जस्टिस वर्मा को सरनेम से बुलाने पर वकील को फटकार: सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या वे आपके दोस्त हैं, मर्यादा में र...

Justice Verma News

जस्टिस वर्मा को सरनेम से बुलाने पर वकील को फटकार: सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या वे आपके दोस्त हैं, मर्यादा में र...
Supreme CourtNarendra Modi GovernmentJustice Varma Corruption
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 263 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 119%
  • Publisher: 51%

Allahabad High Court Judge Justice Yashwant Varma Case Update सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बी आर गवई ने सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को उनके सरनेम से संबोधित करने पर एक वकील को फटकार लगाई। CJI ने कहा, 'क्या वे आपके दोस्त हैं? वे अब भी जस्टिस वर्मा हैं। आप उन्हें कैसे संबोधित करते...

सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या वे आपके दोस्त हैं, मर्यादा में रहिए; जस्टिस के खिलाफ महाभियोग आएगा14 मार्च को, दिल्ली में जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से आग लगने के बाद स्टोर रूम में 500-500 रुपए के जले नोटों के बंडलों से भरे बोरे मिले थे। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को उनके सरनेम से संबोधित करने पर एक वकील को फटकार लगाई। दरअसल, वकील मैथ्यूज नेदुम्परा जस्टिस वर्मा को सिर्फ वर्मा कहकर संबोधित कर रहे थे। इस पर चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा, 'क्या वे आपके दोस्त हैं? वे अब भी जस्टिस वर्मा हैं। आप उन्हें कैसे संबोधित करते हैं? थोड़ी मर्यादा रखिए। आप एक विद्वान जज की बात कर रहे हैं। वे अब भी कोर्ट के जज हैं।' वकील ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि उन्हें इतनी इज्जत देनी चाहिए।' इस पर CJI ने कहा, 'प्लीज, कोर्ट को ऑर्डर मत दीजिए।' कोर्ट ने कैश कांड मामले में वकील मैथ्यूज नेदुम्परा की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। दूसरी तरफ, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए 152 सांसदों ने आज लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को ज्ञापन सौंपा। राज्यसभा में 50 से ज्यादा सांसदों ने प्रस्ताव पर साइन किए।महाभियोग प्रस्ताव को भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, सीपीएम और अन्य दलों के सांसदों का समर्थन मिला। साइन करने वालों में सांसद अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, राहुल गांधी, राजीव प्रताप रूडी, सुप्रिया सुले, केसी वेणुगोपाल और पीपी चौधरी शामिल हैं। आजादी के बाद भारत में पहली बार संसद में संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत किसी हाई कोर्ट के सिटिंग जज के खिलाफ महाभियोग की जांच की जाएगी। महाभियोग सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के किसी जस्टिस को पद से हटाने की प्रक्रिया है। भारत में किसी जस्टिस को राष्ट्रपति के आदेश के बिना पद से नहीं हटाया जा सकता। राष्ट्रपति के आदेश के बाद संसद की सहमति जरूरी होती है। महाभियोग प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है। इस पर कम से कम 50 राज्यसभा सांसदों या 100 लोकसभा सांसदों के साइन जरूरी हैं। प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा या नहीं, यह फैसला अध्यक्ष या सभापति करते हैं।यह तस्वीर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी की गई थी। इसमें 500 रुपए के नोटों की जली हुई गड्डियां नजर आ रही हैं। जस्टिस वर्मा के लुटियंस स्थित बंगले पर 14 मार्च की रात आग लगी थी। इसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बुझाया था। घटना के वक्त जस्टिस वर्मा शहर से बाहर थे। 21 मार्च को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जस्टिस वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिला था। काफी नोट जल गए थे। घटना के कई वीडियो भी सामने आए। इसमें जस्टिस के घर के स्टोर रूम से 500-500 रुपए के जले नोटों के बंडलों से भरे बोरे दिखे। जस्टिस वर्मा उस समय दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस थे। बाद में उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था।22 मार्च को तत्कालीन CJI संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों की इंटरनल जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। पैनल ने 4 मई को CJI को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसमें जस्टिस वर्मा को दोषी ठहराया गया था। रिपोर्ट के आधार पर ‘इन-हाउस प्रोसीजर’ के तहत पूर्व CJI खन्ना ने 8 मई सरकार से जस्टिस वर्मा को हटाने की सिफारिश की थी। जांच समिति में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जीएस संधवालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की जज जस्टिस अनु शिवरामन थीं।कैश कांड की जांच कर रहे सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट 19 जून को सामने आई थी। 64 पेज की रिपोर्ट में कहा गया कि जस्टिस यशवंत वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों का स्टोर रूम पर सीक्रेट या एक्टिव कंट्रोल था। 10 दिनों तक चली जांच में 55 गवाहों से पूछताछ हुई और जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास का दौरा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि आरोपों में पर्याप्त तथ्य हैं। आरोप इतने गंभीर हैं कि जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए कार्यवाही शुरू करनी चाहिए। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पूर्व CJI खन्ना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जस्टिस वर्मा के​​​​​​ खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश की थी।जस्टिस वर्मा ने SC में इंटरनल जांच कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती दी जस्टिस यशवंत वर्मा ने 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट और महाभियोग की सिफारिश रद्द करने का अनुरोध किया। जस्टिस वर्मा ने कहा कि उनके आवास के बाहरी हिस्से में नकदी बरामद होने मात्र से यह साबित नहीं होता कि वे इसमें शामिल हैं। क्योंकि आंतरिक जांच समिति ने यह तय नहीं किया कि नकदी किसकी है या परिसर में कैसे मिली।उपराष्ट्रपति बोले- जस्टिस वर्मा केस में तुरंत FIR की जरूरत:कैश कहां से आया, ये जानना जरूरी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जस्टिस वर्मा के घर में मिले अधजले नोटों के मामले में तुरंत FIR की बात कही। उन्होंने कहा- यह न केवल चिंताजनक है, बल्कि यह हमारी न्यायपालिका की नींव को हिला देने वाला है। इस मामले की जड़ तक जाने की जरूरत है। कैश कहां से आया, ये जानना बहुत जरूरी है।CJI खन्ना ने जस्टिस वर्मा से इस्तीफा मांगा था:नहीं दिया तो पद से हटाने की सिफारिश की पूर्व CJI संजीव खन्ना ने इनहाउस रिपोर्ट के आधार पर जस्टिस यशवंत वर्मा को इस्तीफा देने के लिए कहा था। इसके लिए राजी ने होने पर CJI खन्ना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर जस्टिस वर्मा को हटाने की सिफारिश की थी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों ने हवाले से यह जानकारी दी है।भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा; इंजन को नुकसान, 3 टायर फटेभाजपा विधायक गोलू शुक्ला साथ थे; कर्मचारी ने टोका तो उसे धमकायासंसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार:बुंदेलखंड में 23 बांध ओवरफ्लो, काशी की कॉलोनियों में नावजुलाई में पहली बार कल खुलेंगे बीसलपुर बांध के गेटपाली की गलियों में भरा पानी, लोग पहुंचे कलेक्ट्रेटसावन में विधानसभा में विधायकों के लिए मटन का इंतजामविधानसभा में गूंजा- बिहार में गुंडाराज, VIDEO.

सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या वे आपके दोस्त हैं, मर्यादा में रहिए; जस्टिस के खिलाफ महाभियोग आएगा14 मार्च को, दिल्ली में जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से आग लगने के बाद स्टोर रूम में 500-500 रुपए के जले नोटों के बंडलों से भरे बोरे मिले थे। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को उनके सरनेम से संबोधित करने पर एक वकील को फटकार लगाई। दरअसल, वकील मैथ्यूज नेदुम्परा जस्टिस वर्मा को सिर्फ वर्मा कहकर संबोधित कर रहे थे। इस पर चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा, 'क्या वे आपके दोस्त हैं? वे अब भी जस्टिस वर्मा हैं। आप उन्हें कैसे संबोधित करते हैं? थोड़ी मर्यादा रखिए। आप एक विद्वान जज की बात कर रहे हैं। वे अब भी कोर्ट के जज हैं।' वकील ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि उन्हें इतनी इज्जत देनी चाहिए।' इस पर CJI ने कहा, 'प्लीज, कोर्ट को ऑर्डर मत दीजिए।' कोर्ट ने कैश कांड मामले में वकील मैथ्यूज नेदुम्परा की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। दूसरी तरफ, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए 152 सांसदों ने आज लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को ज्ञापन सौंपा। राज्यसभा में 50 से ज्यादा सांसदों ने प्रस्ताव पर साइन किए।महाभियोग प्रस्ताव को भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, सीपीएम और अन्य दलों के सांसदों का समर्थन मिला। साइन करने वालों में सांसद अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, राहुल गांधी, राजीव प्रताप रूडी, सुप्रिया सुले, केसी वेणुगोपाल और पीपी चौधरी शामिल हैं। आजादी के बाद भारत में पहली बार संसद में संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत किसी हाई कोर्ट के सिटिंग जज के खिलाफ महाभियोग की जांच की जाएगी। महाभियोग सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के किसी जस्टिस को पद से हटाने की प्रक्रिया है। भारत में किसी जस्टिस को राष्ट्रपति के आदेश के बिना पद से नहीं हटाया जा सकता। राष्ट्रपति के आदेश के बाद संसद की सहमति जरूरी होती है। महाभियोग प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है। इस पर कम से कम 50 राज्यसभा सांसदों या 100 लोकसभा सांसदों के साइन जरूरी हैं। प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा या नहीं, यह फैसला अध्यक्ष या सभापति करते हैं।यह तस्वीर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी की गई थी। इसमें 500 रुपए के नोटों की जली हुई गड्डियां नजर आ रही हैं। जस्टिस वर्मा के लुटियंस स्थित बंगले पर 14 मार्च की रात आग लगी थी। इसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बुझाया था। घटना के वक्त जस्टिस वर्मा शहर से बाहर थे। 21 मार्च को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जस्टिस वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिला था। काफी नोट जल गए थे। घटना के कई वीडियो भी सामने आए। इसमें जस्टिस के घर के स्टोर रूम से 500-500 रुपए के जले नोटों के बंडलों से भरे बोरे दिखे। जस्टिस वर्मा उस समय दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस थे। बाद में उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था।22 मार्च को तत्कालीन CJI संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों की इंटरनल जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। पैनल ने 4 मई को CJI को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसमें जस्टिस वर्मा को दोषी ठहराया गया था। रिपोर्ट के आधार पर ‘इन-हाउस प्रोसीजर’ के तहत पूर्व CJI खन्ना ने 8 मई सरकार से जस्टिस वर्मा को हटाने की सिफारिश की थी। जांच समिति में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जीएस संधवालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की जज जस्टिस अनु शिवरामन थीं।कैश कांड की जांच कर रहे सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट 19 जून को सामने आई थी। 64 पेज की रिपोर्ट में कहा गया कि जस्टिस यशवंत वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों का स्टोर रूम पर सीक्रेट या एक्टिव कंट्रोल था। 10 दिनों तक चली जांच में 55 गवाहों से पूछताछ हुई और जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास का दौरा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि आरोपों में पर्याप्त तथ्य हैं। आरोप इतने गंभीर हैं कि जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए कार्यवाही शुरू करनी चाहिए। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पूर्व CJI खन्ना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जस्टिस वर्मा के​​​​​​ खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश की थी।जस्टिस वर्मा ने SC में इंटरनल जांच कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती दी जस्टिस यशवंत वर्मा ने 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट और महाभियोग की सिफारिश रद्द करने का अनुरोध किया। जस्टिस वर्मा ने कहा कि उनके आवास के बाहरी हिस्से में नकदी बरामद होने मात्र से यह साबित नहीं होता कि वे इसमें शामिल हैं। क्योंकि आंतरिक जांच समिति ने यह तय नहीं किया कि नकदी किसकी है या परिसर में कैसे मिली।उपराष्ट्रपति बोले- जस्टिस वर्मा केस में तुरंत FIR की जरूरत:कैश कहां से आया, ये जानना जरूरी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जस्टिस वर्मा के घर में मिले अधजले नोटों के मामले में तुरंत FIR की बात कही। उन्होंने कहा- यह न केवल चिंताजनक है, बल्कि यह हमारी न्यायपालिका की नींव को हिला देने वाला है। इस मामले की जड़ तक जाने की जरूरत है। कैश कहां से आया, ये जानना बहुत जरूरी है।CJI खन्ना ने जस्टिस वर्मा से इस्तीफा मांगा था:नहीं दिया तो पद से हटाने की सिफारिश की पूर्व CJI संजीव खन्ना ने इनहाउस रिपोर्ट के आधार पर जस्टिस यशवंत वर्मा को इस्तीफा देने के लिए कहा था। इसके लिए राजी ने होने पर CJI खन्ना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर जस्टिस वर्मा को हटाने की सिफारिश की थी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों ने हवाले से यह जानकारी दी है।भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा; इंजन को नुकसान, 3 टायर फटेभाजपा विधायक गोलू शुक्ला साथ थे; कर्मचारी ने टोका तो उसे धमकायासंसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार:बुंदेलखंड में 23 बांध ओवरफ्लो, काशी की कॉलोनियों में नावजुलाई में पहली बार कल खुलेंगे बीसलपुर बांध के गेटपाली की गलियों में भरा पानी, लोग पहुंचे कलेक्ट्रेटसावन में विधानसभा में विधायकों के लिए मटन का इंतजामविधानसभा में गूंजा- बिहार में गुंडाराज, VIDEO

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Supreme Court Narendra Modi Government Justice Varma Corruption

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जमानत मिलने के 28 दिन बाद भी नहीं छूटा आरोपी... सुप्रीम कोर्ट ने दिया 5 लाख का मुआवजा देने का आदेशजमानत मिलने के 28 दिन बाद भी नहीं छूटा आरोपी... सुप्रीम कोर्ट ने दिया 5 लाख का मुआवजा देने का आदेशसुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की जेल व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक आरोपी को 28 दिन तक अवैध रूप से जेल में रखने को 'निंदनीय' बताया।
Read more »

बांग्लादेश में क्या गुल खिलाने जा रहे मुनीर? पाक आर्मी के तीन ब्रिगेडियर चोर रास्ते से पहुंचे ढाका, सामने आया म्यांमार कनेक्शनबांग्लादेश में क्या गुल खिलाने जा रहे मुनीर? पाक आर्मी के तीन ब्रिगेडियर चोर रास्ते से पहुंचे ढाका, सामने आया म्यांमार कनेक्शनबांग्लादेश और पाकिस्तान बीते करीब एक साल से लगातार संबंधों को बेहतर करने में लगे हुए हैं। दोनों देशों में खासतौर से सैन्य संबंधों को सुधारने पर काम किया जा रहा है।
Read more »

DU की प्रोडक्ट, SC में वकील, कौन हैं लता सिंह,जो नीतीश के गढ़ में देंगी चुनौती?DU की प्रोडक्ट, SC में वकील, कौन हैं लता सिंह,जो नीतीश के गढ़ में देंगी चुनौती?Bihar Chunav: दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोडक्ट, सुप्रीम कोर्ट में वकील, कौन हैं लता सिंह, जो CM नीतीश के गढ़ में NDA को देंगी चुनौती?
Read more »

42 की उम्र में तीसरी शादी करेगा एक्टर? जिगरी दोस्त ने बताया सच, बोला- पहली दो में...42 की उम्र में तीसरी शादी करेगा एक्टर? जिगरी दोस्त ने बताया सच, बोला- पहली दो में...टीवी एक्टर करण वीर मेहरा क्या फिर से घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं. क्या सच में वो तीसरी बार शादी करने वाले हैं.
Read more »

भारत में जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग: क्या सुप्रीम कोर्ट कर सकता है कुछ ?भारत में जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग: क्या सुप्रीम कोर्ट कर सकता है कुछ ?सरकार ने भारत के उच्चतम न्यायालय के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने का आधिकारिक निर्णय सुनाया है। सभी राजनीतिक दलों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस फैसले को पलट सकता है ?
Read more »

'थोड़ी तो मर्यादा रखिए... वो आज भी जस्टिस वर्मा हैं', वकील की किस बात पर नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट?'थोड़ी तो मर्यादा रखिए... वो आज भी जस्टिस वर्मा हैं', वकील की किस बात पर नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट?सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ नकदी बरामदगी विवाद में FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। वकील मैथ्यूज नेदुमपारा ने बेंच से जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आग्रह किया जिसे चीफ जस्टिस ने अस्वीकार कर...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:52:08