जहांगीरपुरी के पार्क में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, सामाजिक दबाव में फेंकने का शक; जांच में जुटी पुलिस

Jahangirpuri Fetus News

जहांगीरपुरी के पार्क में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, सामाजिक दबाव में फेंकने का शक; जांच में जुटी पुलिस
Fetus Found In ParkDelhi Crime NewsPolice Investigation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक पार्क में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को आशंका है कि सामाजिक दबाव के कारण इसे फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि भ्रूण को फेंकने वाले की पहचान हो सके और मामले को जल्द सुलझाया जा...

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सी-डी पार्क से एक भ्रूण मिला। पार्क में टहलने आए लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को सुरक्षित रखवाकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। लोकलाज या सामाजिक दबाव के चलते किसी ने भ्रूण को पार्क में फेंककर छोड़ दिया, ऐसी आशंका जताई जा रही है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सी-डी पार्क में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से प्राथमिक जानकारी जुटाई। पता चला कि कुछ लोग पार्क में घूमते समय भ्रूण पर नजर पड़ी और उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। परीक्षण के लिए भेजा पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए भ्रूण को कब्जे में लेकर संबंधित विभाग को परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह संभावना सामने आई है कि आसपास के ही किसी दंपती या व्यक्ति ने सामाजिक दबाव, डर या अपराधबोध के कारण भ्रूण को पार्क में फेंका होगा। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब साक्ष्य जुटाने में पूरी तरह सक्रिय है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। साथ ही पास के अस्पतालों, क्लीनिकों और दाइयों से भी यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं हाल के दिनों में किसी गर्भपात या प्रसव से संबंधित कोई मामला रिपोर्ट तो नहीं हुआ। पुलिस ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।.

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सी-डी पार्क से एक भ्रूण मिला। पार्क में टहलने आए लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को सुरक्षित रखवाकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। लोकलाज या सामाजिक दबाव के चलते किसी ने भ्रूण को पार्क में फेंककर छोड़ दिया, ऐसी आशंका जताई जा रही है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सी-डी पार्क में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से प्राथमिक जानकारी जुटाई। पता चला कि कुछ लोग पार्क में घूमते समय भ्रूण पर नजर पड़ी और उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। परीक्षण के लिए भेजा पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए भ्रूण को कब्जे में लेकर संबंधित विभाग को परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह संभावना सामने आई है कि आसपास के ही किसी दंपती या व्यक्ति ने सामाजिक दबाव, डर या अपराधबोध के कारण भ्रूण को पार्क में फेंका होगा। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब साक्ष्य जुटाने में पूरी तरह सक्रिय है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। साथ ही पास के अस्पतालों, क्लीनिकों और दाइयों से भी यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं हाल के दिनों में किसी गर्भपात या प्रसव से संबंधित कोई मामला रिपोर्ट तो नहीं हुआ। पुलिस ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Fetus Found In Park Delhi Crime News Police Investigation Social Pressure Jahangirpuri News Crime In Delhi Abandoned Fetus Illegal Abortion Jahangirpuri Park New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 10:05:22