Nayab Singh Saini: हरियाणा में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.
हरियाणा में प्रचंड जीत के बाद CM सैनी ने की PM मोदी से मुलाकात, जानें कब लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ? Nayab Singh Saini: हरियाणा में भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
पीएम मोदी ने इसकी तस्वीरें एक्स पर शेयर की है.हरियाणा में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम सैनी के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई भी दी. पीएम मोदी ने लिखा कि 'हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मिला और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और महत्वपूर्ण होने जा रही है.' हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मिला और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और महत्वपूर्ण होने जा रही है।वहीं, जीत के बाद सीएम सैनी ने भी पीएम मोदी को जीत का श्रेय दिया और कहा कि लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर भरोसा दिखाया है. पिछले 10 सालों में ऐसी नीतियां और योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ किसानों और गरीबों को हो रहा है. उनकी मेहनत की वजह से ही तीसरी बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है.जब सीएम सैनी से पूछा गया कि वह सीएम पद की शपथ कब लेंगे तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि मैं शपथ कब लूंगा. मैंने अपनी ड्यूटी की है और अब जो फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड लेगा, वह स्वीकार होगा. विधायक दल किसको अपना नेता मानते हैं, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता. वहीं, जब बीजेपी के दिग्गज नेता अनिव विज के सीएम उम्मीदवार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अनिल विज हमारे नेता हैं और वह अपनी बात रख सकते हैं. इस पर फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड का होगा.इसके साथ ही हरियाणा में जलेबी के नाम पर हो रही सियासत पर भी सैनी ने अपनी बात रखी और कहा कि हम अपने अध्यक्ष जी से कहेंगे कि वह राहुल गांधी और पवन खेड़ा के यहां जलेबी भिजवा दें. बता दें कि हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पहले ही साफ कर चुके हैं कि हमने नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है तो मुख्यमंत्री भी सैनी ही होंगे. अब सैनी दोबारा से सीएम पद की शपथ कब लेते हैं. फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है.
Narendra Modi Haryana Election Haryana Election 2024 Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi CM Atishi : आतिशी आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजनिवास में समारोह की तैयारी पूरी; पांच बनेंगे मंत्रीअरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
Read more »
Delhi CM Atishi Oath Live: राज निवास में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, केजरीवाल के आवास पर पहुंची आतिशीअरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
Read more »
Delhi CM Atishi Oath Live: दिल्ली की नई CM बनीं आतिशी, LG ने दिलाई शपथ; इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथअरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
Read more »
राजनीतिक गुरु बने केजरीवाल: शपथ लेने के बाद आतिशी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, दिल्ली LG को किया इग्नोरआतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
Read more »
Haryana CM Nayab Saini Education: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहां तक की है पढ़ाई? जानिए सीएमनायब सिंह सैनी की एजुकेशनCM Nayab Singh Saini Education in Hindi: एक बार फिर नायब सिंह सैनी हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मार्च 2024 में बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद सौंपा था और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद एक बार फिर वह CM पद की शपथ लेंगे। यहां जानिए मुख्यमंत्री नायब सैनी की...
Read more »
Haryana: पीएम मोदी से मिले नायब सैनी, कहा-मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, सीएम का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगाहरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे।
Read more »
