जात-पात और राजनीति LokSabhaElections2019
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है, वह हास्यास्पद और अपरिपक्व है.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा,"मोदी जी अपने को जबर्दस्ती पिछड़ा बनाकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए जातिवाद का खुलकर इस्तेमाल करते हैं, वे अगर जन्म से पिछड़े होते तो क्या RSS उन्हें कभी भी प्रधानमंत्री बनने देता? मायावती ने कहा कि वैसे भी श्री कल्याण सिंह जैसों का आरएसएस ने क्या बुरा हाल किया है, क्या यह देश नहीं देख रहा है." गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा के दौरान एसपी-बीएसपी गठबंधन को 'महामिलावटी' करार देते हुए कहा था कि इन पार्टियों का एक ही मंत्र है, 'जात-पात जपना, जनता का माल अपना.' मायावती और प्रधानमंत्री मोदी के आरोप-प्रत्यारोप के बाद जाति का मुद्दा फिर चुनाव प्रचार के केंद्र में आता दिख रहा है. इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि बिहार, यूपी और झारखंड की जिन सीटों पर चुनाव होना बाकी है, वहां जाति का फैक्टर वोटों के ध्रुवीकरण में बड़ी भूमिका निभाता आया है. प्रधानमंत्री मोदी की जाति का मुद्दा नया नहीं है और गाहे-बगाहे इस पर बहस चलती रही है. जैसा कि 7 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था, 'भाइयो बहनों, ये तो इतिहास की सच्चाई है कि मैं नीची जाति में पैदा हुआ हूं लेकिन मैं देश को भरोसा देता हूं मेरी राजनीति निम्न स्तर की नहीं है. मैं पैदा हुआ हूं नीची जाति में लेकिन मेरा सपना है एक भारत श्रेष्ठ भारत. साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब बीजेपी के पीएम कैंडिडेट के रूप में पहली बार उन्होंने देश के सामने पिछड़ी जाति में अपनी पैदाइश का खुलासा किया. लेकिन पिछले वर्षों में पीएम मोदी जाति पर और नए बयान सामने आए, जिसके बारे में पीएम मोदी हाल ही में देश को अवगत करवा चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 27 अप्रैल को कन्नौज में कहा, 'आपके लिए पिछड़ी जाति में पैदा होना राजनीति का खेल होगा, मेरे लिए पिछड़ी जाति में पैदा होना मां भारती की सेवा करने का सौभाग्य है और कुछ नहीं. और बहन जी महामिलावटी लोग मेरी जाति तो इतनी छोटी है, गांव में एकाध घर भी नहीं होता है और मैं तो पिछड़ा नहीं अति पिछड़े में पैदा हुआ हूं.' ये 27 अप्रैल का भाषण है जो पीएम मोदी ने कन्नौज में दिया था और अति पिछड़ी जाति में पैदा होने को अपना सौभाग्य माना था लेकिन मायावती ऐसा नहीं मानतीं. मायावती ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है. ऐसी मिथ्या बातें नहीं करनी चाहिए कि हमारा गठबंधन जाति के नाम पर वोट ले रहा है. ये सही नहीं था. मोदी जबरदस्ती खुद को पिछड़ा बताकर जातिवाद का इस्तेमाल करते रहे हैं.' पीएम मोदी जन्म से ओबीसी यानी पिछड़ी जाति के हैं या मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी जाति को पिछड़ा जाति घोषित किया गया, ये वो सवाल है जिसपर संशय बरकरार है. मई 2014 में गुजरात सरकार ने दावा किया था कि मोढ घांची जाति को 1994 में ही ओबीसी कैटेगरी में शामिल कर लिया गया. जिसके सबूत के तौर पर गुजरात सरकार ने 25 जुलाई 1994 को जारी हुआ नोटिफिकेशन पेश किया जिसके जरिये मोढ घांची समेत 36 जातियों को ओबीसी कैटेगरी में शामिल किया गया था. मतलब ये कि पीएम मोदी की जाति को तब पिछड़ी जाति का दर्जा दिया जा चुका था, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं बने थे. गुजरात सरकार ने एक सर्कुलर के आधार पर मई 2014 में कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने आरोप लगाया कि मोदी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी जाति को ओबीसी कैटेगरी में शामिल करवाने के लिए जोड़तोड़ की थी. शक्ति सिंह गोहिल ने 9 मई 2014 को कहा था, 'मोदी जब पैदा हुए तब या बड़े हुए तब, कभी भी पिछड़ी जाति में नहीं थे. मोदी मोढ घांची हैं. वैश्य तो हैं, अपर कास्ट तो हैं लेकिन बड़े पैसे वाले जो परिवार थे उसमें से आते थे.' यानी पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति के हैं या उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी जाति को ओबीसी कैटेगरी में शामिल करवा लिया, इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं लेकिन मायावती का तो एक दावा और भी है. जैसा कि मायावती ने शुक्रवार को कहा, 'अगर मोदी जन्म से पिछड़े होते तो क्या RSS उन्हें प्रधानमंत्री बनवा देता. वैसे भी कल्याण सिंह जैसों का क्या हाल किया है, ये देश सब जानता है.'चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
पश्चिम बंगाल में दांव पर है मोदी और ममता की साखजिन सात सीटों पर मतदान है उन पर 2014 में तृणमूल कांग्रेस जीती थी. लेकिन इस बार उसे चुनौती मिल रही है बीजेपी से.
Read more »
चुनाव आयोग से पीएम मोदी को मिली लगातार 8वीं क्लीन चिट– News18 हिंदीचुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में क्लीनचिट दी है ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
चुनाव आयोग ने दो और मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी क्लीनचिटचुनाव आयोग ने दो और मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी क्लीनचिट LokSabhaElections2019 PMModi EC MMC CleanChit लोकसभाचुनाव2019 पीएममोदी चुनावआयोग चुनावआचारसंहिता क्लीनचिट
Read more »
जातीय समीकरण अखिलेश यादव के पक्ष में, निरहुआ को लोकप्रियता और मोदी मैजिक का सहारासपा-बसपा का गढ़ मानी जाने वाली आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव की स्थिति को जातीय समीकरण के मद्देनजर बेहद मजबूती मिल रही है, हालांकि बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सपा मुखिया को राष्ट्रवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बतौर अभिनेता अपनी लोकप्रियता के चलते कड़ी चुनौती दे रहे हैं.
Read more »
राहुल ने कहा- मोदी और रघुवर सरकार ने आदिवासियों की जमीनें लूटकर गरीबी में धकेलासिंहभूम लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में रैली में आए कांग्रेस अध्यक्ष कहा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने टाटा से जमीन लेकर आदिवासियों के हवाले कर दी | Rahul Gandhi, Ghulam Nabi Azad, come, Jharkhand
Read more »
Elections 2019: अखिलेश के पक्ष में जातीय समीकरण, निरहुआ को लोकप्रियता और मोदी का सहारासपा-बसपा का गढ़ मानी जाने वाली आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव की स्थिति को जातीय समीकरण के मद्देनजर बेहद मजबूती मिल रही है, हालांकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सपा मुखिया को राष्ट्रवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बतौर अभिनेता अपनी लोकप्रियता के चलते कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
Read more »
मोदी से नाराज मुसलमान, एक बोला- पाकिस्तान में खाते हैं बिरयानी और यहां देशभक्ति की बातेंपंजाब के मलेरकोटला में तकरीबन 1.60 लाख आबादी है, जिनमें 1 लाख मुसलमानों की है। इस क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कई पोस्टर हैं, लेकिन इनमें मोदी और अमित शाह के फोटोग्राफ देखने को नहीं मिलते।
Read more »
CBSE रिजल्ट से पहले हो गई मौत, तीन विषयों में आए 95 से ज्यादा नंबरस्टीफन हॉकिंग्स को आदर्श मानने वाले विनायक श्रीधर मरने से पहले तीन ही सब्जेक्ट्स के एग्जाम दे पाए. बाकी दो सब्जेक्ट्स में बैठने से पहले ही जिंदगी ने उनका साथ छोड़ दिया. उनके इंग्लिश में 100, साइंस में 96 और संस्कृत में 97 मार्क्स आए. वह सोशल साइंस और कंप्यूटर साइंस के एग्जाम नहीं दे पाए.
Read more »
मायावती बोलीं- हमारा गठबंधन नहीं, मोदी हैं जाति के मामले में महामिलावटीआजमगढ़ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रैली में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हमारे गठबंधन को महामिलावटी बताया जा रहा है, जबकि जाति के आधार पर पीएम नरेंद्र मोदी तो खुद महामिलावटी हैं.
Read more »
हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »
