जहानाबाद लोकसभा: यहां हिंदुत्व नहीं, सिर्फ एक बात, जाति...जाति और जाति via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:बिहार की जहानाबाद सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदानभूमिहार समुदाय के लोग लालू के मुकाबले नीतीश को तरजीह देते रहे हैंभूमिहार-यादव बहुल सीट, दो दशकों से एनडीए के किले में तब्दील इस बार के चुनाव में यहां हिंदुत्व के बजाए जाति फैक्टर हावी हो रहा हैपटना/जहानाबाद बिहार के जहानाबाद में कुछ स्थानीय लोग लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को अपने लिए बेहतर विकल्प नहीं मानते हैं। जहानाबाद शहर के करीब चांधरिया गांव के दिनेश कुमार कहते हैं कि हम उन दिनों में वापस नहीं जाना चाहते, जब हमें तकिए के नीचे पिस्टल रखकर सोना पड़ता था। कैब सर्विस प्रदान करने वाले कुमार और उनकी जाति भूमिहार समाज के लोग लालू यादव की जगह नीतीश कुमार को तरजीह देते हैं और बताते हैं कि पिछले दो दशकों से यह क्षेत्र बीजेपी या एनडीए का गढ़ रहा है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की टीम जब जहानाबाद पहुंची तो शुरू में ऐसा ही लगा कि यह हिंदुत्व समर्थकों का क्षेत्र है। हालांकि जैसे ही टीम कुमार के इस बयान के बाद आगे बढ़ने को हुई, उन्होंने एक और बयान देकर ठहरने पर मजबूर कर दिया। कुमार ने कहा, 'लेकिन इस बार थोड़ा मामला अलग और पेचीदा है। इस बार हम अरुण कुमार को वोट देने जा रहे हैं जेडीयू के प्रत्याशी चंद्रशेखर चंद्रवंशी को नहीं।' पढ़ें: मोदी को महाविजय दिलाने काशी में जुटे दिग्गज 'मोदी ठीक, पर वोट तो जाति वाले को ही' बता दें कि जहानाबाद भूमिहार और यादव बहुल सीट है। उधर, अरुण कुमार भी भूमिहार जाति से आते हैं। वर्ष 2014 में अरुण एनडीए का हिस्सा थे और उन्होंने आरएलएसपी के टिकट पर चुनाव जीता था। पर, इस बार वह महागठबंधन का हिस्सा हैं। आरएलएसपी से बाहर होने के बाद इस बार वह अपनी खुद की पार्टी आरएलएसपी सेक्युलर के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोहिया गांव के संजय शर्मा कहते हैं, 'भूमिहार हमेशा से ही एनडीए के समर्थक रहे हैं लेकिन इस बार जाति के कारण यह फर्क साफ दिख रहा है।' शर्मा कहते हैं, 'मोदी सही हैं लेकिन इस बार बात जाति के सम्मान की है। ऐसे में ज्यादातर भूमिहार अरुण को वोट करेंगे।' पढ़ें: 'मोदी नीच' बयान पर फिर लौटे मणिशंकर उधर, जेडीयू प्रत्याशी चंद्रवंशी की बात करें तो वह अति पिछड़ी जाति से आते हैं। पर, भूमिहारों के लिए यह मुद्दा नहीं है। शर्मा कहते हैं, अगर वह किसी और ब्राह्मण जाति से भी होते तो भी हम उनका विरोध करते क्योंकि जहानाबाद हमेशा ही भूमिहार के हिस्से रहा है। 'जेडीयू के लिए चंद्रवंशी नहीं थे पहली पसंद' दरअसल, जेडीयू के लिए चंद्रवंशी पहली पसंद नहीं थे। जेडीयू के एक नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, पार्टी भूमिहार समाज से आने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता राम जतन सिन्हा पर दांव लगाने वाली थी। लेकिन पार्टी के एक मजबूत नेता द्वारा इसका विरोध किया गया। इस नेता को सिन्हा का विरोधी भी माना जाता है। चूंकि वह खुद भूमिहार जाति से आते हैं और जहानाबाद के ही रहने वाले हैं। इस वजह से बाद में पार्टी को अपना रुख बदलना पड़ा।.
हाइलाइट्स:बिहार की जहानाबाद सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदानभूमिहार समुदाय के लोग लालू के मुकाबले नीतीश को तरजीह देते रहे हैंभूमिहार-यादव बहुल सीट, दो दशकों से एनडीए के किले में तब्दील इस बार के चुनाव में यहां हिंदुत्व के बजाए जाति फैक्टर हावी हो रहा हैपटना/जहानाबाद बिहार के जहानाबाद में कुछ स्थानीय लोग लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को अपने लिए बेहतर विकल्प नहीं मानते हैं। जहानाबाद शहर के करीब चांधरिया गांव के दिनेश कुमार कहते हैं कि हम उन दिनों में वापस नहीं जाना चाहते, जब हमें तकिए के नीचे पिस्टल रखकर सोना पड़ता था। कैब सर्विस प्रदान करने वाले कुमार और उनकी जाति भूमिहार समाज के लोग लालू यादव की जगह नीतीश कुमार को तरजीह देते हैं और बताते हैं कि पिछले दो दशकों से यह क्षेत्र बीजेपी या एनडीए का गढ़ रहा है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की टीम जब जहानाबाद पहुंची तो शुरू में ऐसा ही लगा कि यह हिंदुत्व समर्थकों का क्षेत्र है। हालांकि जैसे ही टीम कुमार के इस बयान के बाद आगे बढ़ने को हुई, उन्होंने एक और बयान देकर ठहरने पर मजबूर कर दिया। कुमार ने कहा, 'लेकिन इस बार थोड़ा मामला अलग और पेचीदा है। इस बार हम अरुण कुमार को वोट देने जा रहे हैं जेडीयू के प्रत्याशी चंद्रशेखर चंद्रवंशी को नहीं।' पढ़ें: मोदी को महाविजय दिलाने काशी में जुटे दिग्गज 'मोदी ठीक, पर वोट तो जाति वाले को ही' बता दें कि जहानाबाद भूमिहार और यादव बहुल सीट है। उधर, अरुण कुमार भी भूमिहार जाति से आते हैं। वर्ष 2014 में अरुण एनडीए का हिस्सा थे और उन्होंने आरएलएसपी के टिकट पर चुनाव जीता था। पर, इस बार वह महागठबंधन का हिस्सा हैं। आरएलएसपी से बाहर होने के बाद इस बार वह अपनी खुद की पार्टी आरएलएसपी सेक्युलर के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोहिया गांव के संजय शर्मा कहते हैं, 'भूमिहार हमेशा से ही एनडीए के समर्थक रहे हैं लेकिन इस बार जाति के कारण यह फर्क साफ दिख रहा है।' शर्मा कहते हैं, 'मोदी सही हैं लेकिन इस बार बात जाति के सम्मान की है। ऐसे में ज्यादातर भूमिहार अरुण को वोट करेंगे।' पढ़ें: 'मोदी नीच' बयान पर फिर लौटे मणिशंकर उधर, जेडीयू प्रत्याशी चंद्रवंशी की बात करें तो वह अति पिछड़ी जाति से आते हैं। पर, भूमिहारों के लिए यह मुद्दा नहीं है। शर्मा कहते हैं, अगर वह किसी और ब्राह्मण जाति से भी होते तो भी हम उनका विरोध करते क्योंकि जहानाबाद हमेशा ही भूमिहार के हिस्से रहा है। 'जेडीयू के लिए चंद्रवंशी नहीं थे पहली पसंद' दरअसल, जेडीयू के लिए चंद्रवंशी पहली पसंद नहीं थे। जेडीयू के एक नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, पार्टी भूमिहार समाज से आने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता राम जतन सिन्हा पर दांव लगाने वाली थी। लेकिन पार्टी के एक मजबूत नेता द्वारा इसका विरोध किया गया। इस नेता को सिन्हा का विरोधी भी माना जाता है। चूंकि वह खुद भूमिहार जाति से आते हैं और जहानाबाद के ही रहने वाले हैं। इस वजह से बाद में पार्टी को अपना रुख बदलना पड़ा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा: जाट आंदोलन के जख्म अभी भरे नहीं, यहां जाति का मुद्दा सब पर भारीपहली बार चुनाव लड़ रही जेजेपी ने मुकाबला रोचक किया, जाट बंटेगा तो भाजपा को फायदा हरियाणा की 5 सीट रोहतक, सोनीपत, भिवानी- महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद का चुनावी गणित | Modi Air Strike not being able to stand in front of Jat Vs non Jat
Read more »
मायावती बोलीं- हमारा गठबंधन नहीं, मोदी हैं जाति के मामले में महामिलावटीआजमगढ़ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रैली में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हमारे गठबंधन को महामिलावटी बताया जा रहा है, जबकि जाति के आधार पर पीएम नरेंद्र मोदी तो खुद महामिलावटी हैं.
Read more »
अखिलेश के लिए मायावती ने मांगे वोट, कहा- 'जाति के हिसाब से महामिलावटी PM मोदी हैं'मायावती ने कहा कि सपा-बसपा का रिश्ता हमारी संस्कृति और सभ्यता के हिसाब से बना है, मगर गठबंधन की कामयाबी से बौखलाई बीजेपी इस रिश्ते का सम्मान करने के बजाय हमारी सभ्यता और संस्कृति पर ही तंज कर रही है.
Read more »
शिमला: 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की FIR– News18 हिंदीअनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में 250 करोड़ रुपये से अधिक की रकम का गलत आवंटन हुआ. मामले में दो दर्जन निजी कॉलेजों पर आरोप लगे हैं. CBI register FIR in 250 crore Scholarship Scam in Himachal's Shimla HPVK
Read more »
अनुसूचित जाति के दूल्हे ने घोड़ी पर निकाली बारात, ग्रामीणों ने 150 लोगों का बहिष्कार कियागुजरात के एक गांव में अनुसूचित जाति के 150 व्यक्तियों के बहिष्कार का मामला सामने आया है। गुजरात के महेसाणा जिले के ल्होर
Read more »
मेरिट की व्यवस्था के खिलाफ नहीं है अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट-Navbharat TimesIndia News: सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह मेरिट आधारित व्यवस्था के खिलाफ नहीं है। शीर्ष अदालत ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि मेरिट को सिर्फ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के संकुचित दायरे में ही नहीं देखा जाना चाहिए।
Read more »
जाति का मुद्दा फिर हावी, मायावती और मोदी के अपने-अपने तर्कपीएम मोदी जिस मोढ घांची जाति से आते हैं उसे कई राज्यों में तेली या साहू भी कहा जाता है. मोढ घांची जाति को गुजरात में समृद्ध माना जाता है और पहले ये जाति सवर्णों में गिनी जाती थी.
Read more »
प्रधानमंत्री हर घंटे में अपनी जाति बदलते हैं: गुलाम नबी आजादप्रधानमंत्री हर घंटे में अपनी जाति बदलते हैं: गुलाम नबी आजाद ghulamnazad narendramodi BJP4India INCIndia Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
Narendra Modi। मोदी ने गाजीपुर और सोनभद्र की चुनावी सभाओं में किया विपक्ष पर करारा प्रहार, कहा- गरीबी ही मेरी जाति हैगाजीपुर/सोनभद्र (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जाति को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि देश के गरीबों की जो जाति है, वही मेरी जाति है।
Read more »
LIVE: बलिया में बोले PM मोदी- जाति नहीं, देश के लिए मांग रहा हूं वोटबलिया में बोले narendramodi- जाति नहीं, देश के लिए मांग रहा हूं वोट LokSabhaElections2019 से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें :
Read more »
मोदी का वार- एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे SP-BSP वाले, मेरी जाति गरीबीरैली में मोदी ने कहा कि हमने जाति पूछ कर घर और शौचालय नहीं देता, मैं वोट भी जाति के नाम पर नहीं मांग रहा हूं. पीएम ने कहा कि सपा-बसपा वाले सोमवार को एक दूसरे के सिर फोड़ रहे थे, कपड़े फाड़ रहे थे लेकिन अभी तो चुनाव बचा है.
Read more »
