 सीटों में से कुल 215 सीटें मिलीं, जो बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों से कम है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एलडीपी ने अकेले 191 सीटें जीतीं। जबकि चुनाव से पहले उसके पास मौजूद 247 सीटों से बहुत कम है। इसके विपरीत, मुख्य विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी 148 सीटों पर पहुंच गई जो चुनाव से पहले 98 सीटों तक सीमित थी। चुनाव नतीजे काफी हद तक मीडिया के पूर्वानुमानों के अनुरूप है। यह चुनाव स्लश फंड घोटाले के बाद पहला राष्ट्रव्यापी मतदान है, जिसने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को हिलाकर रख दिया था। इसकी वजह से जनता का पार्टी में विश्वास कम हुआ और इसी के चलते फुमियो किशिदा को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। पब्लिक ब्रोडकास्टर एनएचके के मुताबिक, खराब प्रदर्शन के बाद, प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अपनी सरकार को स्थिर करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। उन्होंने अन्य दलों से सहयोग लेने की योजना की घोषणा की। देश के 50वें प्रतिनिधि सभा चुनाव में कुल 1,344 उम्मीदवार मैदान में थे, जो 2021 में पिछले ऐसे चुनाव में 1,051 से अधिक थे।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में प्रचंड जीत के बाद CM सैनी ने की PM मोदी से मुलाकात, जानें कब लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ?Nayab Singh Saini: हरियाणा में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.
Read more »
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के हेटक्वार्टर पर फेंका बम फिर की पीएम ऑफिस में घुसने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तारजापान की सत्तारूढ़ पार्टी के हेटक्वार्टर पर फेंका बम फिर की पीएम ऑफिस में घुसने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Read more »
जापान में आम चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी के ऑफिस पर फेंके गए पेट्रोल बम, पीएम ऑफिस में भी घुसने की कोशिशइस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने जब आरोपी शख्स की छोटी सफेद कार की तलाशी ली तो उसमें आमतौर पर तरल पदार्थ ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई प्लास्टिक टैंक पाए गए। इसके बाद उसे हिरासत में लिया...
Read more »
जापान में नए नेता के चुनाव के लिए आज मतदान, मुश्किल में पीएम इशिबा का गठबंधनजनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, एलडीपी और उसके लंबे समय के सहयोगी कोमीतो को हार का सामना करना पड़ सकता है. अगर जनमत सर्वेक्षणों की बात सही साबित होती है तो बहुमत खोने की वजह से प्रधानमंत्री इशिबा को छोटे दलों के साथ सत्ता-साझा करने के लिए बातचीत करने पर मजबूर होना पड़ेगा, जो कि अभी एक महीने पहले ही सत्ता में आए हैं.
Read more »
जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के सत्तारूढ़ गठबंधन ने खोया बहुमत, संसदीय चुनाव परिणाम अधर मेंजापान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने रविवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव में भारी पराजय के साथ अपना संसदीय बहुमत खो दिया है। इससे अगली सरकार के गठन और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और जूनियर गठबंधन सहयोगी कोमीतो ने संसद के निचले सदन में 209 सीटें जीतीं...
Read more »
Japan: आम चुनाव में बहुमत खो सकती है PM इशिबा की पार्टी, सर्वेक्षण में खुलासा- वित्तीय घोटालों से जनता नाराजजापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) आगामी आम चुनावों में बहुमत खो सकती है। रविवार को होने वाले इस अहम चुनाव में एलडीपी और उसकी सहयोगी कोमितो पार्टी को
Read more »
