सपा-बसपा का गढ़ मानी जाने वाली आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव की स्थिति को जातीय समीकरण के मद्देनजर बेहद मजबूती मिल रही है, हालांकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सपा मुखिया को राष्ट्रवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बतौर अभिनेता अपनी लोकप्रियता के चलते कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
भाषा आजमगढ़ | May 7, 2019 4:30 PM ‘निरहुआ’ का दावा है कि उन्हें आजमगढ़ में इस बार यादव सहित सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा और उनकी उम्मीदवारी ने यहां अखिलेश यादव के सभी समीकरणों पर पानी फेर दिया है। जानकारों की मानें तो आजमगढ़ के जातीय गणित को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार ‘निरहुआ’ को अखिलेश के खिलाफ उतारा है। बहरहाल, ‘निरहुआ’ तब ही बड़ा उलट-फेर कर सकते हैं जब वह इस सीट पर निर्णायक यादव मतों में अच्छी-खासी सेंधमारी करेंगे। ‘निरहुआ’ का दावा है कि उन्हें आजमगढ़ में इस बार यादव सहित सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा और उनकी उम्मीदवारी ने यहां अखिलेश यादव के सभी समीकरणों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा, ”मेरे आने से अखिलेश जी के सारे समीकरण बिगड़ गए हैं। मेरे साथ समाज का हर वर्ग है। मैं यहां वंशवाद और जतिवाद की राजनीति खत्म करने आया हूं। अब आजमगढ़ में विकास की राजनीति होगी।” दूसरी तरफ, सपा का कहना है कि आजमगढ़ में ‘निरहुआ’ को जनता गंभीरता से नहीं ले रही और भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर, यहां समर्पण कर दिया। आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट से विधायक और सपा नेता संग्राम यादव ने कहा, ”आजमगढ़ के लोग भाजपा उम्मीदवार को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सभी वर्गों के लोग अखिलेश के साथ हैं।” उन्होंने दावा किया, ”भाजपा यहां पहले ही समर्पण कर चुकी है। 12 तारीख को लोग सिर्फ यह तय करेंगे कि अखिलेश की जीत का अंतर कितना होगा।” आजमगढ़ का जातीय समीकरण ही सपा के इस किले को मजबूत बनाता है और इस बार बसपा भी उसके साथ है। स्थानीय सियासी जानकारों के मुताबिक, इस लोकसभा क्षेत्र में करीब 19 लाख मतदाताओं में से साढ़े तीन लाख से अधिक यादव, तीन लाख से ज्यादा मुसलमान और करीब तीन लाख दलित हैं। यही जातीय गणित अखिलेश की राह को आसान और ‘निरहुआ’ के लिए मुश्किल बना सकता है। भाजपा को उम्मीद है कि ‘निरहुआ’ सपा के कोर वोटर यानी यादवों में सेंध लगाएंगे तथा गैर यादव ओबोसी, गैर जाटव दलित और सवर्ण तबका भी भाजपा के साथ खड़ा होगा जिससे यहां बाजी पलट सकती है। स्थानीय पत्रकार प्रवीण टिबड़ेवाल कहते हैं, ”‘निरहुआ’ के पक्ष में कोई सकारात्मक परिणाम तभी आ सकता है जब वह सपा के कोर वोटरों में सेंध लगाएं। हालांकि यह बहुत ही मुश्किल है। वैसे, मोदी फैक्टर का उनको कुछ हद तक लाभ जरूर मिल सकता है।” चुनाव के लिए आजमगढ़ में विकास की कमी, बेरोजगारी, जिले में किसी विश्वविद्यालय का नहीं होना और राष्ट्रवाद आदि प्रमुख मुद्दे हैं। यहां व्यापारियों के लिए जीएसटी के सरलीकरण की मांग और ”अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न” भी मुद्दा है। ”आजमगढ़ व्यापार मंडल”” के अध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा का दावा है, ”यहां के व्यापारी प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किए जाने से परेशान हैं। व्यापारी ईमानदारी से कर का भुगतान और कारोबार करते हैं लेकिन उनके यहां छापेमारी होती है।” आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें से आजमगढ़ सदर, गोपालपुर और मेहनगर पर सपा का कब्जा है तो सगड़ी और मुबारकपुर बसपा के पास हैं। गौरतलब है कि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
भाषा आजमगढ़ | May 7, 2019 4:30 PM ‘निरहुआ’ का दावा है कि उन्हें आजमगढ़ में इस बार यादव सहित सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा और उनकी उम्मीदवारी ने यहां अखिलेश यादव के सभी समीकरणों पर पानी फेर दिया है। जानकारों की मानें तो आजमगढ़ के जातीय गणित को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार ‘निरहुआ’ को अखिलेश के खिलाफ उतारा है। बहरहाल, ‘निरहुआ’ तब ही बड़ा उलट-फेर कर सकते हैं जब वह इस सीट पर निर्णायक यादव मतों में अच्छी-खासी सेंधमारी करेंगे। ‘निरहुआ’ का दावा है कि उन्हें आजमगढ़ में इस बार यादव सहित सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा और उनकी उम्मीदवारी ने यहां अखिलेश यादव के सभी समीकरणों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा, ”मेरे आने से अखिलेश जी के सारे समीकरण बिगड़ गए हैं। मेरे साथ समाज का हर वर्ग है। मैं यहां वंशवाद और जतिवाद की राजनीति खत्म करने आया हूं। अब आजमगढ़ में विकास की राजनीति होगी।” दूसरी तरफ, सपा का कहना है कि आजमगढ़ में ‘निरहुआ’ को जनता गंभीरता से नहीं ले रही और भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर, यहां समर्पण कर दिया। आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट से विधायक और सपा नेता संग्राम यादव ने कहा, ”आजमगढ़ के लोग भाजपा उम्मीदवार को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सभी वर्गों के लोग अखिलेश के साथ हैं।” उन्होंने दावा किया, ”भाजपा यहां पहले ही समर्पण कर चुकी है। 12 तारीख को लोग सिर्फ यह तय करेंगे कि अखिलेश की जीत का अंतर कितना होगा।” आजमगढ़ का जातीय समीकरण ही सपा के इस किले को मजबूत बनाता है और इस बार बसपा भी उसके साथ है। स्थानीय सियासी जानकारों के मुताबिक, इस लोकसभा क्षेत्र में करीब 19 लाख मतदाताओं में से साढ़े तीन लाख से अधिक यादव, तीन लाख से ज्यादा मुसलमान और करीब तीन लाख दलित हैं। यही जातीय गणित अखिलेश की राह को आसान और ‘निरहुआ’ के लिए मुश्किल बना सकता है। भाजपा को उम्मीद है कि ‘निरहुआ’ सपा के कोर वोटर यानी यादवों में सेंध लगाएंगे तथा गैर यादव ओबोसी, गैर जाटव दलित और सवर्ण तबका भी भाजपा के साथ खड़ा होगा जिससे यहां बाजी पलट सकती है। स्थानीय पत्रकार प्रवीण टिबड़ेवाल कहते हैं, ”‘निरहुआ’ के पक्ष में कोई सकारात्मक परिणाम तभी आ सकता है जब वह सपा के कोर वोटरों में सेंध लगाएं। हालांकि यह बहुत ही मुश्किल है। वैसे, मोदी फैक्टर का उनको कुछ हद तक लाभ जरूर मिल सकता है।” चुनाव के लिए आजमगढ़ में विकास की कमी, बेरोजगारी, जिले में किसी विश्वविद्यालय का नहीं होना और राष्ट्रवाद आदि प्रमुख मुद्दे हैं। यहां व्यापारियों के लिए जीएसटी के सरलीकरण की मांग और ”अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न” भी मुद्दा है। ”आजमगढ़ व्यापार मंडल”” के अध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा का दावा है, ”यहां के व्यापारी प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किए जाने से परेशान हैं। व्यापारी ईमानदारी से कर का भुगतान और कारोबार करते हैं लेकिन उनके यहां छापेमारी होती है।” आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें से आजमगढ़ सदर, गोपालपुर और मेहनगर पर सपा का कब्जा है तो सगड़ी और मुबारकपुर बसपा के पास हैं। गौरतलब है कि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगने वालों को एक सैनिक का सामना करना चाहिए: अखिलेशराष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगने वालों को एक सैनिक का सामना करना चाहिए: अखिलेश yadavakhilesh BJP4India YogiAdityanatha narendramodi TejBahadur Elections2019 LokSabhaElection2019 VoteKaro
Read more »
मोदी-अखिलेश के दोहरे चक्रव्यूह में फंसे राजा भैया के दो सिपहसालारबाहुबली और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि अपने दो सिपहसालार को अपनी जनसत्ता पार्टी से मैदान में उतारा है. प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह हैं और कौशांबी से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार मैदान में हैं. इन दोनों नेताओं को जिताने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है.
Read more »
अटल के गढ़ में राजनाथ को कौन देगा टक्कर, चर्चा जीत के अंतर को लेकरपहले आम चुनाव में नेहरू परिवार की बहन पं. विजयलक्ष्मी पंडित को जिताकर संसद में भेजने वाली लखनऊ संसदीय सीट की प्राथमिकता
Read more »
मायावती के करीब आकर राजा भैया के खिलाफ और तल्ख हुए अखिलेश के तेवरलोकसभा चुनाव में बसपा अध्यक्ष मायावती के करीब आकर अखिलेश यादव के तेवर राजा भैया के खिलाफ और भी तल्ख हो गए हैं. सपा अध्यक्ष ने राजा भैया के दुर्ग कहे जाने वाले कुंडा में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उनपर तीखे हमले किए और कहा कि उनके लिए सपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं.
Read more »
चुनाव प्रचार में अखिलेश से डेढ़ गुना ज्यादा रुपये खर्च कर चुके हैं 'निरहुआ'| Lok sabha elections 2019 dinesh lal Yadav nirahua azamgarh bjp contestant against akhilesh Yadav nodrk– News18 Hindiभोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं. जहां निरहुआ सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे हैं. आजमगढ़ लोकसभा सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चुनाव प्रचार के खर्च में भी दोनों उम्मीदवार जमकर खर्च कर रहे हैं. हालांकि इस रेस में निरहुआ ने अखिलेश यादव को पछाड़ दिया है.
Read more »
अखिलेश बोले- देश को पीएम देगा गठबंधन, मायावती को लेकर कही यह बात– News18 हिंदीयूपी में बीते साल गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा उपचुनावों में दोनों ही दलों ने गठबंधन आजमाया था जिसके बाद लोकसभा चुनाव में इसे लागू किया गया.
Read more »
अखिलेश यादव के आरोपों पर जवाब देने से बच रही कांग्रेस, कहा- 23 के बाद बोलेंगेकांग्रेस अखिलेश यादव के आरोपों पर सीधा जवाब देने से बचती हुई नजर आई. समाजवादी पार्टी के प्रमुख के आरोपों पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अभी हम सभी लोग मिलकर उस व्यक्ति से चुनाव लड़ रहे हैं, जो देश को पिछले पांच वर्षों से धोखा दे रहा है. कांग्रेस ने सपा को धोखा दिया? इस सवाल पर कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि इन सब चीजों पर 23 के बाद हम बात कर लेंगे.
Read more »
कांग्रेस के खिलाफ एक शब्द न बोलने वाले अखिलेश चौथे चरण के बाद हमलावर क्यों?लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा अध्यक्ष मायावती शुरू से ही कांग्रेस को लेकर कड़ा रुख अपना रखा है. जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुरु के चार चरणों तक कांग्रेस को लेकर नरम थे, लेकिन अब मायावती के सुर में सुर मिलाते नजर आ रहे हैं. इसके पीछे पूर्वांचल में कांग्रेस और गठबंधन के बीच सीधी लड़ाई वजह है.
Read more »
Will Mayawati be PM? Akhilesh and Dimple Yadav speak to Prannoy Roy - क्या मायावती होंगी पीएम? अखिलेश और डिंपल यादव ने डॉ. प्रणॉय रॉय से कही यह बात वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरक्या मायावती होंगी पीएम? अखिलेश और डिंपल यादव ने डॉ. प्रणॉय रॉय से कही यह बात हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो क्या मायावती होंगी पीएम? अखिलेश और डिंपल यादव ने डॉ. प्रणॉय रॉय से कही यह बात समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी और कन्नौज से पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने जारी लोकसभा चुनावों को लेकर NDTV से बात की. दोनों ने महिलाओं के लिए पार्टी की नीतियों, अगर चुनाव में विपक्ष की जीत होती है तो कौन बनेगा प्रधानमंत्री और यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन के प्रभाव को लेकर अपनी बात कही. क्या प्रधानमंत्री पद के लिए वो मायावती का समर्थन करेंगे, इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, मेरे बारे में सब जानते हैं कि मैं किसके साथ रहूंगा. मैं ये चाहता हूं कि यूपी से प्रधानमंत्री बने. मायावती को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होनी चाहिए कि उन्हें समर्थन मिले. जब उनसे पूछा गया कि क्या आप उनका समर्थन करेंगे तो उन्होंने कहा कि ये फैसला 23 मई को होगा.
Read more »
जातीय समीकरण अखिलेश यादव के पक्ष में, निरहुआ को लोकप्रियता और मोदी मैजिक का सहारासपा-बसपा का गढ़ मानी जाने वाली आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव की स्थिति को जातीय समीकरण के मद्देनजर बेहद मजबूती मिल रही है, हालांकि बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सपा मुखिया को राष्ट्रवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बतौर अभिनेता अपनी लोकप्रियता के चलते कड़ी चुनौती दे रहे हैं.
Read more »
