जानिए कैसे रचा जाता है प्रचार में लगे VIP नेताओं की सुरक्षा का चक्रव्यूह

United States News News

जानिए कैसे रचा जाता है प्रचार में लगे VIP नेताओं की सुरक्षा का चक्रव्यूह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 174 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 63%

जानिए कैसे चुनाव प्रचार के दौरान वीआईपी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है?

चुनाव एक ऐसा वक्त है जब बड़े से बड़ा वीआईपी नेता जनता के बीच आकर खड़ा होता है और ये अहसास दिलाने की कोशिश करता है कि वो आपके ही बीच से निकला हुआ एक आम आदमी है और आपके लिए ही सत्ता की लड़ाई लड़ रहा है. चुनाव के इस मौसम में जनता के प्रति नेताओं का अपनापन और बढ़ता नजर आता है.

बात चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हो या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की, ये नाम ऐसे लोगों के हैं जिनकी तैनाती में खड़े जवानों की एक चूक भी जान लिए खतरा साबित हो सकती है. चुनावी प्रचार के दौरान वीआईपी नेता अचानक सिक्योरिटी घेरे से निकलकर जनता के बीच पहुंच जाते हैं तो में अगर किसी के हाथ-पैर फूलते हैं तो वो सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय बलों के जवान ही होते हैं. इन दिनों लगभग रोज ऐसी खबरें सामने आती हैं जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सुरक्षा घेरा तोड़, बेरीगेड लांघ कर रैली की भीड़ में पहुंच जाती हैं, पीएम मोदी लोगों से हाथ मिलते नजर आते हैं. ऐसे में ये किसी के लिए भी जिज्ञासा का कारण हो सकता है कि केंद्रीय बल चुनाव प्रचार अभियान के दौरान देशभर में वीआईपी लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करते हैं?वीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय बलों के पास जमीनी स्तर पर दो हजार से अधिक सतर्क कमांडो, 120 युवा पर्यवेक्षक अधिकारी, हजारों गोलियां, प्राथमिक चिकित्सा किट और खुफिया डाटा शीट होती हैं. वीआईपी सुरक्षा प्रतिष्ठान में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर, लगभग 2,000 कमांडो ज़मीन पर हैं और उन्हें शिफ्ट में लगाया जाता है. इसके अलावा 120 युवा अधिकारियों को राजनेताओं के केंद्रीय सुरक्षा दायरे में शामिल किया जाता है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा, विशेष सुरक्षा समूह के जिम्मे आती है. अन्य प्रमुख राजनेताओं की सुरक्षा एनएसजी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसे केन्द्रीय बलों द्वारा की जाती है. ये नेता अपनी पार्टियों के प्रचार के लिए हर रोज हजारों किलोमीटर की यात्रा करते है. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पास भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत 78 वीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. शाह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा श्रेणी में रखा गया है.सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ के तहत सुरक्षा प्राप्त वीआईपी पर नजर रखने के लिए देश के विभिन्न भागों में 54 से अधिक अधिकारी तैनात होते हैं. उन्हें विशेष कार्यों के लिए विशेष बल के 28 विभिन्न स्तरों से लेकर जमीनी स्तर की इकाइयों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है. देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के ये कमांडो केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद को भी सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं. ये कमांडो आधुनिक एके सीरीज और एमपी5 असॉल्ट राइफल, मैगजीन, पिस्तौल, मोबाइल बॉडी कवच और भीड़ नियंत्रण एवं विशेष परिस्थितियों में रस्सियों और लाठी से लैस होते हैं.नोएडा में सीआरपीएफ अड्डे पर एक 24X7 नियंत्रण कक्ष, नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय में इसी तरह के परिचालन केंद्र के साथ लगातार संपर्क में रहता है जो इन टीमों को ले जाने वाले हर कदम का समन्वय करता है और वायरलेस व मोबाइल पर उनके साथ नियमित संपर्क में रहता है. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल को 93 वीआईपी की सुरक्षा की सौंपी गई है. विभिन्न सुरक्षा टीमों पर नज़र रखने के लिए लगभग 40 अधिकारियों को पर्यवेक्षक की भूमिकाओं में तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि वे स्थानीय क्षेत्र में शिविर लगाते हैं और कमांडो की तैयारियों, रसद, भोजन और अन्य आवश्यकताओं को सुनिश्चित करते हैं.सीआईएसएफ की सुरक्षा में कुछ जाने माने वीआईपी लोगों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ , मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री महेश शर्मा और मनोज सिन्हा, पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा उम्मीदवार भारती घोष और तृणमूल कांग्रेस के शासन वाले राज्य पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी के कई अन्य लोकसभा उम्मीदवार शामिल हैं.राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के पास भी 13 वीआईपी लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है. इसके पास केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिह, अखिलेश यादव और मायावती जैसे पूर्व मुख्यमंत्रियों और योगी आदित्यनाथ व एन चन्द्रबाबू नायडू जैसे मौजूदा मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है.भारत-तिब्बत पुलिस बल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी , जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती जैसे लगभग 16 वीआईपी लोगों की सुरक्षा में लगी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

वोट चेक करने वाली VVPAT की पूरी कहानी, कब बनी, कैसे करती है काम?वोट चेक करने वाली VVPAT की पूरी कहानी, कब बनी, कैसे करती है काम?पहले बैलेट पेपर फिर ईवीएम पर उठने लगे सवाल तो आया वीवीपैट सिस्टम. पर क्या आप जानते हैं वीवीपैट का कॉन्सेप्ट कहां से आया? पहली बार कब और कहां हुआ वीवीपैट वाली मशीन का इस्तेमाल. पढ़िए वीवीपैट की पूरी कहानी.
Read more »

'मोदी राज में अंबानी की टीम कैसे हार सकती है?''मोदी राज में अंबानी की टीम कैसे हार सकती है?'IPL 2019 मुंबई इंडियंस-चेन्नई सुपरकिंग्स: 'मोदी राज में अंबानी की टीम कैसे हार सकती है?'
Read more »

सोरॉसिस से जूझ रही हैं उतरन की रश्मि देसाईसोरॉसिस से जूझ रही हैं उतरन की रश्मि देसाईसोरॉसिस से जूझ रही हैं उतरन की रश्मि देसाई, पर ये बीमारी है क्या?
Read more »

विदेशी मीडिया में कैसे बदलती है मोदी की हवाविदेशी मीडिया में कैसे बदलती है मोदी की हवाकिन आधारों पर विदेशी मीडिया भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के बारे में राय कायम करता है.
Read more »

कैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूकैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूआख़िरी दौर के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है लेकिन प्रचार के इस आख़िरी पड़ाव में पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने वोकल कॉर्ड में ख़राबी की शिकायत करते हुए प्रचार से दूरी बना ली है. बाक़ी के राज्यों में पार्टी का प्रचार करने के बाद सिद्धू कल पंजाब में राहुल गांधी की रैली से दूर रहे.  बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनका मनमुटाव इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है.  पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने सार्वजनिक तौर पर यह कहकर सिद्धू की नाराज़गी को और बढ़ा दिया है कि पंजाब में प्रचार के लिए सिद्धू की ज़रूरत नहीं है.
Read more »

आखिर कैसे तय होता है खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर, वजह बेहद दिलचस्पआखिर कैसे तय होता है खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर, वजह बेहद दिलचस्पसहवाग पहनते हैं बिना नंबर वाली जर्सी, वजह है बेहद दिलचस्प TeamIndia IndianCricketTeam IndianCricketers Sachin Sehwag Dhoni Virat Yuvraj Rohit
Read more »

कोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोककोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोकपश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इसके अलावा आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी गई है.
Read more »

दर्जा तो बराबर है, बस बोलती बहुत कम हैं औरतें– News18 हिंदीदर्जा तो बराबर है, बस बोलती बहुत कम हैं औरतें– News18 हिंदीहिंदी में भी ऑनलाइन मीडिया के सामने ये एक बड़ी चुनौती है कि उनकी साइट पर ये जो 75 फीसदी मर्द और सिर्फ 25 फीसदी औरतें हैं, वो इस अनुपात को कैसे ठीक करें. कैसे विमेन यूजर्स की संख्‍या बढ़ाई जाए और कैसे उनके साथ एक संवाद कायम हो. कैसे वो पब्लिक डिबेट में हिस्‍सेदारी करें. और कैसे इस गोबरपट्टी के मर्दों को ये समझ आए कि पब्लिक स्‍पेस में बात करने का एक सलीका होता है. आप किसी औरत को इसलिए छिनाल, रंडी बुलाने लगें, रेप की धमकी देने लगें, उसके शरीर, उसकी निजता पर हमला करने लगें क्‍योंकि उसकी बात से आप सहमत नहीं, ये कहां की महान भारतीय सभ्‍यता है. आप कौन हैं, जो इंटरनेट के अंधेरे में अपना नाम और पहचान छिपाकर अपनी मर्दानगी का प्रदर्शन कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:38:10