चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में क्लीनचिट दी है ElectionsWithNews18 BattleOf2019
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में क्लीनचिट दी है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इससे पहले पीएम मोदी को छः अन्य शिकायतों पर क्लीन चिट मिल चुकी है. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी ने 23 अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो किया.
सूत्रों के मुताबिक आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मोदी ने आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने मोदी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में नौ अप्रैल को उनके द्वारा दिये गये भाषण के सिलसिले में भी पाक साफ करार दिया. चित्रदुर्ग में उन्होंने अपने चुनावी भाषण में नये वोटर्स से अपना वोट बालाकोट हवाई हमले के नायकों को समर्पित करने का कथित रूप से आह्वान किया था.उसी दिन उन्होंने महाराष्ट्र में लातूर जिले के औसा में भी ऐसी ही अपील की थी. आयोग ने इस मामले में भी उन्हें क्लीन चिट दी थी लेकिन चुनाव आयुक्तों में एक ने इस मामले में असहमति जाहिर की थी. वैसे आयोग ने अब तक अपने इन दोनों फैसलों को सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन इन दोनों फैसलों के साथ ही मोदी को अब तक आठ मामलों में क्लीनचिट मिल चुकी है.राजीव गांधी पर मोदी की टिप्पणी के खिलाफ EC पहुंची कांग्रेस, प्रचार पर रोक लगाने की मांग गुजरात के निर्वाचन कार्यालय का मानना है कि कोई उल्लंघन नहीं पाया गया. कांग्रेस यह आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग गयी थी कि मोदी ने वोट डालने के बाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रोडशो निकाला और राजनीतिक टिप्पणी की. पहले चुनाव आयोग मोदी के छह भाषणों, शाह के दो भाषणों और कांग्रेस प्रमुख के एक भाषण को सही ठहरा चुका है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप, चुनाव आयोग आज करेगा मीटिंगLok Sabha Elections 2019 India LIVE Hindi News: कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने एक याचिका दाखिल कर सुरक्षाबलों को राजनैतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
Read more »
चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों के फैसले को पलटा, नरेंद्र मोदी को दूसरी बार क्लीनचिट दीमहाराष्ट्र के लातुर में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से कहा था कि क्या आपका पहला वोट पुलवामा के शहीदों को समर्पित हो सकता है? इस बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी.
Read more »
भोपाल से चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को क्या चुनाव आयोग देगा राहत?चुनाव आयोग ने 72 घंटे के लिए जुबान पर ताला लगाया तो भोपाल से बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा ने पूजा पाठ का सहारा लिया. इसके साथ ही चुनाव आयोग से बैन की अवधि को कम करने की अपील भी कर दी, लेकिन क्या उन्हें रियायत मिलेगी.
Read more »
चुनाव आयोग से PM मोदी और अमित शाह को क्लीन चिट, राहुल गांधी को मिली मोहलतशुक्रवार को आयोग ने पीएम मोदी को तीन मामलों में क्लीन चिट दी. पीएम मोदी के साथ ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी क्लीन चिट मिली है.
Read more »
चुनाव आयोग का मोदी को क्लीनचिट देने का सिलसिला जारी, दो अन्य भाषणों को मिली क्लीनचिटचुनाव आयोग का मोदी को क्लीनचिट देने का सिलसिला जारी, दो अन्य भाषणों को मिली क्लीनचिट LokSabhaElections2019 ElectionCommission ModelCodeOfConduct NarendraModi लोकसभाचुनाव2019 चुनावआयोग आदर्शआचारसंहिता नरेंद्रमोदी
Read more »
चुनाव आयोग का मोदी को क्लीनचिट देने का सिलसिला जारी, दो अन्य भाषणों को भी क्लीनचिटचुनाव आयोग का मोदी को क्लीनचिट देने का सिलसिला जारी, दो अन्य भाषणों को भी क्लीनचिट LokSabhaElections2019 ElectionCommission ModelCodeOfConduct NarendraModi लोकसभाचुनाव2019 चुनावआयोग आदर्शआचारसंहिता नरेंद्रमोदी
Read more »
